Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant ने नगरनार स्टील प्लांट को पहली बार भेजा लाइम, SAIL-NMDC की कारोबारी दोस्ती शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने नगरनार स्टील प्लांट को पहली बार भेजा लाइम, SAIL-NMDC की कारोबारी दोस्ती शुरू

11/07/2024 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-sends-lime-to-Nagarnar-Steel-Plant-for-the-first-time_-SAIL-NMDC-business-friends

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र ने पहली बार किसी अन्य स्टील प्लांट को लाइम का विक्रय किया है। जगदलपुर एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट के लिए 20,000 टन लाइम की पहली खेप को कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) पीके सरकार की उपस्थिति में डोलो कैल्सीनेशन प्लांट (एलडीसीपी) के रिफ्रेक्टरी मटेरियल प्लांट-3 (आरएमपी-3) से रवाना किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (आरएमपी-2 व 3) आरके मुखर्जी, महाप्रबंधक (कॉन्ट्रैक्ट सेल-वर्क्स) आई सेनगुप्ता, महाप्रबंधक (रॉ-मटेरियल विभाग) रंजन भारती, महाप्रबंधक (मार्केटिंग) जगन्नाथ, महाप्रबंधक (सीएंडआईटी) ए सचदेव, महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) जेपीएस चैहान तथा महाप्रबंधक (मैकेनिकल मेंटेनेंस-आरएमपी 3) सुशांत पाल उपस्थित थे।
सेल-बीएसपी के मॉडेक्स कार्यक्रम के तहत जून 2018 में स्थापित रिफ्रेक्टरी मटेरियल प्लांट-3 एक नई और आधुनिक इकाई है। एनएमडीसी स्टील प्लांट को आपूर्ति की जा रही लाइम की पहली खेप को हरी झंडी दिखाते हुए, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने आरएमपी-3 टीम और सहयोगी विभागों को बधाई दी।

एनएमडीसी स्टील प्लांट को लाइम आपूर्ति के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने आरएमपी-3 बिरादरी को प्रेरित किया। मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता के मार्गदर्शन में, एनएमडीसी के प्लांट को लाइम आपूर्ति करने की पहल से न केवल आरएमपी-3 में संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होगा, बल्कि इससे संयंत्र को लाभ भी प्राप्त होगा। लाइम के अत्यधिक हाइड्रोस्कोपिक होने के कारण एनएमडीसी प्लांट को आपूर्ति किए गए लाइम की उचित पैकेजिंग का विशेष ध्यान रखा गया।

आरएमपी-3 सेल में सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली लाइम का करता है उत्पादन…

आरएमपी-3 का प्रमुख कार्य फ्लक्स का कैल्सीनेशन करना है, जिसे इस्पात शुद्धिकरण प्रक्रिया में उपयोग हेतु बीएसपी की स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में आपूर्ति की जाती है। इस्पात निर्माण में दैनिक मांग को पूरा करने के लिए उचित फ्लक्स जैसे लाइम और कैल्साइंड डोलोमाइट की उपलब्धता आवश्यक है।

आरएमपी-3 सेल में सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली लाइम का उत्पादन करता है। बीएसपी द्वारा आपूर्ति की गई लाइम, एनएमडीसी स्टील प्लांट में उच्च उत्पादन के लिए स्टील निर्माण प्रक्रिया के स्टेबलाइजेशन में सहयोग करेगा।

उचित दर पर एनएमडीसी प्लांट को लाइम आपूर्ति किया जा रहा

पांच वर्टीकल पीएफआर-टाइप गैस-फायर्ड किल्नस और अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त रिफ्रेक्टरी मटेरियल प्लांट-3, लाइम और कैल्साइंड डोलोमाइट के उत्पादन का सबसे उपयुक्त व किफायती विकल्प बन गया है।

इन कारणों से उचित दर पर एनएमडीसी प्लांट को लाइम आपूर्ति किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आरएमपी-3 ने लाइम की गुणवत्ता में सुधार के लिए सेल के आईएसपी प्लांट को तकनीकी सहायता भी प्रदान की है।

महाप्रबंधक प्रभारी (आरएमपी-2 व 3) रतन मुखर्जी ने ये कहा

महाप्रबंधक प्रभारी (आरएमपी-2 व 3) रतन मुखर्जी ने भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) और मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) को उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आरएमपी-3 की संकल्पित टीम अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि भिलाई इस्पात संयंत्र की फ्लक्स मांग को पूरा करने और सेल-बीएसपी के लिए लाभ अर्जित करने के लिए संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने एनएमडीसी स्टील प्लांट को सफलतापूर्वक लाइम आपूर्ति करने में उनके योगदान के लिए महाप्रबंधक (मैकेनिकल मेंटेनेंस-आरएमपी 3) सुशांत पाल और टीम के अन्य सदस्यों को भी धन्यवाद दिया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: UPSC ने नखरेबाज ट्रेनी IAS पूजा पर कसा शिकंजा, Audi में लालबत्ती, Cast, दिव्यांग सर्टिफिकेट पर विवाद, खतरे में नौकरी
Next: बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, कर्मचारी झुलसा, BGH में भर्ती

Related Stories

SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Results First Election in 107 Years BMS Becomes the First Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election Result: 107 साल में पहली बार चुनाव, BMS बनी पहली मान्यता प्राप्त यूनियन

Azmat ali 24/09/2026
SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Results First Election in 107 Years BMS Becomes the First Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election Result: 107 साल में पहली बार चुनाव, BMS बनी पहली मान्यता प्राप्त यूनियन

Azmat ali 24/09/2026
SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.