Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ये क्या…गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से पहले एडीएम ने फहरा दिया तिरंगा, जानिए वजह
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

ये क्या…गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से पहले एडीएम ने फहरा दिया तिरंगा, जानिए वजह

14/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
What-is-this…-ADM-hoisted-the-tricolor-before-Home-Minister-Tamradhwaj-Sahu-know-the-reason
  • स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की अंतिम रिहर्सल की गई। एडीएम एक्का ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिका। ध्वजारोहण कर परेड का किया निरीक्षण।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। जिस जगह पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तिरंगा फहराएंगे। उनसे पहले दुर्ग जिले के एक अधिकारी ने झंडा फहरा दिया। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये क्या हो गया है। क्यों ऐसा किया गया। इस ध्वजारोहण में पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ये खबर भी पढ़ें:  तिरंगा यात्रा: शहीद चुम्मन यादव की माता ने मिलाया कदम ताल, ये रहा खास, कांग्रेसियों को थामा हाथ

छत्तीसगढ़ के गृह, लोक निर्माण, कृषि, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू जिला मुख्यालय दुर्ग में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण करेंगे। ध्वाजारोहण पश्चात परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। आयोजन स्थल पुलिस ग्राउंड में तैयारियों की अंतिम रिहर्सल की गई। एडीएम अरविंद एक्का ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पुलिस ग्राउंड में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर उपस्थित जनों का अभिवादन किया।

ये खबर भी पढ़ें:  बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन: महज 7 वोट से महामंत्री बने संदीप, आनंद रजक ने दी कड़ी टक्कर

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी साथ मौजूद थे। ध्वजारोहण पश्चात परेड की टुकड़ियों द्वारा जन-गण-मन की धुन पर हर्ष फायर व राष्ट्रपति के जय जयकार किया गया। प्लाटून कमांडरों के नेतृत्व में परेड की टुकड़ियां मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।

ये खबर भी पढ़ें:  सेक्टर 9 हॉस्पिटल की लचर व्यवस्था पर भड़के इंटक नेता, सेक्टर-1 अस्पताल में ये सुविधा शुरू

रिहर्सल के दौरान नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्याथियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम मुकेश रावटे व जागेश्वर कौशल, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल सहित पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई खुर्सीपार में प्रथम मिनी माता की मूर्ति स्थापित, सतनामी समाज के गुरु बने गवाह

बता दें कि गृहमंत्री 15 अगस्त को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि प्रस्थान करेंगे। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने राष्ट्रीय पर्व के आयोजन की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए अलग-अलग दायित्व सौंपा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ग्रेच्युटी की ये बातें आपसे छुपाई जाती है, पढ़िए CITU ने क्या-क्या खामियां की उजागर
Next: NMDC परिवार में खुशियों की बहार, 15 ग्राम सोने का सिक्का आया अबकी बार

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.