Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी बोरिया गेट पर 10 ट्रकों का ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, बाइक वालों पर भी एक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी बोरिया गेट पर 10 ट्रकों का ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, बाइक वालों पर भी एक्शन

05/06/2025 1 minute read
Traffic police challaned 10 trucks at BSP Boria Gate, action was also taken against bikers

इंदिरा मार्केट दुर्ग, सुपेला मार्केट, सिविक सेन्टर मार्केट क्षेत्र में नो पार्किग में खड़े दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर ले जा रही पुलिस।

  • मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले भारी वाहनो पर की गई कार्यवाही।
  • भारी वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा नो पार्किग के तहत कार्यवाही की गई।
  • वाहन मालिकों एवं चालको को भविष्य में इस प्रकार मार्ग में वाहन न खडा करने हेतु समझाईस दी गई।
  • दुर्ग-भिलाई के मार्केट क्षत्रों में नो पार्किग में खडी वाहनो पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel plant) के बोरिया गेट के बाहर बेतरतीब ट्रकों को खड़ा करन वालों पर अब एक्शन शुरू हो गया है। ट्रैफिक पुलिस ने 10 ट्रकों का चालान काट दिया है। चालकों पर नकेल कसी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: CBI Operation Chakra: जापानी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 अरेस्ट

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चलाकर सड़क के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें सड़कों एवं चौक चौराहों की अभियांत्रिकी त्रुटि को दूर करना, सड़कों से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालकों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय जेल दुर्ग: सजा भुगत रहे बंदी जेल में सीख रहे रोजगार की कला

प्रभारी यातायात जोन सिविक सेन्टर एवं हमराह स्टॉफ द्वारा यातायात पेट्रोलिंग के दौरान बीएसपी प्लांट के बोरिया गेट के आस पास सड़क मार्ग में भारी वाहन चालकों द्वारा मार्ग पर वाहन खड़ा कर देने से आमजन को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल इस्पात भवन में सायरन बजा, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची, अफरा-तफरी

सड़क दुर्घटनाओं की भी संभावना को देखते हुए बोरिया गेट पहुंचकर नो पार्किग में खड़े 10 भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा नो पार्किग के तहत कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया और साथ ही वाहन मालिक एवं चालको को भविष्य में इस प्रकार किसी भी मार्ग में वाहन खडा ना करने हेतु समझाईस दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ED Works संयंत्र स्तरीय सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता, पढ़िए विजेताओं के नाम

इसी प्रकार यातायात पेट्रोलिंग द्वारा इंदिरा मार्केट दुर्ग, सुपेला मार्केट, सिविक सेन्टर मार्केट क्षेत्र में नो पार्किग में खड़े दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात कार्यालय लाया जा रहा है एवं चार पहिया वाहनों में लॉक लगाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट ने यूटिलिटी ज़ोन के कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया शिरोमणि अवॉर्ड

यातायात पुलिस दुर्ग शहर के सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने यातायात पुलिस दुर्ग का सहयोग करें, सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा ना करें, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

ये खबर भी पढ़ें: बदलते मौसम से दुर्ग प्रशासन अलर्ट, बाढ़ से निपटने कंट्रोल रूम, राहत शिविरों की तैयारी शुरू

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट के सैकड़ों कर्मचारियों पर 2000 तक फाइन, चार्जशीट और 1 दिन का निलंबन
Next: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़: ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस पर व्यापारियों का जमावड़ा

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.