Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO BIG NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की आई चौकाने वाली रिपोर्ट, पढ़िए डिटेल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO BIG NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की आई चौकाने वाली रिपोर्ट, पढ़िए डिटेल

24/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPFO-BIG-NEWS-Shocking-report-of-Employees-Provident-Fund-Organization-read-details
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने फरवरी 2024 के दौरान कुल 15.48 लाख सदस्य जोड़े।

सूचनाजी न्यूज़, दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) (Employees Provident Fund Organization (EPFO)) द्वारा जारी अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि ईपीएफओ ने फरवरी, 2024 के महीने में कुल 15.48 लाख सदस्य जोड़े हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन पाने के लिए भरना होगा 10D फॉर्म, जानिए  प्रोसेस और कितनी है इसकी जरूरी

यह डेटा इंगित करता है कि फरवरी, 2024 के दौरान लगभग 7.78 लाख नए सदस्यों को नामांकित किया गया है। डेटा का एक उल्लेखनीय पहलू 18-25 आयु वर्ग अधिक है, जो फरवरी 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का महत्वपूर्ण 56.36 प्रतिशत है और यह दर्शाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा है, मुख्य रूप से पहली बार नौकरी की तलाश करने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Minimum-Higher Pension: सेवानिवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति का EPFO और पीएम मोदी के खिलाफ फरमान

पेरोल डेटा से पता चलता है कि लगभग 11.78 लाख सदस्य संगठन से बाहर निकल गए और बाद में ईपीएफओ में फिर से शामिल हो गए। इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल होकर उन्होंने अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपने संचय को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना, जिससे दीर्घकालिक वित्तीय कल्याण की रक्षा हुई और उनकी सामाजिक सुरक्षा का विस्तार हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pensioners: लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को नोटा से जवाब देने का दावा, 76 लाख पेंशनभोगी मायूस

लगभग 2.05 लाख नई महिला सदस्य

पेरोल डेटा के लैंगिक आधार पर विश्लेषण से पता चलता है कि 7.78 लाख नए सदस्यों में से लगभग 2.05 लाख नई महिला सदस्य हैं। इसके अलावा, महीने के दौरान कुल महिला सदस्यों की संख्या लगभग 3.08 लाख रही। महिला सदस्यों का जुड़ना अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई इस्पात संयंत्र ने भारतीय रेलवे को भेजी R-350 हीट-ट्रीटेड रेल की दूसरी रेक

उद्योग-वार डेटा की माह-दर-माह तुलना

उद्योग-वार डेटा की माह-दर-माह तुलना कंप्यूटर (Computer) के निर्माण, विपणन और उनकी सर्विसिंग एवं उपयोग में लगे प्रतिष्ठान, प्रदर्शन के लिए कंपनियां/सोसाइटियां/एएसएससी/क्लब/मंडलियां, सड़क मोटर परिवहन, ऑटोमोबाइल सर्विसिंग, वस्त्र आदि उद्योगों में लगे प्रतिष्ठानों में काम करने वाले सदस्यों में वृद्धि को दर्शाती है।

कुल शुद्ध सदस्यता में से, लगभग 41.53 प्रतिशत वृद्धि विशेषज्ञ सेवाओं (जनशक्ति आपूर्तिकर्ताओं, सामान्य ठेकेदारों, सुरक्षा सेवाओं, विविध गतिविधियों आदि से मिलकर) से हैI

ये खबर भी पढ़ें :  ईपीएस 95 पेंशनर्स को भाजपा के घोषणा पत्र से बड़ा झटका, पेंशनभोगियों की प्लानिंग उजागर

ईपीएफओ के कवरेज के दायरे से बाहर निकलने वाले वर्तमान सदस्य

उपरोक्त पेरोल डेटा (Payroll Data) अनंतिम है, क्योंकि डेटा सृजन अपने आप में एक सतत प्रक्रिया है, क्योंकि कर्मचारी रिकॉर्ड को अपडेट करना ही एक सतत प्रक्रिया है। इसलिए पिछला डेटा हर महीने अद्यतन किया जाता है।

अप्रैल-2018 के महीने से, ईपीएफओ (EPFO) सितंबर, 2017 के बाद की अवधि को समाहित करते हुए पेरोल डेटा जारी कर रहा है। मासिक पेरोल डेटा में, आधार से सत्यापित यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के माध्यम से पहली बार ईपीएफओ में शामिल होने वाले सदस्यों की संख्यों, ईपीएफओ के कवरेज के दायरे से बाहर निकलने वाले वर्तमान सदस्य और जो इससे बाहर निकल गए लेकिन सदस्यों के रूप में फिर से शामिल हो गए, उन्हें शुद्ध मासिक पेरोल में शामिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित करने की तैयारी, अब कोर्ट जाने की बारी, बड़ा नुकसान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Summer Sports Training Camp 2024: 25 खेल की बारीकी यहां सीखिए फ्री में, भेजिए बच्चों को
Next: SAIL RSP NEWS: कर्मचारियों के अच्छे दिन, मिला पुरस्कार

Related Stories

BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.