Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के दलदल में फंसी Excavator, इकबाल-रहीम बने खेवनहार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के दलदल में फंसी Excavator, इकबाल-रहीम बने खेवनहार

29/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Excavator-stuck-in-the-swamp-of-Bhilai-Steel-Plant-Iqbal-Rahim-pulled-out-the-crane
  • वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पुरैना बस्ती के पास साफ-सफाई के लिए Excavator गया था। जहां दलदल में फंस गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी के प्लांट गैरेज एमईआरएस की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जमीन से करीब 10 फीट नीचे धंस चुकी 30 टन की खुदाई मशीन Excavator को तीन दिन की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है।

दो दिन और दलदल में मशीन फंसी रहती तो बीएसपी को लाखों रुपए की चपत लगती। लेकिन कंपनी को नुकसानी से बचा लिया गया है। दलदल में फंसने की वजह से मशीन पर मिट्‌टी-किचड़ जम चुके थे। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान दो हाइवा गंदगी मशीन से साफ की गई है।

ये खबर भी पढ़ें:   EPF Central Board Of Trustees का फैसला: EPFO अब देगा 8.15% ब्याज, जानें ईपीएफओ के पास कितने लाख करोड़ है…

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पुरैना बस्ती के पास साफ-सफाई के लिए Excavator गया था। जहां दलदल में फंस गया। चालक को किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन मशीन जमीन में धंसती गई। दलदल एरिया होने की वजह से इसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत आ रही थी। एचओडी बाबू ने खुद मोर्चा संभाला।

ये खबर भी पढ़ें: स्टार्टअप के लिए 30 सालों की लीज पर रीपा में मिलेगी जमीन, ब्याज, स्टांप, पूंजी में बंपर छूट

जीएम संतोष संतोष जॉर्ज और सीनियर मैनेजर ललित यादव की देखरेख में दो रोजेदारों को काम पर लगाया गया। क्रेन ऑपरेटर इकबाल मोहम्मद और डोजर ऑपरेटर अब्दुल रहीम ने रोजे की हालत में पूरे दिन कोशिश करके बीएसपी को आर्थिक नुकसान से बचा लिया है।

विभागीय अधिकारी इन दोनों रोजेदारों की तारीफ कर रहे हैं। इनका कहना है कि असंभव को इकबाल और रहीम ने संभव कर दिखाया है। निश्चित रूप से ये बधाई के पात्र हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता पाइए 1 अप्रैल से, आनलाइन आवेदन करें, प्रशासन ने की ये तैयारी

बताया जा रहा है कि छोटी क्रेन से मशीन बाहर नहीं निकल पा रही थी। इसके बाद 75 टन की क्रेन मंगाई गई, जिसे इकबाल मोहम्मद ऑपरेट कर रहे थे। दलदल में फंसी क्रेन की कीमत करीब 50 लाख से अधिक की बताई जा रही है। सबसे पहले जेसीबी से रददी निकाला गया।

ये खबर भी पढ़ें: जेवरा में महावीर डेवलपर्स और सरपंच करा रहे थे अवैध प्लाटिंग, दुर्ग कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने रंगे हाथ पकड़ा, नेताजी का कॅरियर खतरे में

रैंप बनाने के बाद 75 टन के क्रेन से दलदल में फंसी मशीन को बाहर निकालने में कामयाबी मिली। Excavator निकलने से बीएसपी को सीधेतौर पर 15 से 20 लाख रुपए की बचत हुई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के नए अधिकारियों का इंडक्शन, सोमा मंडल बोलीं-अनुशासन पर टिके रहना, DP केके सिंह संग डीआइसी BSP, RSP, BSL,DSP ने दिए मंत्र
Next: 260 रुपए बढ़ा श्रमिकों का न्यूनतम वेतन, छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से नई दर पर मिलेगी मजदूरी, SAIL BSP भी दायरे में

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.