Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विश्व आदिवासी दिवस 2023: बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में खुलेंगे बीएड-डीएड कॉलेज, सीएम की ये भी घोषणाएं
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

विश्व आदिवासी दिवस 2023: बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में खुलेंगे बीएड-डीएड कॉलेज, सीएम की ये भी घोषणाएं

09/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
World-Tribal-Day-2023-B.Ed-D.Ed-colleges-will-open-in-all-district-headquarters-of-Bastar-division-these-announcements-of-CM
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बस्तर के क्षेत्र वासियों और आदिवासियों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं।
  • जगदलपुर में 100 करोड़ रूपए की राशि से बनेगा इंडोर स्टेडियम।
  • शासकीय महाविद्यालय तोकापाल एवं लोहंडीगुड़ा में 50-50 सीटर बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण।
  • मडरीमहु-उरुकपाल-कुमाकोलेंग लम्बाई 14.50 कि.मी. मार्ग का निर्माण।
  • जिला न्यायालय जगदलपुर चौक जगदलपुर का नामकरण ‘‘भूमकाल चौक‘‘ के नाम पर।
  • अवरतीह नदी में उच्च स्तरीय पुलिया का होगा निर्माण

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान बस्तर के क्षेत्र वासियों को 2 हजार 300 कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करते हुए 637 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर आदिवासियों और क्षेत्रवासियों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

ये खबर भी पढ़ें:  विश्व आदिवासी दिवस 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए की सौगात, 2300 कार्य शुरू

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के तहत बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में बीएड और डीएड कॉलेज खोले जाएंगे। इसी तरह शासकीय महाविद्यालय तोकापाल एवं लोहंडीगुड़ा में 50-50 सीटर बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण, उद्यमी विकास संस्थान गीदम रोड एवं जगदलपुर में आदिवासियों के संस्कृति के प्रतीक बुढ़ादेव गुडी निर्माण एवं मूर्ति स्थापना की सौगात दी।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL Mediclaim Scheme 2023-24: इलाज कराएं 100 रुपए तक के प्रीमियम में, 10 अगस्त आखिरी तारीख

इसके अलावा भीमराव अम्बेडकर पूर्व माध्यमिक शाला बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर का हाई स्कूल में उन्नयन, ग्राम बोदली से कहचेनार तक 10 कि.मी. नवीन डामर सड़क निर्माण, मुण्डागढ़ से लूलेर दलदली मलकानगिरी (ओडिसा) मार्ग लम्बाई 11 कि.मी मार्ग निर्माण, जगदलपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य की घोषणा की गई।

ये खबर भी पढ़ें:  नक्सल प्रभावित जगदलपुर जिला अस्पताल को मिली सौगात, अम्बक का शुभारंभ

इसके अलावा धरमपुरा, जगदलपुर में पुलिस थाना भवन निर्माण की स्वीकृति, आदिवासी समाज के रोजगार संवर्धन हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, डिमरापाल में स्थित 07 दुकानों को आदिवासी समाजों को आबंटित किया जाएगा। मडरीमहु- उरुकपाल-कुमाकोलेंग लम्बाई 14.50 कि.मी. मार्ग निर्माण, मडरीमहु से उसकपाल तक लम्बाई 5 कि.मी. सड़क निर्माण, अलेवाही से ककनार तक पक्की सड़क निर्माण लम्बाई 30 कि.मी. सड़क निर्माण, बालक आश्रम बुरगुम वि.ख. बास्तानार हेतु भवन निर्माण की स्वीकृति, बालक आश्रम बोदली वि.ख. लोहण्डीगुडा हेतु भवन निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की गई।

ये खबर भी पढ़ें:  अमृत युवा कलोत्सव 2023: राउरकेला स्टील प्लांट के मंच पर कलाकारों की और निखरी प्रतिभा

इसी तरह जिला न्यायालय जगदलपुर चौक जगदलपुर का नामकरण ‘‘भूमकाल चौक‘‘ के नाम पर किया जाना, जिला बस्तर के धरमपुरा में ‘‘धरमु माहरा‘‘ के नाम से प्रवेश द्वार निर्माण की स्वीकृति, अवरतीह नदी में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण, हाई स्कूल नेतानार का हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन, शासकीय कन्या हाई स्कूल बड़े किलेपाल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन, मक्का प्रोसेसिंग इकाई कोकोड़ी जिला कोंडागांव का नामकरण ‘‘मां दंतेश्वरी नमक्का प्रोसेसिंग ईकाई कोकोड़ी जिला कोंडागांव किया जाना, शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय कोंडागांव का नामकरण ‘‘प्रमिला देवी नाग शासकीय आदर्श महाविद्यालय कोंडागांव किया जाना, शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर का नामकरण घरमन देव कंडरा शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर किया जाना शामिल हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Mediclaim Scheme 2023-24: इलाज कराएं 100 रुपए तक के प्रीमियम में, 10 अगस्त आखिरी तारीख
Next: Bhilai Steel Plant: पूर्व फौजियों और किन्नरों ने अंगदान का लिया संकल्प

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.