Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP OA ने ईडी पीएंडए गद्रे संग कई अधिकारियों को दी विदाई, कइयों ने गुजरी बातें सुनाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA ने ईडी पीएंडए गद्रे संग कई अधिकारियों को दी विदाई, कइयों ने गुजरी बातें सुनाई

04/04/2023 (Last updated: 09/10/2024)
BSP-OA-gave-farewell-to-many-officers-along-with-ED-MM-Gadre-many-narrated-their-past-1

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट से मार्च में रिटायर अधिकारियों को बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सम्मानित किया। सेवानिवृत्त अधिकारियों का प्रगति भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ईडी पीएंडए मिलिंद मुकुंद गदरे के अलावा जीएम दिपांकर रॉय (एम.आर.डी.), एस.एस. मोहन्ती (एफ. एंड ए.), ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. नीता शर्मा (मेडिकल), सीनियर डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मोहनलाल (मेडिकल), ए.जी.एम सईद राशिद अली (टीईडी), सीनियर मैनेजर अंजली पिल्ले (पर्सनल), मैनेजर अविनाश केदार (आर.एस.एम.), जयंता जोशी (टीए, सीजीएम यूटिलिटी) को सम्मानित किया गया।

ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अनेकों बार जो उपलब्धियां हासिल किया गया है, उन उपलब्धियां को हासिल करने में इन्हीं वरिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है। भिलाई इस्पात संयंत्र ने 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी जीती है। यह ट्राफी इन्हीं वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव एवं कुशल मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान है।

हमारे सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपने अपने कार्यक्षेत्र में अनुभवी विशेषज्ञ रहे हैं, हमें अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सानिध्य में रहकर उनके अनुभवों व मार्गदर्षन का लाभ लेना चाहिए। भविष्य में भी ये अपनी सेवाएं समाज व प्रदेष के विकास में निरंतर देते रहेंगें।

ओ.ए. महासचिव परविन्दर सिंह सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि अधिकारी गण सेवा में रहकर संयंत्र व सेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान दिए हैं।

उन्होंने अपने संदेश में बताया कि वर्ष 2015 से 2023 तक वर्तमान ओए कमेटी ने एकजुट होकर सभी मुद्दों को सुलझाने का सफल प्रयास किया। आज हमने जो उपलब्धियां हासिल की है, इसका श्रेय सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर को जाता है, जिनके अथक प्रयासों से सेल स्तर एवं स्थानीय के लगभग सभी लंबित मुद्दों का समाधान हो सका। एनके बंछोर के नेतृत्व क्षमता के कारण ही ओए ने कई उपलब्धियां हासिल की है।

सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को संक्षिप्त में उल्लेख किया तथा अपने मधुर गीतों से कार्यक्रम का समां बांधा। उन्होंने ओए के द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी लम्बित मांगों पर आवष्यक पहल करते रहने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन ओए सत्यवान नायक एवं ओए सचिव रेमी थॉमस ने किया। कार्यक्रम में ओए उपाध्यक्ष द्वय निखिल पेठे, जी.पी. सोनी, जोनल प्रतिनिधि जे.पी. शर्मा, डॉ. एसके. कछुवाहा, डॉ. पराग गुप्ता, विक्रांत शरण, एस.के. तिवारी, राधाकिशुन, पी.सी. राउल, एस.के. देवांगन, डॉ. एन.के. जैन, कृष्णानंद राय, तुषार, डी.पी.एस. बरार, आर.के. महाराणा, विजय सिंह पवार, एच.एल. सोनवानी तथा एक्स ओए के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट ने स्लैग बेचकर जुटाए 119 करोड़
Next: डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट: BSP अफसरों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में विरोधियों को रौंदा

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.