SAIL Story Writing Competition 2024 का आया रिजल्ट, बर्नपुर टॉप पर, पढ़िए विजेताओं के नाम

  • प्रतियोगिता का उद्देश्य हर उम्र के लोगों को अपनी कल्पनाओं के घोड़े दौड़ाने, अपने लेखन कौशल की धार तेज करने और सेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited-SAIL) ने सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता 2024 के परिणाम जारी कर दिया है। सेल ने यह कहानी प्रतियोगिता हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में 2 जनवरी, 2024 में लांच की थी, जिसमें देश भर से कहानीकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट का तोहफा, सिविक सेंटर में बना नया सब स्टेशन

इस प्रतियोगिता की थीम “तुम, मैं और सेल” थी। प्रतिभागियों ने अपनी कहानियों के जरिये न केवल अपनी रचनात्मकता को उकेरा बल्कि देश और समाज से सेल के जुड़ाव को भी बखूबी रेखांकित किया। इस प्रतियोगिता में हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में अलग– अलग विजेताओं के नाम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL BSP के पूर्व CGM जीपी सिंह ने संभाली सेफ्टी सर्कल की कमान, देशी-विदेशी कंपनियों को पढ़ा रहे सुरक्षा संस्कृति

हिंदी भाषा के विजेताओं की सूची

प्रथम पुरस्कार विजेता: पूनम यादव, बर्नपुर (पश्चिम बंगाल)
द्वितीय पुरस्कार विजेता: शरद कुमार वर्मा, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
तृतीय पुरस्कार विजेता हैं: बिनीता कुमारी, बोकारो (झारखंड)
सांत्वना पुरस्कार विजेता हैं 1: रूमा भारती, रांची (झारखंड) तथा डॉ निरुपमा कुमारी, बोकारो (झारखंड)

ये खबर भी पढ़ें :  Stock Market News: कोल इंडिया, SAIL, टाटा, अंबानी और  Adani तक का शेयर औंधे मुंह गिरा

अंग्रेजी भाषा के विजेताओं की सूची

प्रथम पुरस्कार विजेता: अद्वय सहाय, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
द्वितीय पुरस्कार विजेता: मिलिंद सेनगुप्ता, बर्नपुर (पश्चिम बंगाल)
तृतीय पुरस्कार विजेता : विजॉय चंद्र तिवारी,बोकारो (झारखंड) तथा श्री चिंता शिव संतोष धर्म कौशिक, बर्नपुर (पश्चिम बंगाल)
सांत्वना पुरस्कार विजेता : कृष्ण शेट्टी, बंगलुरु (कर्नाटक), प्रीता, बोकारो (झारखण्ड) तथा अरविन्द यादव, बर्नपुर (पश्चिम बंगाल)

ये खबर भी पढ़ें :  वेलफेयर काउंसिल ऑफ़ गोंड समाज का मंत्र ‘एक रोटी कम खाओ-बच्चों को पढ़ाओ’, IAS, IPS, जज पर नज़र

सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2024 का उद्देश्य

हर उम्र के लोगों को अपनी कल्पनाओं के घोड़े दौड़ाने, अपने लेखन कौशल की धार तेज करने और सेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही देश और समाज के विकास में सेल के योगदान के बारे में लोगों को जागरूक करना भी था।

इस प्रतियोगिता ने उभरते लेखकों और कहानीकारों को अपनी कल्पना और रचनत्मकता का इस्तेमाल कहानियां गढ़ने में उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये खबर भी पढ़ें :  प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय ने संभाला मोर्चा, BMS की कार्य समिति भंग, हरिशंकर बने मंत्री, पढ़िए पदाधिकारियों के नाम

कंपनी इस प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान करेगी। इसके साथ ही पुरस्कार विजेता कहानियों को सेल की गृह-पत्रिका “सेलन्यूज़” में भी प्रकाशित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय ने संभाला मोर्चा, BMS की कार्य समिति भंग, हरिशंकर बने मंत्री, पढ़िए पदाधिकारियों के नाम

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें