Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Lok Sabha Election Last Phase Live 2024: ये हाई प्रोफाइल सीट और इन बड़े लीडर्स की किस्मत EVM में हो रही कैद
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Lok Sabha Election Last Phase Live 2024: ये हाई प्रोफाइल सीट और इन बड़े लीडर्स की किस्मत EVM में हो रही कैद

01/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Lok-Sabha-Election-Last-Phase-Live-2024-The-fate-of-these-high-profile-seats-and-these-big-leaders-is-being-captured-in-EVM
  • PM, सेंट्रल मिनिस्टर्स, SP, TMC, अकाली से लेकर इन सुपरस्टार्स का फैसला कर रहे वोटर्स।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में आज लोकसभा चुनाव थम जाएगा। यहां सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। इस चरण पर विशेष तौर पर सभी की निगाहें टिकी हुई है क्योंकि आज ही प्रधानमंत्री, कई केन्द्रीय मंत्रियों, सपा, बसपा, अकाली दल, कांग्रेस, भाजपा से लेकर अभिनेता से नेता बने चर्चित चेहरों और सीटों पर वोटिंग हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Railway News: बिलासपुर और रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन कैंसिल, इंदौर-पुरी एक्सप्रेस का बदला समय

लास्ट फेज की VIP सीटों पर वोटिंग

वाराणसी : प्रधानमंत्री (PM) नरेन्द्र मोदी उत्तरप्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ रहे है। PM मोदी बनारस से ही साल 2019 का चुनाव जीते थे। साल 2014 में नरेन्द्र बनारस से ही पहली बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

मोदी हैट्रिक लगाने जोर लगा रहे है। मोदी को टक्कर देने इंडिया गठबंधन की ओर से अजय राय को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले दोनों चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने अजय राय को रिकॉर्ड मतों से पराजित किया था।

ये खबर भी पढ़ें : Share Market Updates: SAIL, कोल इंडिया, टाटा, Adani का शेयर भाव उछला, JSW,Jio का औंधे मुंह गिर

गोरखपुर : यहां से दो एक्टर दम भर रहे है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से एक्टर रवि किशन शुक्ला प्रत्याशी बनाए गए है। रवि किशन वर्ष 2019 में गोरखपुर से चुनाव जीतकर सांसद बने थे। गोरखपुर सीट से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC-Congress) की ओर से एक्टर काजल निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : NPS और Mutual Funds में बेहतर कौन, यहां रिटायरमेंट के बाद ले सकते हैं कॉर्पस का एक हिस्सा

काजल पहला चुनाव लड़ रही है। काजल ने साल 2012 में कांग्रेस ज्वॉइन कर अपनी पॉलीटिकल कॅरियर की शुरुआत की थी। गोरखपुर सीट से UP के CM योगी आदित्यनाथ लगातार पांच बार सांसद रहे है।

हमीरपुर: यहां से अनुराग ठाकुर को BJP ने प्रत्याशी बनाया है। अनुराग ठाकुर केन्द्रीय मंत्री है। हमीरपुर से चार चुनाव जीत चुके है और लगातार पांचवां चुनाव जीतने के लिए दम भर रहे है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो-BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे है। अनुराग के पिता प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश के CM रहे है। जबकि इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व MLA सतपाल रायजादा को कैंडिडेट बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें : ग्रेच्युटी, पेंशन प्रणाली, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश पर बड़ी खबर

मंडी : हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट काफी चर्चा में है। यहां से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत को BJP ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस की ओर से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया गया है। विक्रमादित्य के पिता वीरभद्र सिंह हिमाचल के CM रहे है। मां प्रतिभा सिंह मंडी की मौजूदा सांसद और प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL नाइट शिफ्ट एलाउंस के साथ गले फंसा बायोमैट्रिक, INTUC ने कहा-फुल NJCS में पलटेंगे फैसला

डायमंट हार्बर: पश्चिम बंगाल की सबसे हाईप्रोफाइल सीट है। इस संसदीय क्षेत्र से CM ममता बनर्जी के भतीजे और TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी को पार्टी ने मैदान में उतारा है। BJP ने अभिजीत दास को उम्मीदवार बनाया है। अभिजीत को 2009 और 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL नाइट शिफ्ट एलाउंस समझौते पर साइन करने वाले HMS ने कहा-CITU-AITUC ने अड़ा दिया टांग

