10वीं जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता: BSP टीम के लिए बालक-बालिका का चयन 27 को

  • भारतीय खो खो संघ में पंजीयन होना अनिवार्य है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 10वीं जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता बालक एवं बालिका के लिए बीएसपी टीम (BSP Team) का चयन प्रतियोगिता 27 अक्टूबर को है। 5 से 7 नवम्बर 2024 तक 10वीं जूनियर राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता बालक एवं बालिका का आयोजन लाटमेटा जिला राजनांदगांव में किया जा रहा है। जिसमें BSP की बालक एवं बालिका टीम भी भाग लेगी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी की बेटी ने शास्त्रीय नृत्य में रचा कीर्तिमान

Vansh Bahadur

चयन प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर 2024 रविवार को बीएसपी खो खो ग्राउंड सेक्टर 4 (BSP Kho Kho Ground ) में प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक रखा गया है। जिसमें जो भी खिलाड़ी भाग लेना चाहते हैं वो अपना पंजीयन अविनाश आचार्य 8602247261 एवं सिकन्दर 8871644361 के पास आवश्यक रूप से करा सकते हैं।

Vansh Bahadur

ये खबर भी पढ़ें: SAIL को SHRM HR Excellence Awards, जानिए क्यों है खास

खिलाड़ियों के लिए आवश्यक निर्देश है कि 29 नवंबर 2024 की दशा में 18 वर्ष से कम आयु होनी चाहिए। भारतीय खो खो संघ में पंजीयन होना अनिवार्य है। अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की मूलप्रति के साथ ही माता या पिता से अनुमति पत्र लाना अनिवार्य है।।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO के पास फंड की कमी नहीं, हां में हां मिलाने वाले हैं ईपीएफओ ट्रस्टी