Skip to content
07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: BSP, BSL,RSP खदान में 46, ISP 9, DSP 1, राउरकेला 3 व कोलियरी में 5 नए अफसरों का कॅरियर शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: BSP, BSL,RSP खदान में 46, ISP 9, DSP 1, राउरकेला 3 व कोलियरी में 5 नए अफसरों का कॅरियर शुरू

22/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-NEWS-46-new-officers-in-BSP-BSL-RSP-mines-ISP-9-DSP-1-Rourkela-3-and-5-new-officers-in-colliery-started-their-careers
  • 64 लोगों का Central Induction Programme पूरा, कटा केक, मना जश्न।
  • प्रशिक्षुओं से एक-एक करके फीडबैक लिया और उन्हें केंद्रीय प्रेरण सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी गई।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (SAIL Rourkela Steel Plant) के लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग (Learning and Development Department) में 64 प्रबंधन प्रशिक्षु तकनीकी (एमटीटी)- खान और सिरेमिक के लिए चल रहा Central Induction Programme पूरा हो गया है। बता दें कि 10 बीएसपी माइंस, 5 कोलरीज, 1 डीएसपी, 9 इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट, 17 झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस, 19 ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस और 3 राउरकेला में जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, 2 जख्मी, डिप्टी सीएम नहीं मनाएंगे Birthday

कार्यपालक निदेशक (एचआर) तथा अतिरिक्‍त प्रभार कार्यपालक निदेशक (परियेाजना) तरुण मिश्र ने समापन सत्र की अध्यक्षता की, जबकि एमटीआई, राँची के मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) सह अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (एचआर-एलएंडडी, एमटीआई) संजय धर और आरएसपी के मुख्‍य महाप्रबंधक (एच.आर.-एल.एंड डी.) राजश्री बनर्जी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, 2 जख्मी, डिप्टी सीएम नहीं मनाएंगे Birthday

अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए तरुण मिश्र ने कहा, ‘सेल में प्रबंधन प्रशिक्षुओं का स्वागत करने की अनूठी संस्कृति पिछले 35 वर्षों में नहीं बदली है। यहाँ तक कि मेरा भी उस समय इसी तरह स्वागत किया गया था।’

उन्होंने प्रबंधन प्रशिक्षुओं को सलाह दी कि वे सेल में कार्य संस्कृति और उत्पादन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए हमेशा सुझाव और प्रतिक्रिया लेकर आएँ। उन्होंने सेल के नए अधिकारियों से कहा कि वे कार्यस्थल पर आने वाली सभी संभावित कार्यों को सीखें, ताकि वे दूसरों के लिए मार्गदर्शक बन सकें।

ये खबर भी पढ़ें: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: कल्याण कॉलेज में बड़ा इवेंट, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय बोल गए ये…

नए नियुक्त प्रबंधन प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए संजय धर ने उन्हें सेल में शीर्ष पदों तक पहुँचने के तरीकों को समझने और उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया और यह भी बताया कि वहाँ पहुँचने के लिए क्या करना पड़ता है। ‘अनुशासन ही कुँजी है और सेल एक परिवार है, हम हमेशा देखते हैं कि हमारे नए सदस्य क्या लक्ष्य बना रहे हैं और हम उन्हें जीवन के हर कदम पर प्रोत्साहित करते हैं।’

ये खबर भी पढ़ें: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: कल्याण कॉलेज में बड़ा इवेंट, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय बोल गए ये…

भविष्य की यात्रा के लिए शुभकामनाएं

इससे पहले राजश्री बनर्जी ने प्रशिक्षुओं से एक-एक करके फीडबैक लिया और उन्हें केंद्रीय प्रेरण सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी और सेल में उनके भविष्य की यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने समापन सत्र से पहले सभी प्रशिक्षुओं को उपहार भी भेंट किए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP NEWS: इस्पात जनरल अस्पताल में नई फार्मेसी की सौगात, मिलेगी सब दवा

प्रशिक्षुओं ने विदाई केक भी काटा और आर.एस.पी. में अपने 10 दिवसीय लंबे प्रवास की भावनाओं और अनुभवों को खुशी-खुशी साझा किया।

सेल आरएसपी ने 64 प्रबंधन प्रशिक्षुओं का संभाला जिम्मा

उल्लेखनीय है कि, आर.एस.पी. ने लगभग एक दशक के बाद प्रबंधन प्रशिक्षुओं के लिए केंद्रीय प्रेरण कार्यक्रम की मेजबानी की। खान एवं सिरेमिक्स के 64 प्रबंधन प्रशिक्षुओं ने आर.एस.पी. में अपना केंद्रीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब उन्हें सेल के विभिन्न संयंत्रों, खानों और इकाइयों में पदस्थापित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP NEWS: इस्पात जनरल अस्पताल में नई फार्मेसी की सौगात, मिलेगी सब दवा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को दी पोला महोत्सव की दावत
Next: Big Breaking: गौतम अडानी की ACC सीमेंट फैक्ट्री को चपत लगाकर कोयले का कर रहे थे ‘काला’ धंधा, Durg Police ने धर-दबोचा

Related Stories

Road Accident Sons of two Bhilai Steel Plant Employees Die in a Road accident they were Returning from a Dahi Handi Celebration
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के 2 कर्मचारियों के बेटों की सड़क हादसे में मौत, लौट रहे थे दही हांडी उत्सव से, कौन था फोन पर…

Azmat ali 06/09/2026
Delhi Hostel PG building Collapses 3 Dead 8 Pulled from Debris Rescue Operation Underway
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Hostel Accident: ढही PG इमारत, 3 की मौत, मलबे से निकाले गए 8 छात्र, रेस्क्यू जारी

Azmat ali 06/09/2026
12 PBS Employees of Bhilai Steel Plant Honored with Karma Shiromani Award
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट पीबीएस के 12 कर्मचारी बने कर्म शिरोमणि, पढ़ें CGM शेख ज़ाकिर क्या बोले…

Azmat ali 06/09/2026

You May Have Missed

Road Accident Sons of two Bhilai Steel Plant Employees Die in a Road accident they were Returning from a Dahi Handi Celebration
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के 2 कर्मचारियों के बेटों की सड़क हादसे में मौत, लौट रहे थे दही हांडी उत्सव से, कौन था फोन पर…

Azmat ali 06/09/2026
Delhi Hostel PG building Collapses 3 Dead 8 Pulled from Debris Rescue Operation Underway
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Hostel Accident: ढही PG इमारत, 3 की मौत, मलबे से निकाले गए 8 छात्र, रेस्क्यू जारी

Azmat ali 06/09/2026
12 PBS Employees of Bhilai Steel Plant Honored with Karma Shiromani Award
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट पीबीएस के 12 कर्मचारी बने कर्म शिरोमणि, पढ़ें CGM शेख ज़ाकिर क्या बोले…

Azmat ali 06/09/2026
Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.