Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तिरंगा यात्रा: शहीद चुम्मन यादव की माता ने मिलाया कदम ताल, ये रहा खास, इन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

तिरंगा यात्रा: शहीद चुम्मन यादव की माता ने मिलाया कदम ताल, ये रहा खास, इन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ

13/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Tiranga-Yatra-Martyr-Chumman-Yadavs-mother-mixed-her-step-here-is-special-held-hands-with-Congressmen
  • तिरंगा यात्रा का दूसरे दिन खुर्सीपार क्षेत्र में निकाली गई पैदल तिरंगा यात्रा।
  • श्री राम मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे विधायक देवेंद्र यादव।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आज तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत खुर्सीपार से की गई। शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और उन्हें प्रणाम करते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने तिरंगा यात्रा की शुभारंभ किए। बच्चे भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी,सुभाषचंद्र बोस, गांधी जी, भगतसिंह बन कर यात्रा में हुए शामिल

ये खबर भी पढ़ें:  बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस अब ठहरेगी जौनपुर के केराकत स्टेशन पर, पटना-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन चलेगी 29 सितंबर तक

तिरंगा यात्रा में विधायक देवेंद्र यादव के साथ चुम्मन यादव की माता भी साथ चले विधायक को आशीर्वाद देते हुए उनके साथ यात्रा में शामिल हुई। आज की यात्रा में सबसे खास बात यह रही कि जैसे ही तिरंगा यात्रा बापू नगर में प्रवेश की क्षेत्र के दो बार के पूर्व पार्षद गुड्डू खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की तिरंगा यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें:  शासकीय पॉलीटेक्निक Durg में PPT, नॉन-पीपीटी व लेटरल एंट्री से प्रवेश 18 से होगा शुरू

सभी को पुष्प माला पहनाया और तिलक लगाकर भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की जय जय कार करते हुए यात्रा का स्वागत किया। साथ ही पूर्व पार्षद गुड्डू खान ने अपने सैकड़ों लोगों के साथ कांग्रेस भी प्रवेश किया। इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर गले लगाया और मिठाई खिलाकर कांग्रेस में प्रवेश प्रवेश के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। कांग्रेस प्रवेश के लिए उनका स्वागत किया और मिलकर भिलाई की भलाई के लिए काम करने के हाथ मिलाया।

ये खबर भी पढ़ें:  खुर्सीपार रेलवे फाटक 13 से 16 अगस्त तक रहेगा बंद, इधर-ये ट्रेनें कैंसिल

तिरंगा यात्रा में सबसे आकर्षण और मनमोहक का केंद्र क्षेत्र के नन्हे मुन्ने प्यारे बच्चे हैं। जो रंग बिरंगी वेशभूषा धारण करके यात्रा में शामिल हुए हैं। कोई भारत माता बनी है तो कोई छत्तीसगढ़ महतारी की वेशभूषा धारण किए हुए है। साथ ही वही कुछ बच्चे महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह की वेशभूषा धारण कर हाथ में तिरंगा लहराते हुए यात्रा में कदम से कदम मिला रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  रायपुर रेल मंडल के राजशेखर राव का 14वीं सीनियर वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के बने प्रशिक्षक

इन बच्चों को देखकर लोग भी काफी उत्साहित हैं। सबसे ज्यादा क्रेज क्षेत्र के युवाओं में देखने को मिल रहा है। हर घर से हर गली से युवा इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के साथ हाथ में तिरंगा लहराते हुए कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी शामिल हुए हैं। आज जब खुर्सीपार क्षेत्र में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई तब 1000 से अधिक महिलाएं अपने घर से निकल कर आए और यात्रा में शामिल हुए और जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई एक वार्ड से दूसरे वार्ड दूसरे से तीसरे वार्ड पहुंच गई। महिलाओं की तादाद हजारों की संख्या में महिलाएं विधायक देवेंद्र यादव के साथ यात्रा में शामिल हुए ।

ये खबर भी पढ़ें:  राउरकेला स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों ने उत्पादन में नहीं आने दी अड़चन, मिला पुरस्कार

घर-घर में हो रहा भव्य स्वागत

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आजादी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा की शुरुआत गत दिनों की गई। पूरे टाउनशिप क्षेत्र का 40 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने पूरे टाउनशिप के अभी sector-1 तक सभी वार्ड और सभी गलियों से होते हुए यात्रा पूरा किए। इसी के साथ आज दूसरे दिन जब वे खुर्सीपार पहुंचे तो वहाँ भी घर घर मे उनका लोगों ने जम कर स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें:  CG में 5 साल बाद बढ़ी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की 5% फीस, जानिए किस कोर्स की कितनी फीस

