Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Twitter New Logo: Elon Musk को नीली चिड़िया नहीं कुत्ते की वफादारी पसंद, रातो-रात बदला लोगो
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Twitter New Logo: Elon Musk को नीली चिड़िया नहीं कुत्ते की वफादारी पसंद, रातो-रात बदला लोगो

04/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Twitter-New-Logo-Elon-Musk-likes-loyalty-of-dog-not-blue-bird-changed-logo-overnight-1

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। Twitter New Logo: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) का लोगो अब बदल चुका है। अब तक आप नीले रंग की चिड़िया देखते थे, लेकिन यह गुजरी बातें हो गई। चिड़िया के बजाय क्रिप्टोकरेंसी डोजक्वाइन (Dogecoin) के शिबा इनू (Shuba Inu) से अब इसकी पहचान होगी। ट्विटर का लोगो बदलते ही यूजर्स हैरान हो गए हैं। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE की बाढ़ आ गई है। एलन मस्क ने एक ट्वीट करके इसकी पुष्टि भी कर दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है।

एलॉन मस्क (Elon Musk) क्रिप्टोकरेंसी डोजक्वॉइन के समर्थक हैं। जब से ट्विटर है, तब से इसका लोगो Blue Bird (नीली चिड़िया) ही रही। सोमवार की रात से चिड़िया अचानक ट्विटर से उड़ गई। दरअसल, एलन मस्क Dogecoin को सपोर्ट करते हैं, जो एक मीम क्रिप्टोकरेंसी है।

Logo में जो कुत्ता नजर आ रहा है वो शीबा इनु प्रजाति का है, जिसका नाम फ्लूकी है और यह मस्क का पालतू कुत्ता है। इससे पहले वह इसकी तस्वीर साझा करके बता चुके हैं कि वह उनके सीईओ से बेहतर है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव अभी केवल वेब वर्जन पर नजर आ रहा है, मोबाइल ऐप पर नहीं…।

अमेरिकी अरबपति मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर को खरीद लिया था। इसके बाद कई बड़े फैसलों को लेकर मस्क चर्चा में रहे। इनमें ब्लू टिक के लिए चार्ज, कर्मचारियों की छंटनी, CEO पराग अग्रवाल को हटाना शामिल रहे।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैकसन पालमर ने 2013 में बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए डॉजकॉइन की शुरुआत की थी। मस्क कई मौकों पर इसे अपनी पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी बता चुके हैं। मस्क ने डॉजकॉइन के सपोर्ट में फरवरी 2022 में कई ट्वीट किए थे। उस वक्त उन्होंने पहले ट्वीट में सिर्फ ‘DOGE’ लिखा था। दिसंबर 2020 में भी उन्होंने One Word: Doge ट्वीट किया था और इसकी कीमत 20% बढ़ गई थी। अब ट्विटर के नए लोगो में मस्क ने इस क्रिप्टोकरेंसी के डॉग की फोटो का इस्तेमाल किया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 पेंशन: SAIL के ई-सहयोग से डॉक्यूमेंट डाउनलोड और EPFO पोर्टल पर करें अपलोड, ऑनलाइन आवेदन का ये तरीका
Next: Coal India सीएमडी ने थपथपाई पीठ: 7 साल की संयुक्त उत्पादन वृद्धि 84 MT थी, 2022-23 में अकेले किया 81 MT प्रोडक्शन ज्यादा

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.