Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय ने संभाला मोर्चा, BMS की कार्य समिति भंग, हरिशंकर बने मंत्री, पढ़िए पदाधिकारियों के नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय ने संभाला मोर्चा, BMS की कार्य समिति भंग, हरिशंकर बने मंत्री, पढ़िए पदाधिकारियों के नाम

20/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Dinesh-Pandey-took-charge-BMS-working-committee-dissolved-Harishankar-became-Mantri-Read-the-names-of-the-officials
  • भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय,भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जयसवाल बने गवाह।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग (Bharatiya Mazdoor Sangh Durg District) की बैठक में भारतीय मजदूर संघ दुर्ग जिला में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न यूनियन जैसे स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ महासंघ के अंतर्गत नगर निगम भिलाई,नगर निगम दुर्ग, नगर निगम रिसाली, बिजली कर्मचारी संघ महासंघ से दुर्ग भिलाई इकाई के पदाधिकारी, एनएसपीसीएल से संबध यूनियन, सफाई कर्मचारी संघ दुर्ग भिलाई, आंगनवाड़ी, निर्माणी, सुरक्षा कर्मचारी संघ, ठेका मजदूर संघ, भिलाई इस्पात मजदूर संघ भिलाई सहित संघ से संबद्ध विभिन्न यूनियन के पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: रेल पटरी बनाने वाले कर्मचारियों की पत्नियां धमक पड़ी प्लांट में, फिर ये हुआ…

परंपरानुसार संघ गीत से बैठक की शुरुआत हुई, बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय,भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जयसवाल, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ से शरद दुबे उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मिथिलेश विश्वकर्मा ने की।

ये खबर भी पढ़ें : अंबेडकर जयंती के पूर्व प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करे बीएसपी, अन्यथा…

बैठक की शुरुआत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने भारत माता, भगवान विश्वकर्मा, दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

रुकना नहीं है, यात्रा निरंतर श्रमिकों की सेवा में राष्ट्र की सेवा में जारी रहेगी

-भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय ने विशेष अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योग हित और मजदूर हित में हमेशा कार्य करता है।‌

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: एक ही फ्लाइट में CITU, इंटक, BMS के नेता सवार, SAIL NJCS बैठक में एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट पर झोकेंगे ताकत

-आज हम विश्व के प्रथम क्रमांक के मजदूर संगठन हैं। हमें यहां रुकना नहीं है, हमारी यात्रा निरंतर श्रमिकों की सेवा में राष्ट्र की सेवा में जारी रहेगी।

-श्री पांडेय ने कहा कि संगठित क्षेत्र में जहां हम मजबूती से कार्य कर रहे हैं। आज हमें उतने ही तेजी से, उतने ही मजबूती से उतनी ही दृढ़ता से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने के लिए उनके जीवन स्तर में उत्कृष्टता लाने के लिए तेजी से कार्य करना है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS Meeting 2024: एनजेसीएस नेताओं के दिल्ली पहुंचने से पहले बोकारो की यूनियन डायरेक्टर पर्सनल के पास पहुंची

-इसके लिए हमें न सिर्फ जिला स्तर पर बल्कि तहसील, पंचायत और गांव स्तर तक पहुंच कर लोगों की सेवा करनी है तभी सही मायने में राष्ट्र सेवा हो पाएगी।

तेजी से श्रमिकों के शोषण में भी वृद्धि

भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जयसवाल ने श्रमिक नेताओं श्रमिक साथियों से आग्रह किया अब समय है कि हम अपने काम में और तेजी लाएं, दुर्ग जिला उद्योगों के मामले में छत्तीसगढ़ में नंबर वन है। साथ ही यहां उद्योगों का तेजी से विस्तार भी हो रहा है और उसी तेजी से श्रमिकों के शोषण में भी वृद्धि होते जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS Meeting 2024: एनजेसीएस नेताओं के दिल्ली पहुंचने से पहले बोकारो की यूनियन डायरेक्टर पर्सनल के पास पहुंची

भारतीय मजदूर संघ के समस्त कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि हम उद्योगों में जाएं जहां हमारी यूनियन नहीं है वहां यूनियन बनाएं और श्रमिक साथियों के अधिकारों की, सरकार द्वारा दिए जाने वाले स्कीम  का लाभ मिले, न्यूनतम सैलरी एक्ट का पालन हो, सामाजिक सुरक्षा श्रमिकों को मिले, इएसआइ का लाभ हर श्रमिकों को मिले, पीएफ श्रमिकों का बराबर काटे यह सुनिश्चित करना बीएमएस के हर कार्यकर्ता का काम है इसलिए वे हर स्तर तक पहुंचे यूनियन बनाएं, उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ें और उन्हें उनका हक दिलाएं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनभोगी श्रम मंत्री को हराने की बिछा रहे बिसात, NOTA की बात