घर घर मे माताओं और बहनों ने इस तिरंगा यात्रा के लिए उनकी आरती उतारे तिलक लगाएं और आशीर्वाद दिए। वही युवाओं ने यात्रा के रास्तों पर पुष्प बिछाए। गली गली में जोरदार स्वागत किए और पटाखे फोड़े। पूरा खुर्सीपार तिरंगा यात्रा की रंग में रंग गया है। हजारों लोग डीजे की धुन में बजते देश भक्ति गीत में झूमते उठे। पूरा खुर्सीपार में आज उत्साह का पर्व का उमंग का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें:  बोकारो स्टील प्लांट में ईडी वर्क्स के नाम पर हुआ खास आयोजन, मिला पुरस्कार

समाज के लोगों ने किया स्वागत,किसी ने चावल दिये तो किसी ने दिया प्यार और आशीर्वाद

तिरंगा यात्रा के दौरान भिलाई नगर विधायक का सभी समाज के लोगों ने जम कर स्वागत किया। सभी ने अपने अपने तरीके से स्वागत किए। किसी ने विधायक को चावल भेंट किए तो किसी ने प्यार और आशीर्वाद भी दिया। खुर्सीपार क्षेत्र के बीईसी चौक से नंदी चौक से हॉस्पिटल लाइन से कारगिल चौक से जागृति स्कूल लाइंस युवा अंकुश चौहान मंगल बाजार शंकर नगर सिद्धेश्वरी मंदिर होते हुए जागृति मंच से नेपाल मोहल्ला पहुंचे। फिर इसके बाद बापूनगर हॉस्पिटल के सामने रेस्ट किया।

ये खबर भी पढ़ें:  Bokaro Steel Plant में हादसा, वैगन पलटा, मचा हड़कंप

15 मिनट के रेस्ट के बाद फिर से तिरंगा यात्रा अपने लक्ष्य की ओर आगे निकल पड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बापू नगर से शासकीय स्कूल, सरकारी स्कूल जलाराम चौक अंबेडकर भवन, गार्डन के सामने पंचमुखी हनुमान मंदिर , कौशल्या साहू के घर के से होते हुए दुर्गा मंच लक्ष्मी चौक से मस्जिद रोड पहुंचे।

इसके बाद सुबह करीब 10 बजे वार्ड 42 गौतम नगर, अरविंद सिंह के घर के सामने से होते हुए कुष्ठ आश्रम पहुंचे। जहां लोगों से मिले और मूर्तिकार लाइन से गोल्डन चौक पहुंचे। 11 बजे वार्ड 39 गोल्डन चौक से मां बमलेश्वरी मंदिर से युवा मंच होते हुए सागर विद्यालय, गोवर्धन चौक, नंदिनी रोड, होटल आशीष के बगल से तेलुगू मोहल्ला गौतम नगर चौक कैनल रोड में प्रवेश किया।
12 बजे वार्ड 38 कैनल रोड चौक जैन मेडिकल के बगल से दुर्ग पर बैरागी बस्ती से सड़क, 16 गली स्ट्रीट लाइट, सोनिया गांधी, शिवालय में एमपीआर रोड में पोस्ट ऑफिस मतदान में विश्राम किये।

ये खबर भी पढ़ें:  दुर्ग जिले के कुम्हारी में मर्डर, सतनामी समाज भड़का, 3 हिरासत में

यहीं पर शिवालय में तिरंगा यात्रा में शामिल सभी सम्मानित जनों ने दोपहर का भोजन किया और करीब 1 घंटे के विश्राम के बाद पोस्ट ऑफिस मैदान से फिर से यात्रा शुरू हुई। जो गुरुद्वारा के बाजू से सड़क 27, 28, 29 से गवर्नमेंट स्कूल से दुर्गा मैदान फिर बजरंगी होटल से सुभाष चौक श्री राम चौक उड़िया बस्ती, नेपाली मुहल्ला श्रद्धा मुंडेश्वरी स्कूल कन्या विद्यालय तिवारी आटा एनएवी स्ट्रीट प्रदर्शनी मार्केट से होते हुए रात करीब 7:30 बजे स्टेडियम के सामने जी रोड होते हुए वार्ड 51 भ्रमण करते हुए पावर हाउस चौक भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की है।
दूसरे दिन यात्रा हमें करीब 30 किलोमीटर पदयात्रा की गई और श्री राम चौक मंदिर में विधायक देवेंद्र यादव विश्राम करेंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन: महज 7 वोट से महामंत्री बने संदीप, आनंद रजक ने दी कड़ी टक्कर
Next: SAIL ग्रेच्युटी की ये बातें आपसे छुपाई जाती है, पढ़िए CITU ने क्या-क्या खामियां की उजागर

Related Stories

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.