Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार जनसंपर्क विभाग का कायाकल्प, सीएम से मिला अधिकारी संघ
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार जनसंपर्क विभाग का कायाकल्प, सीएम से मिला अधिकारी संघ

29/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Rejuvenation-of-Public-Relations-Department-for-the-first-time-after-formation-of-Chhattisgarh-state-officers-association-met-CM
  • सेटअप रिविजन सहित विभाग की अन्य मांगों को पूरा करने के लिए दिया धन्यवाद।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM bhupesh Baghel) से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर जनसंपर्क विभाग के सेटअप रिविजन सहित विभाग की अन्य मांगों को पूरा करने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कोयला, सोना, आयरन ओर, पेट्रोलियम और इन पदार्थों का प्रोडक्शन 10.7% बढ़ा

संघ के अध्यक्ष संयुक्त संचालक बालमुकुंद तंबोली ने मुख्यमंत्री से कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य (Chhattisgarh State) बनने के उपरांत लगभग 22 वर्षों के बाद आपकी पहल से जनसंपर्क विभाग का सेटअप रिविजन हुआ है, जिससे विभाग में 3 अपर संचालक, 3 संयुक्त संचालक, 10 उपसंचालक सहित अन्य पदों में वृद्धि हुई।

कुछ समय बाद पहचान नहीं पाएंगे रायपुर रेलवे स्टेशन, 42 लिफ्ट, 24 एस्केलेटर और शानदार बिल्डिंग

इससे बहुत लंबे समय से पदोन्नति से वंचित अधिकारियों की पदोन्नति हो पाई है। उन्होंने कहा कि सेटअप रिविजन होने से विभागीय दायित्वों का निर्वहन बेहतर कार्य क्षमता और कार्यकुशलता के साथ हो पाएगा। इसके लिए संघ आपके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि विभाग की जरूरतों को देखते हुए संचार उपकरणों की मांग की गई थी, जो लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है।

रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा, खड़ी हैं सहेलियां

साथ ही जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को भी राज्यस्तरीय अधिमान्यता प्राप्त हुई। संघ के प्रतिनिधियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने के लिए भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन की सुविधा आरंभ कर दिये जाने से जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों में भी काफी खुशी है।

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी: शहर में जुलूस-ए-मुहम्मदी की रहेगी धूम, तकरीर और लंगर का इंतजाम

साथ ही 70-80-90 प्रतिशत स्टाइपेंड की व्यवस्था समाप्त करने के मुख्यमंत्री के निर्णय से विभाग में नवनियुक्त 16 अधिकारी लाभान्वित हुए हैं। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि डीए और एचआरए में वृद्धि के निर्णय से भी विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं।

सेक्टर-4 पानी टंकी हादसा से सबक, साईं मंदिर के सामने घेराबंदी शुरू

संघ के अध्यक्ष तंबोली ने कहा कि विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती होने से विभाग और भी सुदृढ़ होने के साथ ही विभागीय अधिकारी अधिक बेहतर एवं प्रभावी तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभागीय भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए इस दिशा में शीघ्र ही प्रभावी कार्यवाही करने की बात कही।

Chhattisgarh के Nursing Colleges  का समागम 30 से भिलाई में, शोध और तकनीकी पर होगी बात

मुख्यमंत्री बघेल ने जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी कर्तव्य निष्ठा से कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया।

Job News: युवाओं का गूगल फार्म में एंट्री कराएगा दुर्ग जिला प्रशासन, बेरोजगारों को लिंकेज कर मिलेगा रोजगार

इस मौके पर संघ के संरक्षक अपर संचालक जेएल दरियो, संजीव तिवारी के साथ संघ के सदस्य संयुक्त संचालक हर्षा पौराणिक, पंकज गुप्ता, पवन गुप्ता, उप संचालक प्रेमलाल पटेल, सौरभ शर्मा, नितिन शर्मा, सहायक संचालक दानेश्वरी संभाकर, सचिन शर्मा, सहायक सूचना अधिकारी भवानी सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Swine Flu: भिलाई में 81 साल की महिला की मौत के बाद Primary contact वालों का लिया जा रहा सैंपल, ये गलती आप न करें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Elections 2023: विधानसभा चुनाव की कमान संभालने को पुलिस तैयार, वरिष्ठ पुलिस अफसरों को मिला मंत्र
Next: Bhilai Steel Plant के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला Behavior Intervention में अवॉर्ड

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.