पढ़िए नई कमेटी के पदाधिकारियों के नाम

भारतीय मजदूर संघ की दुर्ग जिला अध्यक्ष मिथिलेश विश्वकर्मा ने अगली कार्य समिति गठन करने के लिए वर्तमान जिला कार्य समिति भंग करने की घोषणा की उसके पश्चात भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्ग जिला में हमारे भारतीय मजदूर संघ से संबंध जितनी भी यूनियन हैं सभी के अध्यक्ष महामंत्री और पदाधिकारीयों से चर्चा के पश्चात उन्होंने दुर्ग जिला कार्य समिति की घोषणा की, जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष मिथिलेश विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रवि चौधरी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी जांगड़े, दीनानाथ प्रसाद, शशिकांत यादव, अशोक शर्मा मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी सह मंत्री संगीता यादव, मोहन नामदेव, सुरेन्द्र वैष्णव, विशाल लकडा,  कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, सह कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, संगठन मंत्री विवेक रंगनाथ, प्रचार मंत्री रमेश दत्त पाण्डेय कार्यसमिति सदस्य ममता नाग, गंगा धृतलहरे, दीपा जोशी, राम सुमन कोरी, देव कुमार साहू, वाल्मीकि सिंह, श्रीमती महावीर कौर, सुरेन्द्र चौहान का मनोनयन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनभोगी श्रम मंत्री को हराने की बिछा रहे बिसात, NOTA की बात

नवनियुक्त जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी ने ये कहा…

-कार्य समिति की घोषणा होने के पश्चात भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग के नवनियुक्त जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी ने प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय, अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जयसवाल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है निश्चित रूप से वे और उनकी टीम उस पर खरा उतरेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : बर्नपुर मिडटाउन क्लब में रक्तदान: 23 SAIL ISP कर्मियों ने खून किया दान

-उन्होंने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग संकल्प लेता है की दुर्ग जिला को भारतीय मजदूर संघ की दृष्टिकोण से आदर्श जिला बनाएंगे जिसके लिए योजना अनुरूप वर्तमान पंजीकृत यूनियनों के सक्रियता में वृद्धि के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र दुर्ग भिलाई के साथ ही दुर्ग जिला के प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्र में यूनियन की इकाई का गठन करना, श्रमिक साथियों को एकजुट करना, उनको मिनिमम वेजेस, बोनस, पीएफ  ईएसआई मिले यह सुनिश्चित कराना, किसी भी स्थिति में श्रमिकों का शोषण ना हो यह निश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Township: आवास, पानी, रंग-रोगन, सड़क, नाली को लेकर बढ़ा तनाव, सीविल मेंटेनेंस का बनाएं कैलेंडर, दें फंड

-हम प्रत्येक इंडस्ट्रीज में पहुंचेंगे, भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) में ठेका श्रमिकों के हो रहे शोषण पर उन्होंने ध्यान आकर्षण कराते हुए कहा कि यहां श्रमिकों को आज भी राज्य सरकार का वेतन मिलता है।

-हर संभव उनके लिए प्रयास किया जाएगा केंद्र द्वारा जारी होने वाला वेजेस भिलाई स्टील प्लांट के ठेका श्रमिकों को मिले इसके लिए उच्च स्तरीय प्रयास करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने वाले कब्जेदारों का अड्‌डा तहस-नहस, देखिए वीडियो

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL प्रबंधन सिर्फ 160 रुपए देगा नाइट शिफ्ट एलाउंस, एरियर पर खामोश, NJCS बैठक बेनतीजा समाप्त, अब होगी हड़ताल
Next: वेलफेयर काउंसिल ऑफ़ गोंड समाज का मंत्र ‘एक रोटी कम खाओ-बच्चों को पढ़ाओ’, IAS, IPS, जज पर नज़र

Related Stories

INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP DGMs son Moksh Chaurasia achieved success in NEET 2026, Chaurasia community happy
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SAIL BSP: डीजीएम के बेटे मोक्ष चौरसिया ने NEET 2026 में हासिल की शानदार सफलता, चौरसिया समाज का बढ़ाया मान

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.