Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग रेंज के 9 टीआई बने DSP, आइजी के हाथों लगा स्टार, पढ़ें नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग रेंज के 9 टीआई बने DSP, आइजी के हाथों लगा स्टार, पढ़ें नाम

Azmat ali 11/06/2025 (Last updated: 11/06/2025) 1 minute read
9 TIs of Durg range became DSP IG gave them star read their names

पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने स्टार लगाया और कैप पहनाया।

  • 9 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने उप पुलिस अधीक्षक। आइजी दुर्ग रेंज के हाथों “पीपिंग सेरेमनी” में स्टार लगा।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। पुलिस विभाग से बड़ी खबर आ रही है। प्रमोशन का तोहफा दे दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में “पीपिंग सेरेमनी” का आयोजन कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज 32 बंगला, भिलाई में किया गया। यह अवसर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग रेंज में पदस्थ 9 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सुकमा IED ब्लास्ट में पुलिस अधिकारी के शहीद होने पर राज्यपाल-सीएम ने ये कहा

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर एवं केप पहनाकर पदोन्नत किया गया और उनका सम्मान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों की झोली में आया ये पुरस्कार

आईजी गर्ग एवं एसएसपी अग्रवाल ने सभी नवपदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति की बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अतिरिक पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग सुखनंदन राठौर, चन्द्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक – लाइन, जिला दुर्ग), पनिक राम कुजूर (उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय दुर्ग), नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक, दुर्ग) सहित पुलिस पी.आर.ओ प्रशांत कुमार शुक्ला, फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम ने प्रोडक्शन में उड़ाया गर्दा, पढ़ें रिपोर्ट

पढ़िए प्रमोशन पाने वालों के नाम

1. तुल सिंह पट्टावी जिला बालोद
2. लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल जिला बालोद
3. संतोषी ग्रेस जिला बेमेतरा
4. यशकरणदीप ध्रुव जिला दुर्ग
5. ममता अली शर्मा जिला दुर्ग
6. विपीन रंगारी जिला दुर्ग
7. नवी मोनिका पाण्डेय जिला दुर्ग
8. कुंज बिहारी नागे जिला दुर्ग
9. एम्ब्रोस कुजूर जिला दुर्ग

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से अच्छी खबर, कैपिटल रिपेयर के बाद कोक पुशर 7 शुरू, 15 साल की छुट्टी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी एससी-एसटी स्टाफ की ग्रेडिंग हो रही खराब, सेक्टर 9 अस्पताल रेफरल सेंटर बना, दवाइयों की किल्लत
Next: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी-अधिकारी और पति-पत्नी हिंदी और गैर हिंदी में गाइए गाना, मिलेगा गिफ्ट

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.