Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट: BSP अफसरों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में विरोधियों को रौंदा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट: BSP अफसरों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में विरोधियों को रौंदा

04/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Director-Incharge-Trophy-Cricket-Tournament-BSP-officer-crushed-opponents-in-batting-and-bowling-1

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच रही है। जी.ई.सी.-बिलासपुर ने एन.आई.टी.-राउरकेला पर रोमांचक जीत दर्ज की। बी.आई.टी. दुर्ग ने एमएसीटी-भोपाल को 8 विकेट से हराया।

डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी में दो लीग मैच खेले गए। प्रथम मैच जी.ई.सी.-बिलासपुर व एन.आई.टी.-राउरकेला के मध्य खेला गया। जी.ई.सी.-बिलासपुर ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जी.ई.सी.-बिलासपुर की टीम ने अपने निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 89 रन बनाए। अभिलाष सिंह ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 23 रन बनाए।

इसके जवाब में एन.आई.टी.-राउरकेला अपने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर मात्र 71 रन ही बना सकी। इस तरह जी.ई.सी.-बिलासपुर ने 17 रन से मैच जीता तथा अभिलाष सिंह मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए जोनल प्रतिनिधि डीपीएस. बरार के द्वारा अभिलाष सिंह को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर निखिल पेठे, विजय देशमुख एवं पी. अनु थे। इस प्रतियोगिता का द्वितीय मैच एम.ए.सी.टी.-भोपाल व बी.आई.टी. दुर्ग के मध्य खेला गया। एम.ए.सी.टी. भोपाल ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

अपने निर्धारित ओवरों में एम.ए.सी.टी. भोपाल ने 9 विकेट खोकर 73 रन बनाए। एम.ए.सी.टी.-भोपाल की ओर से राजीव ने 30 रन की नाबाद पारी खेली। इसके जवाब में बी.आई.टी. दुर्ग ने 8.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इस तरह बी.आई.टी. दुर्ग ने 8 विकेट से मैच जीता तथा विनीत वर्मा मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 15 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए। मैन आफ द मैच की ट्राफी राजेश अग्रवाल, जीएम मार्स के द्वारा विनीत वर्मा को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर आर.के. महाराणा, राहुल पाली एवं पी. अनु थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA ने ईडी पीएंडए गद्रे संग कई अधिकारियों को दी विदाई, कइयों ने गुजरी बातें सुनाई
Next: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिला ग्रो केयर अवार्ड 2022 के लिए गोल्ड मेडल

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.