Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 2500 स्क्वायर फीट एरिया में बना अवैध मकान, BSP ने तोड़ा, मुहल्ले वालों ने टीए बिल्डिंग को घेरा, होगी FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

2500 स्क्वायर फीट एरिया में बना अवैध मकान, BSP ने तोड़ा, मुहल्ले वालों ने टीए बिल्डिंग को घेरा, होगी FIR

30/05/2024 1 minute read
Illegal-house-built-in-2500-square-feet-area-BSP-demolished-local-people-surrounded-TA-building-FIR-will-be-filed
  • सीआइएसएफ के करीब दो दर्जन जवान भी मौके पर पहुंच गए।
  • वर्दी को देख प्रदर्शन करने पहुंचे लोग शांत हुए।
  • सीआइएसएफ जवानों ने गेट के बाहर तक सबको खदेड़ा गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की जमीन पर अवैध तरीके से मकान बनाने और प्लाटिंग का खेल युद्धस्तर पर चल रहा है। दलालों और भू-माफियाओं को जहां मौका मिल रहा, वहीं निर्माण करना शुरू कर रहे हैं। अब भिलाई टाउनशिप के बीचों बीच सेक्टर 5 में अवैध निर्माण का खेल तेज हो गया। बीएसपी ने करीब ढाई हजार स्क्वायर फीट एरिया में बन रहे निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कर दिया। इससे आक्रोशित कुछ लोगों ने नगर सेवाएं विभाग का घेराव कर दिया।

प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की गई। बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने समझदारी दिखाते हुए खुद लड़ने के बजाय पुलिस को सूचना दी। तब तक सीआइएसएफ के करीब दो दर्जन जवान भी मौके पर पहुंच गए। वर्दी को देख प्रदर्शन करने पहुंचे लोग शांत हुए। इसके बाद वहां से सबको खदेड़ा गया।

भिलाई स्टील प्लांट के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने सूचना के आधार पर सेक्टर 5 के सड़क नंबर 8 पर बन रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। बकायदा 3 बीएचके टाइप मकान बन रहा था। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने विरोध करने की कोशिश की। लेकिन, दाल नहीं गली। बीएसपी ने निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि कुछ दलाल मुहल्ले में सक्रिय हैं। दो-3 लाख में सौदा कर रहे हैं। झुग्गियों में रहने वालों को आगे करके ये दलाल अपना धंधा कर रहे हैं। निर्माणाधीन मकान गिरने के बाद दर्जनों महिलाएं, पुरुष और बच्चे टीए बिल्डिंग पहुंचे।

परिसर में ही जमीन पर बैठ गए। प्रबंधन विरोधी नारेबाजी करने लगे। इसके बाद जीएम इंफोर्समेंट केके यादव बाहर आए और एक-एक का नाम दर्ज कराना शुरू किया।

एफआइआर कराने की बात कही। साफ शब्दों में बोला कि सारे अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे। प्रतिबंधित एरिया में इस तरह का बवाल करने वालों पर एफआइआर भी कराई जाएगी। प्रदर्शन में शामिल लोगों का नाम लिखा जा चुका है। वहीं, बीएसपी के समर्थन में मान्यता प्राप्त यूनियन बीएमएस के नेता रवि शंकर सिंह आदि भी पहुंचे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NJCS बैठक शुरू, प्रबंधन से पहले आपस में बैठे 5 यूनियन लीडर, नाइट शिफ्ट एलाउंस पर सकारात्मक संकेत
Next: EPFO NEWS: पेंशनर्स की परेशानी का सिर्फ एक चुटकी में निकलेगा हल, जानें पूरी डिटेल

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.