Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कहां चले गए बीएसपी इंफोर्समेंट के अधिकारी-कर्मचारी, टाउनशिप बदहाल, उच्च प्रबंधन को हादसे का इंतजार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां चले गए बीएसपी इंफोर्समेंट के अधिकारी-कर्मचारी, टाउनशिप बदहाल, उच्च प्रबंधन को हादसे का इंतजार

13/03/2025 1 minute read
Where have the officers and employees of BSP enforcement gone, township is in bad shape, top management is waiting for an accident

भिलाई स्टील प्लांट के गेट से लेकर सेक्टर एरिया में कब्जेदारों की दुकान सज रही है। यातायात व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

  • बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन की अपील को भी उच्च प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल बीएसपी (SAIL – Bhilai Steel Plant) की टाउनशिप का हाल बेहाल हो गया है। जगह-जगह कब्जेदारों की पकड़ मजबूत हो चुकी है। बीएसपी का इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट इतना शांत हो गया है कि पूरी टाउनशिप खतरे में नजर आ रही है। किसी दिन भी बड़ा हादसा होगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, देखिए फोटो

भिलाई स्टील प्लांट के गेट से लेकर सेक्टर एरिया में कब्जेदारों की दुकान सज रही है। यातायात व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बिगड़े हालात को देख बीएसपी कर्मचारी अब बोलना शुरू कर चुके हैं कि आखिर कहां चला गया बीएसपी का इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की महिला डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ से मिलकर सीटू नेताओं ने दी बधाई, कर्मियों ने झूला घर की याद दिलाई

बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने उच्च प्रबंधन से अपील किया था कि टाउनशिप पर ध्यान दिया जाए। जगह-जगह खड़े हो रहे ठेले वालों को नियंत्रित किया जाए। हादसा रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। बीएसपी नगर सेवा विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने दफ्तर से बाहर ही नहीं निकले। जब बड़े साहब ही कुंडली मारे बैठे हैं तो निचले के अधिकारियों पर क्या नकेल कसी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में नारी शक्ति पर ईडी वर्क्स और सीजीएम की पत्नी का खास मंत्र

ड्यूटी पर टाइम पर बोरिया गेट के सामने ठेले वालों को खुली छूट देकर रखा गया है। बोरिया गेट से चंद कदम की दूरी पर ही ठेले लगने शुरू हो गए हैं। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन की शिकायत का कोई असर नहीं पड़ा, उल्टे ऐसा लग रहा है ड्यूटी टाइम में ठेले वालों को छूट दे दी गई है। अभी जेपी चौक के पास सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। खतरनक स्थिति बन चुकी है। जेपी सीमेंट चौक के पास ठेले लग रहे हैं, जिसकी वजह से टर्निंग पर जाम लगा रहता है।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात राज्य मंत्री संग जुटे SAIL, JSW, JSPL, टाटा स्टील, NMDC, JSL, RINL, मेकॉन के दिग्गज, 11% स्टील पर अमरेंदु प्रकाश ये बोले

बीएसपी के एक जागरुक कर्मचारी ने वीडियो तक बनाया। ठेले पर एक सीजीएम खुद खड़े होकर खरीदारी कर रहे हैं, जिनकी आत्मा एक बार भी नहीं जागी कि वह रोक-टोक सकें। प्लांट में सेफ्टी का ज्ञान और प्लांट से निकलते ही सड़क पर खुद ही ठेलों से फल ले रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: रोज़गार मेला: देशभर में कितनों को दिया रोजगार, लोकसभा में सरकार ने कुछ यूं दिया जवाब

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट भिलाई में सेफ्टी पर बंपर जोर, यहां मचा जमकर शोर
Next: भिलाई स्टील प्लांट में कांट्रैक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट पर महामंथन, कर्मचारियों की सुरक्षा पर ये मंत्र

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.