Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • संसद भवन घेराव तैयारी: साल में 25 दिन से ज्यादा नहीं मिल पाएगी मनरेगा में मजदूरी, श्रमिकों का नहीं हो रहा रजिस्ट्रेशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

संसद भवन घेराव तैयारी: साल में 25 दिन से ज्यादा नहीं मिल पाएगी मनरेगा में मजदूरी, श्रमिकों का नहीं हो रहा रजिस्ट्रेशन

28/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Wages-in-MNREGA-will-not-be-available-for-more-than-25-days-in-a-year-workers-are-not-being-registered
  • राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सुखरंजन नंदी ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दावा किया जा रहा है कि केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 5 अप्रैल को देशभर के लाखों की संख्या में मजदूर-किसान व खेत मजदूर संसद का घेराव करेंगे। राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सुखरंजन नंदी ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया।

कहा-जहा आज देश में आर्थिक संकट के कारण बेरोजगारी दर ज्यादा है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा वर्ष में 100 दिन ग्रामीण लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का गारंटी प्रदान करता है। वहीं, केन्द्र की भाजपा सरकार ने इस वर्ष के बजट में मनरेगा के आवंटन में भारी भरकम राशि की कटौती कर ग्रामीण जनता के रोजगार के अधिकार से वंचित कर दिया गया है।

उन्होंने सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने जो राशि इस मद पर आवंटन किया है, उस राशि में प्रति मजदूर को वर्ष में 25 दिन से अधिक रोजगार नहीं मिल सकता है। सरकार पूरी तरह से मनरेगा को समाप्त कर देना चाहती है, ताकि कार्पोरेट घरानों ठेकेदार और मालिकों के पास सस्ते दरों में श्रमिक अपने श्रम को बेचने को विवश हो जाएं।

सुखरंजन नंदी ने कहा कि देश की बढ़ती बेरोजगारी से निपटने में मनरेगा एक कारगर उपाय हो सकता है। और सरकार को ग्रामीण मजदूरों को साल में 200 दिन काम देने लायक राशि आवंटित करना चाहिए। मजदूर नेता ने कहा कि देश में महंगाई के मद्देनजर मनरेगा का मजदूरी भी अपर्याप्त है। उन्होंने मनरेगा मजदूरी का दैनिक 600 रुपए करने का मांग की है।

श्रमिकों का नहीं हुआ पंजीयन

मजदूर नेता ने कहा कि दुर्ग जिला में भारी संख्या में निर्माण मजदूरों का पंजीयन नहीं हुआ है। और पंजीकृत मजदूरों को योजनाओं का लाभ भी नहीं मिला है। नवीनीकरण की जानकारी के अभाव में अनेक मजदूरो का पंजीयन निरस्त हो रहा है।

यूनियन की ओर से मजदूरों के बीच जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में उमरपोटी में निर्माण श्रमिकों के बीच पर्चा वितरण और बैठक कर मजदूरों को संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का आह्वान किया गया। अभियान में मुख्य रूप से सुखरंजन नंदी, डीवीएस रेड्डी, श्रवण कोसरे, आत्मा राम, हेमलाल यादव, मोना साहू, विद्या साहू, पूर्णिमा गायकवाड़, हेमलता यादव सहित भारी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग जिले में अवैध प्लाटिंग: एसडीएम लक्ष्मण तिवारी ने महावीर डेवलपर्स पर की कार्रवाई, होगा एफआइआर
Next: नए SAIL चेयरमैन की तैयारी, हादसे, मौत, अतिक्रमण, प्रोजेक्ट, वेज एग्रीमेंट और भ्रष्टाचार पड़ेगा भारी

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.