Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO NEWS: पेंशनर्स की परेशानी का सिर्फ एक चुटकी में निकलेगा हल, जानें पूरी डिटेल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO NEWS: पेंशनर्स की परेशानी का सिर्फ एक चुटकी में निकलेगा हल, जानें पूरी डिटेल

30/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPFO-NEWS-Pensioners-problems-will-be-solved-in-just-a-jiffy-know-complete-details
  • जीवन प्रमाण पत्र या डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का विवरण कहां मिलेगा, जानिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पेंशनर्स पोर्टल पर दी जाने वाली ऑनलाइन सेवाओं के बारे में आज हम आपको विस्तार से बताएंगे। आज Suchnaji.com News पर पेंशनर्स के लिए उपलब्ध डिजिटल सेवाओं के बारे में चर्चा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Automobile Sector: AC ऑन रखने से कार पर इफेक्ट, फ्यूल खर्च, Load और इंजन की सेहत, जानिए खास खबर

पेंशनर्स पोर्टल पर मिलती है चार सेवाएं

01) जीवन प्रमाण इंक्वायरी
02) नो योर PPO नंबर
03) PPO इंक्वायरी या पेमेंट इंक्वायरी
04) नो योर पेंशन स्टेटस

इन चार सेवाओं के बारे में बताने से पहले आइए जान लेते है कि ‘पेंशनर्स पेमेंट ऑर्डर नंबर’यानी PPO नंबर क्या होता है? असल में PPO नंबर प्रत्येक पेंशनर या फैमिली पेंशनर के बारे में यूनिक नंबर है जो उसके PPO पर दर्ज होता है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: मैत्रीबाग के शेर और जानवरों को Heat Wave से बचाने का इंतजाम, भोजन में तरबूज, ककड़ी और खरबूजा

यह पेंशन जारी करते समय पेंशनर को भेजे जाने वाले पत्र पर भी अंकित होता है। इसी PPO नंबर की मदद से पेंशनर्स, पेंशनर्स पोर्टल पर कई सुविधाएं घर बैठे ले सकते है। यदि पेंशनर अपना PPO नंबर ही भूल जाए तो इसे जानने के लिए उसे क्या करना होगा, आइए जानते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO की ताजा खबर: ECR एक फायदे का चालान, काम आसान, जानें क्या है ECR और कैसे करता है काम

EPFO की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं। ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत ‘पेंशनर पोर्टल’ पर क्लिक करें। आपको पेंशनर्स पोर्टल पर री-डायरेक्ट किया जाएगा। इसके बाद पेज के बाईं ओर दिए गए नो योर PPO नंबर पर क्लिक करें। निर्धारित जगह पर अपना बैंक अकाउंट नंबर या फिर PF नंबर या मेंबर ID भरें। इनमें से कोई एक नंबर भरते ही आपको PPO नंबर दिखाई देगा।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organisation: ECR की बेहद सरल और सबसे Easy फाइलिंग प्रोसेस

2) दूसरी पेंशनर्स सर्विस ‘पीपीओ इंक्वायरी या पेमेंट इंक्वायरी :

इसके द्वारा आप ‘पेंशन पेमेंट’एवं PPO की इंक्वायरी कर सकते हैं। इसके लिए EPFO की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत पेंशनर पोर्टल पर क्लिक करें। पीपीओ इंक्वायरी या पेमेंट इंक्वायरी पर क्लिक करें। उस EPFO कार्यालय को चुने जिससे आपको PPO मिला है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO का बड़ा फैसला: अब मिलेगी EPS 95 पेंशन, कैंसिल चेक और बैंक पासबुक अपलोड करना अनिवार्य नहीं…

उसके बाद PPO नंबर और जन्मतिथि तथा कैप्चा भरें। लेफ्ट साइट में आपको ‘पेंशन पेमेंट इंक्वायरी’ एवं ‘पीपीओ इंक्वायरी’ विकल्प दिखाई देगा। ‘पेंशन पेमेंट इंक्वायर’ पर क्लिक करने पर पेंशन पेमेंट का विवरण आपको सामने दिखाई देगा। ‘पीपीओ इंक्वायरी’पर क्लिक करने पर आपको पेंशनर्स का व्यक्तिगत विवरण जैसी सेवा विवरण, पत्राचार पते का विवरण, परिवार का विवरण और बैंक का विवरण दिखाई देगा।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO निधि आपके निकट कैंप: Bhilai Steel Plant के HSLT श्रमिकों को पेंशन दिलाने की जंग

जानते है कि पेंशन का स्टेटस कैसे जानें…

EPFO की वेबसाइट पर जाएं। ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत पेंशनर्स पोर्टल पर क्लिक करें। ‘नो योर पेंशन स्टेटस’पर क्लिक करें। PPO जारी करने वाले कार्यालय और PPO नंबर का विवरण दर्ज करें। इसके बाद आपको पेंशन का स्टेटस दिखाई देगा। प्रत्येक पेंशनर को प्रति वर्ष अपने जीवित होने का प्रमाण देना होता है। पहले इसके लिए उसे बैंक में जाना होता था। EPFO ने अपने पेंशनर्स के लिए घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा आरंभ कर दी है। यह काफी आसान है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO निधि आपके निकट कैंप: Bhilai Steel Plant के HSLT श्रमिकों को पेंशन दिलाने की जंग

एक बार डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा होने के बाद जीवन प्रमाण यूनिक ID के साथ EPFO के पेंशनर्स पोर्टल (Pensioners Portal) पर दिखाई देता है। इस यूनिक जीवन प्रमाण ID के साथ पेंशनर्स जीवन प्रमाण स्थिति की जांच कर सकता हैं।

इससे वह यह जान सकता है कि उसका जीवन प्रमाण पत्र कब तक के लिए वैध है और उसे अगला जीवन प्रमाण कब देना होगा। इसके लिए EPFO की वेबसाइट पर जाएं। ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत पेंशनर्स पोर्टल पर क्लिक करें।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO Camp: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन, पीएफ, सैलरी स्लिप धांधली पर पहुंचे फरियादी, पढ़िए डिटेल

जीवन प्रमाण इंक्वायरी’पर क्लिक करें। जीवन प्रमाण ID एंटर करें। ऐसा करने पर आपको जीवन प्रमाण पत्र या डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का विवरण दिखाई देगा।

तो ये थी पेंशनर्स के लिए ‘पेंशनर्स पोर्टल (Pensioners Portal) पर उपलब्ध डिजिटल सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी। ऐसी ही जानकारी के लिए आप लगातार Suchnaji.com News पढ़ते रहिए और शेयर करते रहिए।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Minimum-Higher Pension: सरकार और EPFO से पेंशनभोगियों की एकमात्र इच्छा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 2500 स्क्वायर फीट एरिया में बना अवैध मकान, BSP ने तोड़ा, मुहल्ले वालों ने टीए बिल्डिंग को घेरा, होगी FIR
Next: SAIL NJCS Meeting Live: ग्रेड पर नहीं बनी बात तो सबको 150 रुपए नाइट शिफ्ट एलाउंस, यूनियनों ने खारिज किया प्रस्ताव, बैठक जारी

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.