Skip to content
21/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPF NEWS: हाथ फैलाने की जरूरत नहीं, मोबाइल उठाइए, खाते में आएगा PF का पैसा
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPF NEWS: हाथ फैलाने की जरूरत नहीं, मोबाइल उठाइए, खाते में आएगा PF का पैसा

14/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Red-and-White-Simple-Hair-Salon-Appointment-Card-77
  • नियोक्ता और कर्मचारी का योगदान कर्मचारी के मूल वेतन और DA का 12 प्रतिशत होता है। नियोक्ता के योगदान से 03.67 प्रतिशत EPF खाते में और शेष 08.33 प्रतिशत पेंशन फंड में जमा हो जाता है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। अपने PF के बारे में ये जानते हैं आप? EPF स्कीम 1952 और इसके अंतर्गत एडवांस का प्रापधान है। साथ ही समय-समय पर इसमें जरूरी बदलावों को लागू किया गया है। इसके बारे में @Suchnaji.com पर हम आपको विस्तार से बताएंगे…। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organization (EPFO)) के नियमों को सरल भाषा में समझिए।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: EPFO और सरकार पर तिलमिलाए पेंशनभोगी, यह है 7500 रुपए पेंशन की आखिरी उम्मीद

आज हम आपको आर्टिकल की सीरीज में EPF स्कीम (EPF Scheme) और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताएंगे। EPF क्या है? यह स्कीम EPF एक्ट 1952 के तहत लागू की गई पहली सामाजिक सुरक्षा योजना है। यह एक नवंबर 1952 से प्रभावी हुई थी। EPF अधिनियम (EPF Act) के अंतर्गत कवर्ड प्रतिष्ठान के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर या नौकरी छोड़ने के बाद भविष्य निधि का लाभ मिलता है। EPF स्कीम (EPF Scheme) के तहत सेवा में रहते हुए सदस्यों को विशेष आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एडवांसेस यानी आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: EPFO और सरकार पर तिलमिलाए पेंशनभोगी, यह है 7500 रुपए पेंशन की आखिरी उम्मीद

इस स्कीम का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा के साथ लोगों में बचत की भावना पैदा करना भी है। इस स्कीम का लाभ किसी कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके आश्रित या नामित को मिलता है। EPF स्कीम (EPF Scheme) में नियोक्ता और कर्मचारी दोनों का योगदान होता है। EPF खाते में जमा राशि पर प्रतिवर्ष घोषित दरों पर ब्याज जमा किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL E0 Executive: जूनियर ऑफिसर अब कहलाएंगे जूनियर मैनेजर, कर्मचारियों के पदनाम पर कैसे होगा समझौता?

यह ब्याज गारंटीड है और एक निर्धारित सीमा तक इनकम टैक्स से छूट प्राप्त है। यह योजना अधिनियम के अंतर्गत सूचीबद्ध उन औद्योगिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लागू होती है, जहां 20 या इससे अधिक कर्मचारी काम करते हैं। हालांकि सिनेमा प्रतिष्ठानों में यह पांच या इससे अधिक कर्मचारियों पर ही लागू हो जाती है। इस स्कीम की कवरेज के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए Suchnaji.com के अन्य आर्टिकल पढ़ सकते है।

ये खबर भी पढ़ें : हेमा मालिनी लोकसभा के अंदर-बाहर पेंशन की करती रहीं बात, सरकार को नहीं आई रास

यह है कर्मचारी और नियोक्ता के अंशदान का फॉर्मूला

इस योजना में नियोक्ता और कर्मचारी का योगदान कर्मचारी के मूल वेतन और DA का 12 प्रतिशत होता है। नियोक्ता के योगदान से 03.67 प्रतिशत EPF खाते में और शेष 08.33 प्रतिशत पेंशन फंड में जमा हो जाता है। कुछ विशेष प्रतिष्ठानों के लिए नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के अंशदान की दर 10 प्रतिशत है।

