Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 10307 परीक्षार्थियों ने 25 केंद्रों पर दी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, नेत्रहीन नेहा बनेगी अफसर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

10307 परीक्षार्थियों ने 25 केंद्रों पर दी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, नेत्रहीन नेहा बनेगी अफसर

Azmat ali 23/02/2026
State Services Preliminary Exam 2025 25 Exam Centres Set Up for 10307 Candidates Blind Neha to Become an Officer

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण। आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के दिये निर्देश।

  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार 22 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 आयोजित की गई।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2025 की परीक्षा रविवार 22 फरवरी को दुर्ग, भिलाई नगर के 25 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। 10307 परीक्षार्थियों के लिए दो पालियों (क्रमशः सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक) में परीक्षा आयोजित की गई।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने उक्त परीक्षा के प्रथम पाली में परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0503 उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0504 शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या पीजी कालेज दुर्ग, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0505 सेजेस जेआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0523 आमदी नगर विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल हुडको भिलाई और परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0525 भिलाई महिला महाविद्यालय सेक्टर 9 भिलाई का आकस्मिक निरीक्षण किया।

उन्होंने केन्द्राध्यक्ष को लोक सेवा आयोग के मार्गदर्शी निर्देशों का पालन करते हुए बेहतर ढंग से परीक्षा संचालित करने निर्देशित किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा कक्ष एवं परीक्षार्थियों की संख्या, प्रकाश, इमरजेंसी लाईट, पेयजल, वाशरूम, परीक्षा कक्ष प्रवेश पूर्व परीक्षार्थियों की चेकिंग, परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्र के साथ वीडियोग्राफी आदि के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने केन्द्र को उपलब्ध प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका सीट की भी जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा समाप्ति पश्चात बरते जानी वाले सावधानियां पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देने के निर्देश केन्द्राध्यक्ष को दिए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों के लिए नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में नेत्रहीन नेहा भी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार 22 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 आयोजित की गई। दुर्ग/भिलाई के विभिन्न 25 परीक्षा केंद्रों में प्रतिभागी परीक्षार्थी सम्मिलित हुये। इन्हीं में से एक नेहा यमराज भी है जो नेत्रहीन होने के बावजूद अपने बुलंद हौसले के साथ परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0505 सेजेस जेआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग पीएससी प्रारंभिक परीक्षा देने पहुंची थी।

अपनी मेहनत से अधिकारी बनने की ख्वाइस रखने वाली नेहा के लिए जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्र में पृथक कक्ष व लेखन कार्य हेतु सहयोगी की व्यवस्था की गई है। उक्त कार्य में काजल बंजारे जो 11वीं की छात्रा है, नेहा को सहयोग करेगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने नेहा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने केन्द्राध्यक्ष को कक्ष में प्रकाश, पेयजल एवं इमरजेंसी लाइट प्रबंध करने निर्देशित किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें 1 अप्रैल तक
Next: SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर: 1 अप्रैल से SESBF में 2% कटौती बंद, राशि NPS में होगी ट्रांसफर, पढ़ें मिनट्स ऑफ मीटिंग

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.