Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP टाउनशिप में पानी संकट गहराया, सप्लाई में होगी कटौती, रेन डांस के नाम पर बर्नपुर क्लब में बर्बाद होगा लाखों लीटर पानी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP टाउनशिप में पानी संकट गहराया, सप्लाई में होगी कटौती, रेन डांस के नाम पर बर्नपुर क्लब में बर्बाद होगा लाखों लीटर पानी

23/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Water-crisis-deepens-in-SAIL-ISP-township-supply-will-be-cut-lakhs-of-liters-of-water-will-flow-in-Burnpur-club-in-the-name-of-rain-dance
  • बर्नपुर क्लब में पानी बर्बादी का इंतजाम कर दिया गया है। 24 जून की शाम 7 बजे रेन डांस का बंदोबस्त किया गया है। यहां लोग पानी में डांस करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के आइएसपी के कर्मचारी और अधिकारी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel Plant) की टाउनशिप में इस वक्त पानी को लेकर संकट गहराता जा रहा है।

कभी तीन वक्त पानी आता था, अब चंद मिनट ही नसीब हो रहा है। सेल आइएसपी (SAIL ISP) टाउनशिप प्रबंधन ने पानी की बर्बादी रोकने का आदेश जारी कर दिया है। घरों में पानी बचाकर रखने और फिजूल खर्च पर लगाम लगाने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें SAIL CET रांची के ED जगदीश अरोड़ा होंगे NALCO के डायरेक्टर प्रोजेक्ट-टेक्निकल

इसके लिए बकायदा सोशल मीडिया पर जागरुकता अभियान तक चलाया जा रहा है। आफिसर्स एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन के सदस्य भी पानी का महत्व लोगों को समझा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अधिकारियों के बर्नपुर क्लब में पानी बर्बादी का इंतजाम कर दिया गया है। 24 जून की शाम 7 बजे रेन डांस का बंदोबस्त किया गया है। यहां लोग पानी में डांस करेंगे। लाखों लीटर पानी बहा दिया जाएगा। अगर, इस पानी को बचाया जाए तो सैकड़ों घरों की जरूरत पूरी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: राहुल गांधी बनेंगे दूल्हा और लालू यादव होंगे बाराती…

सेल (SAIL) आइएसपी को डीवीसी से कम पानी छोड़े जाने के कारण टाउनशिप में पीने के पानी की आपूर्ति का समय और अवधि बनाए रखना बहुत मुश्किल काम हो गया है। टाउन सर्विसेज के एजीएम सुप्रतिम रॉय के मुताबिक इस स्थिति से निपटने के लिए कटौती की जा सकती है।

नगर सेवाएं विभाग की ओर से सभी से अनुरोध किया गया है कि पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें और आगे के उपयोग के लिए पानी का स्टोर करें। किसी भी प्रकार की जल की बर्बादी एवं जल के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रोत्साहित करें।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में गैस रिसाव, जान बचाने अफरा-तफरी, अस्पताल के बेड तक पहुंचे कर्मचारी और फिर…

बर्नपुर के कर्मचारियों ने Suchnaji.com को बताया कि पहले तीन समय पानी की सप्लाई होती थी। सुबह 6 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम को 6 बजे एक-एक घंटे के लिए पानी आता था। 2017 में प्रबंधन ने 50 रुपए माह पानी का शुल्क तय कर दिया। फिर, भी तीन बार पानी आ रहा था।

कुछ समय ही गुजरा था, तभी दोपहर में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। सुबह-शाम जारी रही। इसके बाद पानी की किल्लत हुई। एक घंटे को घटाकर 45 मिनट किया गया। इसे भी घटाकर 30 मिनट या 20 मीनट कर दिया गया है। अब और कटौती की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, इस तरह के रेन डांस के नाम पर पानी की बर्बादी कर्मचारियों को मुंह चिढ़ाएंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL CET रांची के ED जगदीश अरोड़ा होंगे NALCO के डायरेक्टर प्रोजेक्ट-टेक्निकल
Next: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों पर नोटों की बारिश, मुख्यमंत्री बोले-और बढ़ाओ अकादमी

Related Stories

IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.