Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • प्रेम प्रकाश पांडेय बंगला लाइव: दोपहर में हुई पांडेयजी की सुबह, सब बोले-जीत को लेकर नहीं है कोई शक-ओ-शुबह
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

प्रेम प्रकाश पांडेय बंगला लाइव: दोपहर में हुई पांडेयजी की सुबह, सब बोले-जीत को लेकर नहीं है कोई शक-ओ-शुबह

18/11/2023 1 minute read
Prem-Prakash-Pandey-residence-live-Pandeyjis-morning-in-the-afternoon-everyone-said-there-is-no-doubt-about-the-victory
  • चुनावी थकान मिटाने के बाद पोती से खेलते रहे पांडेय जी। कार्यकर्ताओं के बीच रिजल्ट पर चर्चा।

अज़मत अली, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) के पूर्व अध्यक्ष व भिलाईनगर के भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय (BJP candidate from Bhilai Nagar Prem Prakash Pandey) की सुबह अक्सर भोर में हो जाती है। लेकिन, शनिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बाद हुई। आंख खुलते ही अपनी पोती को खोजते हुए बाहर निकले।

ये खबर भी पढ़ें : BSP अधिकारी पांडेयजी और 8 यूनियनों ने देवेंद्र के लिए किया फिल्डिंग, क्या 1993 दोहराएगा…

दादा को नजदीक आता देख करीब दो साल की मान्या भागते हुए मैदान में पहुंच गई। बालू के बीच बैठ गई और खिलौने से अटखेलियां करनी शुरू की। दादा ने पुकारा और मासूम बच्ची उछलकर दादा की गोद में जा बैठी। पिछले एक माह से लगातार दादा की नजरों से ओझल रहने वाली पोती को देख पांडेयजी का चेहरा भी खिला-खिला नज़र आया।

ये खबर भी पढ़ें : सीजी चुनाव 2023 में पहली बार डाला वोट, लग सकती है कइयों को चोट

गोद में लेकर दुलार करते रहे। तब तक भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी बंगले में हो चुका था। आंख मलते हुए पांडेयजी आगे बढ़े। Suchnaji.com ने जीत को लेकर सवाल दागा। चुनावी थकान से उबर चुके पांडेयजी बोले-जीत तो पक्की हो चुकी है। इसमें कोई शक-ओ-शुबह नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Assembly Election 2023 Live: चुनावी त्योहार में सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मोबाइल ले जाने पर रोक

टाउनशिप से लेकर खुर्सीपार तक फीडबैक भाजपा के पक्ष में आया है। जनता परिवर्तन के लिए घरों से निकली और जमकर वोट किया है। इसलिए मेरी जीत को लेकर कोई संशय की बात नहीं है। जवाब देते हुए पांडेय जी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें : CG चुनाव में हंगामा: सेक्टर-2 बूथ पर BJP-Congress समर्थकों में भिड़ंत, लाठीचार्ज, देखिए वीडियो

बारी-बारी से लोगों ने सम्मानपूर्वक चरण स्पर्श किया। नींद से उठते ही कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठते देख पीए ने कंघी और तौलिया थमा दिया। पांडेय जी ने बालों को संवारा। फिर, एक-एक से फीडबैक लेते हुए नाम से पुकारा।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: Durg में चुनावी कार्य में लापरवाही, कलेक्टर के बाद SP का बड़ा एक्शन

वहीं, पांडेय जी के पुत्र मनीष पांडेय के चेहरे पर भी मुस्कान थी। कार्यकर्ता जोश में जवाब दे रहे थे कि भैया मेरा बूथ सही है। लीड ले रहे हैं। बूथ से ज्यादा यूथ के फॉर्मूले पर हर तरफ से पॉजिटिव जवाब आने से बंगले पर खुशी का माहौल साफ नजर आया।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: JCCJ को तगड़ा झटका, चुनाव से थोड़ी देर पहले कैंडिडेट का इस्तीफा

पांडेय जी और मनीष पांडेय का जवाब सुनने के बाद सूचनाजी.कॉम ने परिवार की महिला मुखिया से बातचीत की। मनीष पांडेय की मां ने बताया कि कोरोना के बाद से पांडेय जी छठ का व्रत रखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा इन 12 विकल्प से भी डाल सकते हैं वोट

मतदान के बाद आ रहे फीडबैक पर पांडेयजी की पत्नी ने कहा-खुशी के बात बा कि पाण्डेय जी खातिर वोटिंग बढ़िया रहल। बतावल जा रहल बा कि सत्तर से पचहत्तर फीसदी मतदान भाजपा खातिर भइल।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election Big Breaking: चुनाव से कुछ देर पहले नक्सलियों का तांडव, धमतरी में दो जगह ब्लास्ट, फोर्स ने घेरा

भाजपा कार्यकर्ता बहुत मेहनत कईले बाड़े। हर बूथ पर खुशखबरी आ रहल बा। एहसे पूरा उम्मीद बा कि हमनी के चुनाव बढ़िया से जीत रहल बानी जा। जीत को लेकर मनीष पांडेय के चेहरे पर भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। अब फैसला तो 3 दिसंबर को ही होगा।

ये खबर भी पढ़ें :  खुर्सीपार से निकलेगी प्रशासनिक अधिकारियों की फौज, डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई का बेहतर माहौल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चुनावी गहमा-गहमी से CM Bhupesh Baghel को राहत, पिता जी से मिलने पहुंचे अस्पताल
Next: विधायक देवेंद्र यादव आवास लाइव: लंबे समय बाद साथ बैठा परिवार, हर किसी की जुबां पर था-बजने वाला है जीत का डंका

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.