Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आंधी-बारिश में टूटे पेड़, बिजली सप्लाई बाधित, भिलाई टाउनशिप में छाया रहा अंधेरा, सेक्टर 4 में कष्टदायक होगी रात
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आंधी-बारिश में टूटे पेड़, बिजली सप्लाई बाधित, भिलाई टाउनशिप में छाया रहा अंधेरा, सेक्टर 4 में कष्टदायक होगी रात

22/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Trees-broken-due-to-storm-and-rain-electricity-supply-disrupted-darkness-prevails-in-Bhilai-Township-night-will-be-painful-in-Sector-4
  • सेक्टर 4 के सड़क नंबर 8 पर बिजली के तार पर पेड़ गिरने से स्थिति बहुत खराब हो गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भीषण गर्मी के बीच बुधवार शाम मौसम ने करवट ली। आंधी चली। तेज हवा ने जहां गर्मी से लोगों को राहत दी। वहीं, जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। पेड़ टूट गए। भिलाई टाउनशिप सहित आसपास के एरिया में पेड़ों की डाल टूटकर बिजली के तार पर भी गिरे। इसके चलते कई एरिया में बिजली प्रभावित रही। टाउनशिप और पटरी पार रात 9 बजे तक अंधेरे में रहा। कई एरिया में अब भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकती है। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से होने वाली बिजली सप्लाई भी काफी देर तक बाधित रही। इसके चलते पूरे टाउनशिप में अंधेरा छाया रहा। लोग फोन घनघनाते रहे।

ये खबर भी पढ़ें : National Mineral Development Corporation: इस्पात सचिव ने दी NMDC को बड़ी सौगात, वेंडर पोर्टल लांच

बीएसपी (BSP) की कर्मचारी यूनियन इंटक नेताओं ( Employee Union INTUC leaders) के मुताबिक सेक्टर 4 के सड़क नंबर 8 पर बिजली के तार पर पेड़ गिरने से स्थिति बहुत खराब हो गई है। बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। यूनियन नेता केआर मूर्ति ने बताया कई दिनों से लगातार शिकायत करने के बावजूद BSP नगर सेवाएं विभाग द्वारा टाउनशिप में बिजली के तार के ऊपर से लटक रहे पेड़ों को काटा नहीं गया। जिसका परिणाम शाम को तेज हवा और पानी के कारण सेक्टर 04, सड़क 08 में आम का बड़ा डंगाल बिजली के तार पर टूट कर गिर गया। जिसके कारण पूरे सड़क में बिजली बन्द है। और लोग परेशान हो रहें हैं।

ये खबर भी पढ़ें : National Mineral Development Corporation: इस्पात सचिव ने दी NMDC को बड़ी सौगात, वेंडर पोर्टल लांच

BSP टाउनशिप मैनेजमेंट (BSP Township Management) की लापरवाही का नतीजा कर्मचारियों और उनके परिवार को भुगतना पड़ रहा है। आखिर इस लापरवाही के जिमेदार कौन हैं…? पिछले कई सालों में पहले से टाउनशिप मैनेजमेंट बिजली के तार से लगे हुए पेड़ों को काटने और छटने का कार्य किया जाता है। जैसे जैसे ठेका प्रथा बढ़ते जा रहा है, वैसे-वैसे टाउनशिप मैनेजमेंट जिम्मेदारी से पीछे हटते जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। आज टाउनशिप की हालत गंभीर है। ये किसी से छुपा नहीं है। बीएसपी मैनेजमेंट को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई टाउनशिप में एक वक्त पानी बंद करने पर सांसद ने घनघनाया फोन, गंगरेल बांध से मरोदा टैंक आएगा रोज 400 क्यूसेक पानी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 रुपए न करने के पीछे का खुला राज
Next: पेंशनर्स के मन की बात: EPS 95 पेंशनर्स भुखमरी की कगार पर, आखिरी उम्र तक लड़ने का भरा दम

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.