बठिंडा : शिरोमणि अकाली दल के मुखिया स्व.प्रकाश सिंह बादल की बहू हरसिमरत कौर बादल यहां से चौथा चुनाव लड रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रही है। उनके खिलाफ BJP ने पूर्व IAS परमपार को मैदान में उतारा है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL में हड़ताल की तैयारी: NJCS मीटिंग में BMS, INTUC, HMS ने किया साइन, CITU-AITUC ने बचाई अपनी लाज

गोड्डा: झारखंड की इस सीट से तीन बार सांसद रहे निशिकांत दुबे चुनाव लड़ रहे है। इनके खिलाफ कांग्रेस ने प्रदीप यादव को मैदान में उतारा है। साल 2019 में निशिकांत ने प्रदीप यादव को ही पराजित किया था। निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक झा के मैदान में उतरने और AIMIM के मोहम्मद मंसूर के मैदान से हटने की वजह से यहां का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें : CITU 54th Foundation Day 2024: कर्मचारियों के बीच सीटू ही क्यों पर प्रेजेंटेशन, बयां की संघर्षों की दास्ता

पटना साहिब : यहां से BJP ने वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है। केन्द्रीय मंत्री रहे है। पटना साहिब से ही शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ते रहे है। फिलहाल TMC के साथ चले गए है। पटना साहिब में BJP लगातार चार बार से चुनाव लड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP ठेकेदारों ने कहा-मजदूरों को देने वाली SAIL AWA की राशि हमारे लिए बोझ है, पढ़िए क्यों…

काराकाट: बिहार की चर्चित सीटों में से एक काराकाट भी है। यहां से भोजपुरी एक्टर पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। उन्हें NDA के उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा और इंडी गठबंधन के राजाराम कुशवाहा चुनौती दे रहे है। पवन सिंह को BJP ने आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने टिकट वापस कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO NEWS: पेंशनर्स की परेशानी का सिर्फ एक चुटकी में निकलेगा हल, जानें पूरी डिटेल

पाटलीपुत्र : बिहार के पाटलिपुत्र में चाचा और भतीजी के बीच भिड़ंत हो रही है। यहां से RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती मैदान में है। जबकि उनके चाचा रामकृपाल यादव को BJP की टिकट पर दम भर रहे है। पिछले चुनाव में रामकृपाल ने मीसा को हराया था। वे मीसा के मुंहबोले चाचा है।

ये खबर भी पढ़ें : 2500 स्क्वायर फीट एरिया में बना अवैध मकान, BSP ने तोड़ा, मुहल्ले वालों ने टीए बिल्डिंग को घेरा, होगी FIR

जालंधर : यहां से पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस ने उतारा है। BJP ने वर्तमान सांसद सुशील रिंकू पर विश्वास जताया है।

खडूर साहिब: पंजाब की खडूर साहिब से खालिस्तानी समर्थक के आरोपित अमृतपाल सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। अमृतपाल सिंह मौजूदा समय में असम की जेल में बंद है। शिरोमणि अकाली दल ने लालजीत सिंह भुल्लर, कांग्रेस ने कुलबीर सिंह रीजा और BJP ने मंजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS बैठक शुरू, प्रबंधन से पहले आपस में बैठे 5 यूनियन लीडर, नाइट शिफ्ट एलाउंस पर सकारात्मक संकेत

दुमका : झारखंड की दुमका सीट से BJP ने सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। सीता सोरेन JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन की बडी बहू और पूर्व CM हेमंत सोरेन की भाभी है।

सीता के BJP प्रवेश के बाद पार्टी ने मौजूदा सांसद सुनील सोरेन का टिकट काटकर सीता को प्रत्याशी बनाया। जबकि JMM ने सात बार के MLA नलिन सोरेन को उम्मीदवार बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS बैठक शुरू होने से पहले Durgapur Alloy Steel Plant के कर्मचारी उतरे सड़क पर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Lok Sabha Election Last Phase Live 2024: ओडिशा-पंजाब पीछे, हिमाचल, झारखंड और UP सबसे आगे, वाराणसी में 11 बजे तक 26% पड़े वोट
Next: लोकसभा चुनाव 2024 बनारस लाइव: भागे रे हवा खराब हव…कइसे का होइए…

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.