ये खबर भी पढ़ें : PM Modi और डॉ. जितेंद्र सिंह के हाथों में है कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, संभाला कामकाज, पेंशन सुधार पर कही बड़ी बात

EPF योजना में एडवांस के प्रकार

इस स्कीम के तहत सेवाकाल में या जॉब में रहते हुए एडवांस लेने का प्रावधान है। ये एडवांस कितने प्रकार के है और किन परिस्थितियों में लिए जा सकते है, आइए इस पर भी एक नजर डालते है…।

01) EPF स्कीम के विभिन्न पैरा के अंतर्गत प्लॉट या फ्लैट खरीदने, मकान के निर्माण या मरम्मत आदि के लिए एडवांस।

02) विशेष मामलों जैसे बेरोजगारी, प्रतिष्ठान बंद होना और दो महीने से अधिक रोजगार न मिलने पर एडवांस।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन को लेकर EPFO-सरकार पर भयंकर गुस्सा, खुद को भिखारी से गैर-गुजरे बोल गए पेंशनभोगी

03) स्वयं या परिवार के किसी सदस्य की अस्वस्थता की स्थिति में एडवांस।

04) विवाह या पोस्ट मैट्रिक शिक्षा के लिए एडवांस।

05) प्राकृतिक आपदाओं के मामले में एडवांस जैसे कोविड के समय विशेष एडवांस।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन: BJP 400 पार की जगह 240 सीट पाई, विधानसभा चुनाव में अब 7500 पेंशन की लड़ाई

06) बिजली आपूर्ति में कटौती की स्थिति में एडवांस।

07) शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति द्वारा उपकरणों को खरीदने के लिए एडवांस।

08) 54 साल या इससे ज्यादा उम्र प्राप्त करने के बाद और सेवानिवृत्ति से एक साल पहले कुल जमा शेष का 90 प्रतिशत एडवांस आदि।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: सभी सांसदों की घेराबंदी में पेंशनभोगी, लोकसभा के पहले सत्र में मोदी का सामना पेंशन से…!

एडवांसेज ‘उमंग एप’ से लें, आइए जानते है संशोधनों के बारे में…

01) साल 2020 में कोविड महमारी की वजह से लोगों को काफी परेशानियां हुई। ऐसे में उन्हें अकस्मात पैसों की जरूरत पड़ी। इसको देखते हुए नॉन रिफंडेबल विशेष कोविड एडवांस का प्रावधान किया गया है।

02) इससे पहले साल 2018 में एक महीने से अधिक बेरोजगारी की स्थिति में नॉन रिफंडेबल एडवांस का प्रावधान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Pension Scheme 1995: पेंशन 7500+DA+मुफ्त चिकित्सा सेवा चाहिए, 1000-3000 में कट रही मजबूर जिंदगी, EPFO के दांव में फंसे पेंशनर्स

03) साल 2017 में इलेक्ट्रॉनिक अथवा डिटिजल माध्यम (Electronic or Digital Medium) से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का प्रावधान किया गया।

04) साल 2015 में इंटनेट बैंकिंग (Internet Banking) के माध्यम से अंशदान जमा करना अनिवार्य किया गया।

तो यह थी जानकारी EPF योजना (EPF Scheme) और इसके लाभों की। हमें उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही स्कीमों और उनके बदलावों के बारे में जानने आप लगातार Suchnaji.com News पढ़ते रहिए और शेयर करते रहिए।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organisation: पेंशनर्स का दावा-सातवें वेतन आयोग की सिफारिश में EPS 95 Pension वृद्धि का कोई उल्लेख नहीं

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL जूनियर इंजीनियर पदनाम: BHILAI में खुशी, बर्नपुर डिप्लोमा एसोसिएशन ने की बगावत, S-9 ग्रेड से मंजूर नहीं, ITI वाले 2, डिप्लोमा वाले 3 ग्रेड नीचे
Next: EPS 95 National Agitation Committee: ईपीएस 95 न्यूनतम-हायर पेंशन की ताज़ा खबर, मोदी से मांगे समय…

Related Stories

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.