Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: बीएसपी स्कूलों को न करें बंद, बनाएं मॉडल स्कूल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: बीएसपी स्कूलों को न करें बंद, बनाएं मॉडल स्कूल

16/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Township-Do-not-close-BSP-schools-need-of-model-school
  • मॉडल स्कूल बनाने की मांग को लेकर सीटू प्रतिनिधि मंडल मिला महाप्रबंधक (शिक्षा) शिखा दुबे से। शिक्षण संस्थानों पर मंथन हुआ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन (Bhilai Steel Plant Management) द्वारा शिक्षा के प्रति उदासीनता के चलते टाउनशिप में निवासरत बीएसपी कर्मचारी और सहयोगी जनसंख्या अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने के लिए बाध्य हो रहे हैं। इसके बावजूद एक बड़े वर्ग का रूझान आज भी बीएसपी द्वारा संचालित स्कूलों में की ओर है। बस, प्रबंधन द्वारा भविष्य में शिक्षा के लिए सार्थक योजना बनाने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें : Tata Steel और Tenaris बनी Steel Sustainability Champions, लिस्ट में JSW Steel Limited भी

अनेकों स्कूल बंद होते जा रहे

बताया जा रहा है कि एक निश्चित अवधि के बाद सार्वजनिक अथवा निजी बिल्डिंग के लिए मेंटेनेंस जरूरी होता है। इसे समय-समय पर किया जाना चाहिए। किंतु बिल्डिंग की मरम्मत किए बिना बिल्डिंग जर्जर होने की बात कहकर स्कूल को स्थानांतरित कर देना ठीक नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें :  ईपीएस 95 पेंशनर्स को भाजपा के घोषणा पत्र से बड़ा झटका, पेंशनभोगियों की प्लानिंग उजागर

महाप्रबंधक शिक्षा शिखा दुबे ने बताया कि भिलाई में पानी टंकी गिरने के बाद सभी सेक्टर की पानी टंकी और सार्वजनिक भवनों स्कूलों को जिस ऐजेंसी द्वारा सर्वे करवाया गया था, उनके अनुसार सेक्टर 5 स्थित मिडिल स्कूल को भी जर्जर और अनफिट घोषित किया गया था। इसके बाद वहां पढ़ने वाले बच्चों को सेक्टर 6 मिडिल स्कूल को माडल स्कूल बना कर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित करने की तैयारी, अब कोर्ट जाने की बारी, बड़ा नुकसान

इसके साथ ही सेक्टर 2 भिलाई विद्यालय को भी इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए संधारण किया जाएगा। स्कूलों में पढ़ाने हेतु  संविदा शिक्षक लिए जाने की बात कही गई।

65 से अधिक स्कूल संचालित थे

किसी समय भिलाई इस्पात संयंत्र शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों की संख्या  65 से अधिक स्कूल संचालित हुआ करते थे, जिसमें 60000 से ज्यादा बच्चे पढ़ा करते थे। अब धीरे-धीरे बच्चे घटने की बात कहकर स्कूलों को हर साल एक-एक करके बंद कर दिया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि भिलाई के सेक्टरों के अंदर ही दर्जन भर से ज्यादा निजी स्कूल संचालित है। जिसमें हजारों हजार बच्चे मोटी फीस देकर पढ़ने के लिए मजबूर हैं। अब बीएसपी में गिने चुने स्कूल ही संचालित हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: खाते में पैसा भेजने से पहले EPFO का अड़ंगा, पढ़िए SAIL CPF Trust विवाद

बीएसपी में भर्ती हो रहे नए कर्मियों के बच्चो के लिए योजना बना कर माडल स्कूल विकसित करने की आवश्यकता है, जिससे बच्चे आराम से बीएसपी के मॉडल स्कूल में पढ़ सके तथा बड़े-बड़े स्कूलों में मोटी फीस देकर अपने बच्चों को पढ़ने के लिए मजबूर ना हो सके।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल से बड़ी खबर, मरीजों के लिए ये फैसला

बच्चों की संख्या घटने का बहाना

सीटू महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने बताया कि प्रबंधन लगातार बीएसपी में कार्यरत कर्मियों के बच्चे कम होते जाने की बात कह रही है। इस पर सीटू का दो टूक कहना है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मियों के बच्चों के अलावा बीएसपी के लिए जो सपोर्टिंग पापुलेशन निवासरत है, उनके बच्चों के शिक्षा को देखना भी बीएसपी की ही जिम्मेदारी है, क्योंकि उन्हें यदि अच्छी शिक्षा नहीं मिली तो समाज पर इसका बुरा असर पड़ेगा।

इसके कारण टाउनशिप ही आने वाले दिनों में खराब होता चला जाएगा। सीटू द्वारा शिक्षा के लिए कार्य योजना बनायें जाने का सुझाव दिया।

ये खबर भी पढ़ें : BJP से सांसद विजय बघेल ने आखिर किया क्या है SAIL BSP कर्मियों के लिए, क्यों दे वोट…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Positive News: Chhattisgarh में नक्सलियों का बताइए पता, लें जाइए 5 लाख रुपए और मिलेगी Police की नौकरी
Next: SAIL Bhilai Steel Plant: वैल्यू एडेड स्पेशल स्टील ग्रेड का बढ़ा प्रोडक्शन

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.