Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • World Music Day 2023: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और उनकी पत्नीजी ने गायकी से सजा दी महफिल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

World Music Day 2023: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और उनकी पत्नीजी ने गायकी से सजा दी महफिल

20/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Inauguration-of-Inter-Departmental-Music-Vocal-Competition-organized-by-BSP-1

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने संगीत की महफिल सजाई। हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में गीत गाया और पुरस्कार जीता। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतर्विभागीय संगीत (गायन) प्रतियोगिता-2023 का उद्घाटन महात्मा गांधी कलामंदिर सिविक सेंटर में किया गया।

इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (पर्सनल-नॉन वर्क्स एंड माइंस) सूरज कुमार सोनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (पर्सनल/मेडिकल) रंजनी उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) साईं राम जाखड़, गायक प्रभंजय चतुर्वेदी एवं दुष्यंत हरमुख उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागी, विभागीय कार्यकर्तागण एवं अन्य गायन प्रेमी भी उपस्थित थे।

विदित हो कि 21 जून को ‘विश्व संगीत दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1982 में हुई थी। संगीत भावनाओं की अभिव्यक्ति है। संगीत हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है, क्योंकि आज म्यूजिक थेरेपी या साउंड थेरेपी के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रतियोगिता में कुल 327 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिसमें पहले दिन 99 प्रतिभागी अपनी गायन कला का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में संगीत-गायन क्षेत्र से जॉनी सेन, श्रद्धा कश्यप एवं अभिषेक चतुर्वेदी निर्णायक के रूप में उपस्थित रहेंगे।

पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पहले दिन पुरुषों का हिंदी गायन, दूसरे दिन महिलाओं का हिंदी गायन, तीसरे दिन पुरुषों का गैर हिंदी गायन, चौथे दिन महिलाओं का गैर हिंदी गायन और पांचवे दिन युगल-गायन का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिस्पर्धा का समापन 24 जून 2023 को किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन सुप्रियो सेन ने किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: BRM और मर्चेंट मिल ने दनादन बनाए रिकॉर्ड, DIC भी गदगद
Next: BSP से रिटायर कार्मिकों को सेक्टर-4 सोसाइटी ने दी विदाई, मिला चेक और मिठाई, गजलों ने बांधा समां

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.