Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL सेलम स्टील प्लांट में नवंबर-दिसंबर में यूनियन चुनाव, 23 को तय होगी तारीख
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL सेलम स्टील प्लांट में नवंबर-दिसंबर में यूनियन चुनाव, 23 को तय होगी तारीख

09/10/2024 1 minute read
Union-elections-in-SAIL-Salem-Steel-Plant-in-November-December-date-will-be-decided-on-23rd
  • दो साल का मान्यता कार्यकाल समाप्त हो चुका है।

सूचनाजी न्यूज, सेलम। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के तमिलनाडु स्थित सेलम स्टील प्लांट (Salem Steel Plant) में यूनियन का कार्यकाल भिलाई की तरह ही समाप्त हो चुका है। चेन्नई के डिप्टी चीफ लेबर कमिशनर सेंट्रल ने सभी यूनियन के अध्यक्ष, महासचिव को लेटर लिखकर 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई है, जिसमें चुनावी तैयारियों पर चर्चा की जाएगी और तारीख घोषित होगी। संभावना जताई जा रही है कि नवंबर-दिसंबर में चुनाव हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant पहुंचे भारत सरकार के सतर्कता आयुक्त एएस राजीव, पढ़िए मामला

सेलम स्टील प्लांट (Salem Steel Plant) में डीएमके से संबद्ध एलपीएफ मान्यता में है। 2 साल का कार्यकाल सितंबर में खत्म हो चुका है। इसके बाद चुनावी कवायद शुरू करने के लिए पत्राचार किया गया था, जिस पर श्रम विभाग सक्रिय हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: राउरकेला स्टील प्लांट में आ रही कोक आवेन बैटरी-7, L&T और जर्मन कंपनी से समझौता

चुनाव कार्यक्रम की तैयारी के उद्देश्य से प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ एलपीएफ, सीटू, इंटक, बीएमएस, एलएलएफ यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का प्रस्ताव रखा है, जैसे कि चुनाव की तिथि, मतदाता सूची के लिए कट-ऑफ तिथि, नामांकन दाखिल करना, चुनाव चिह्न का आवंटन आदि। 23 अक्टूबर को 11.00 बजे उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), ए विंग, 5वीं मंजिल, “शास्त्री भवन”, नंबर 26, हैडोज रोड, चेन्नई के कार्यालय में बैठक है।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2024-25: भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से सितंबर के बीच दनादन बनाए रिकॉर्ड

जारी पत्र में स्पष्ट रूप से प्रबंधन और यूनियनों से कहा गया है कि वे मामले में निर्णय लेने के लिए उक्त तिथि और समय पर बैठक में अवश्य उपस्थित हों। ध्यान दें कि उक्त तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित न होने पर यह माना जाएगा कि आप आगामी गुप्त मतदान चुनाव में भाग लेने के इच्छुक नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SECL कर्मचारियों में बंटेंगे बोनस के 3 अरब, 93,750 रुपए एक कोयला कर्मी का हिस्सा

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया सेलम स्टील प्लांट (Steel Authority of India Salem Steel Plant) में चुनाव कराने के लिए भारत सरकार, श्रम और रोजगार मंत्रालय (Government of India, Ministry of Labour and Employment) की सिफारिश पर, मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), नई दिल्ली ने गुप्त मतदान कराने का आदेश दिया है। साथ ही रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रबंधन और यूनियनों से कहा गया है कि वे चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए गुप्त मतदान से संबंधित सभी दस्तावेज और सामग्री प्रस्तुत करें।

ये खबर भी पढ़ें: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने खोला पिटारा, नितिन गडकरी बने साक्षी, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सऊदी, दुबई, ओमान, कुवैत में भारतीयों की मानव तस्करी करने वाले बदमाशों को दुर्ग पुलिस उठा लाई मुंबई से
Next: SAIL, कोल इंडिया, Tata Steel के शेयर भाव 5 दिन से कराह रहे, अडानी को भी झटका

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.