Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नेताओं के वेतन-दोहरी-तिहरी पेंशन, सुख-सुविधाओं में 10 प्रतिशत कटौती से 78 लाख EPS 95 पेंशनरों की चल जाएगी दाल-रोटी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

नेताओं के वेतन-दोहरी-तिहरी पेंशन, सुख-सुविधाओं में 10 प्रतिशत कटौती से 78 लाख EPS 95 पेंशनरों की चल जाएगी दाल-रोटी

02/04/2025 1 minute read
10 percent cut in leaders salaries, double-triple pension, amenities etc. will provide livelihood to 78 lakh EPS 95 pensioners

प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्रत्यक्ष रूप से न केवल आश्वाशन दिया था बल्कि अपने सचिव को शीघ्र कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए थे।

  • सांसदों के पेंशन/वेतन पर 24% बढ़ोतरी करने के सरकार के निर्णय पर कोई क्या कहे। प्रतीत होता है सरकार कुछ करने के मूड में है ही नहीं।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995) के तहत न्यूनतम पेंशन का मामला उलझा हुआ है। मोदी सरकार पर लगातार शब्द बाण चलाए जा रहे हैं। ईपीएस 95 पेंशन राष्ट्रीय संघर्ष समिति रायपुर के अध्यक्ष अनिल कुमार नामदेव ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों का दर्द कब होगा खत्म

EPS 95 पेंशन पर Anil Kumar Namdeo ने सरकार से पूछा-क्या हुआ तेरा वायदा? उन्होंने कहा-स्वयं सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्रत्यक्ष रूप से न केवल आश्वाशन दिया था बल्कि अपने सचिव को शीघ्र कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए थे।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension को लेकर EPFO आफिस पहुंचे BSP के ईडी फाइनेंस, भविष्य निधि आयुक्त से मंथन

पिछ्ले दो मरतबा रूबरू प्रधानमंत्री जी से कमांडर अशोक राउत के नेतृत्व में NAC के प्रतिनिधियों ने भेंट कर पेंशनरों की तकलीफों से अवगत कराया गया था,उस पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO को पेंशनभोगी क्यों गाली देते हैं, ये है 5 कारण

पर 5 साल गुजर जाने के बाद भी कोई सकारात्मक नतीजे आज तक नहीं लिए जाने को आप क्या कहेंगे…? वायदा खिलाफी या कुछ और? सभी का कहना है कि देश को आज तक इतना सशक्त और कुशल प्रधानमंत्री नहीं मिला है। खासकर गरीबों और कमजोर तबके लिये तो भगवान स्वरूप ही हैं,पर 1000 से कम पेंशन पाने वालों के दुखदर्द उन्हें क्यूँ नहीं दिखाई दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: न्यूनतम पेंशन 7500+DA+ स्वास्थ्य सुविधा दें मोदी जी

इसका क्या जबाव हो सकता है। किसी के समझ में नहीं आ रहा है। शायद सरकार के खजाने में उतना पैसा नहीं,यदि यही किसी का जबाव हो सकता है तो मुझे इस पर कतई विश्वास नहीं होगा। किसी को होना भी नहीं चाहिए। असल बात तो ये है कि पेंशनरों की कोई उपयोगिता न तो देश के लिये न उनकी राजनीति के लिये कुछ बची हुई है, तो उन पर व्यर्थ का सरकारी खजाना क्यूँ खाली किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की ओपीडी छोड़ अक्सर लापता रहते हैं धरती के भगवान, मरीज परेशान

जनसेवा जनहित सब कहने सुनने की बात है। जरा सोचिए यदि मुठ्ठी भर जनप्रतिनिथियों के वेतन और दोहरी तिहरी पेंशन, असीमित सुख-सुविधाओं में यदि 10 प्रतिशत की भी कटौती की जाए तो पूरे 77-78  लाख आर्थिक रूप से कमजोर EPS 95 के पेंशनरों की दाल रोटी आसानी से मुहैया करवाई जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी न्यूज: जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन आईएलओ की बैठक में भारत ने इंडस्ट्री, श्रमिक, सेफ्टी पर ये कहा

अनिल रामदेव कहते हैं कि जीने को थोड़ा आसान तो बनाया जा सकता है। इसके उलट वर्तमान में सांसदों के पेंशन/वेतन पर 24% बढ़ोतरी करने के सरकार के निर्णय पर कोई क्या कहे।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: युवा कर्मियों का जोर पेंशन नहीं वेतन संशोधन पर, यूनियनों से उठा विश्वास

प्रतीत होता है सरकार कुछ करने के मूड में है ही नहीं, तो क्या कीजिएगा, पत्थर में सर मारने के सिवाय। इतने के बाद भी लाखों पेंशनरों ने अभी भी प्रधानमंत्री जी के ” सबका साथ,सब का विकास,और सबके विश्वास” के नारे पर  विश्वास बनाये रखा है…। जो लाखो पेंशनर्स स्वर्ग सिधार गए, उनकी तो छोड़िये,लेकिन जो जिंदा बच गए हैं,उन्हें उम्मीद है कि उन्हें अपने अधिकारों से प्रधानमंत्री जी वंचित नहीं करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Food Corporation of India के कर्मचारी और अधिकारी Post Retirement Medical Scheme को लेकर बेचैन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: जन प्रतिनिधियों के पेंशन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर हो याचिका, भड़के EPS 95 Pensioners, नेताओं से लें आयकर
Next: बीएसपी ने किया MATS और सचदेवा कोचिंग सेंटर सील, 77 लाख बकाया, फंसे व्यापारी नेता सिंघल

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.