Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CII Green Steel Summit 2024: छत्तीसगढ़ का देश में स्टील प्रोडक्शन में 20%, प्रदेश की अर्थवस्था में 53.50% हिस्सेदारी, CM साय CG के उद्यमियों, SAIL BSP पर बोले…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CII Green Steel Summit 2024: छत्तीसगढ़ का देश में स्टील प्रोडक्शन में 20%, प्रदेश की अर्थवस्था में 53.50% हिस्सेदारी, CM साय CG के उद्यमियों, SAIL BSP पर बोले…

25/07/2024 1 minute read
CII-Green-Steel-Summit-2024-Chhattisgarh-has-20_-stake-in-steel-production-in-the-country-53.50_-share-in-the-states-economy-CM-said-on-SAIL-BSP…
  • ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार-मुख्यमंत्री।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। 2024-क्लाइमेट चेंज (Climate Change) की चुनौती से निपटने के लिए पूरी दुनिया ग्रीन स्टील की ओर रुख कर रही है। स्टील के उत्पादन में अग्रणी राज्यों में से एक होने के नाते ग्रीन स्टील छत्तीसगढ़ के लिए भी बड़ी संभावनाएं लेकर आया है। इससे न केवल कार्बन उत्सर्जन (Carbon Emission) के लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमें मदद मिलेगी, अपितु इस क्षेत्र में नवीन पहल कर हम बड़ी आर्थिक उपलब्धियों की संभावनाओं का द्वार खोल सकते हैं।

CII Green Steel Summit 2024: Chhattisgarh has 20% stake in steel production in the country, 53.50% share in the state's economy, CM said on SAIL BSP…

ये खबर भी पढ़ें: Shri Shankaracharya Professional University Bhilai के प्लेसमेंट कैंप में आए 600 स्टूडेंट, महिन्द्रा संग इन कंपनियों में मिला जॉब

यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट (Mayfair Lake Resort) में आयोजित ग्रीन स्टील समिट 2024 (Green Steel Summit 2024) में शामिल होने के अवसर पर कही। इस समिट का आयोजन भारतीय इस्पात उद्योग को कार्बन रहित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। समिट में देश भर के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: विधानसभा में देवेंद्र बोले-40% कमिशन में चलती है ये सरकार, सी मार्ट-मदर्स मार्केट बंद करने वाले महिला विरोधी, देखिए वीडियो

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने अपने संबोधन में सीआईआई को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भारत का सबसे प्रमुख स्टील निर्माता है। हमारे यहां सार्वजनिक क्षेत्र के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) और नगरनार स्टील प्लांट (Nagarnaar Steel plant) जैसी बड़ी इकाईयां तो संचालित है ही, इसके साथ-साथ निजी क्षेत्र के अनेक छोटे-बड़े इस्पात संयंत्र संचालित हैं।

CII Green Steel Summit 2024: Chhattisgarh has 20% stake in steel production in the country, 53.50% share in the state's economy, CM said on SAIL BSP…

ये खबर भी पढ़ें: विधानसभा में देवेंद्र बोले-40% कमिशन में चलती है ये सरकार, सी मार्ट-मदर्स मार्केट बंद करने वाले महिला विरोधी, देखिए वीडियो

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) एशिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है और छत्तीसगढ़ में लोहे के विशाल भंडार हैं, जिनमें बैलाडीला, रावघाट और दल्लीराजहरा प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ का देश में कुल उत्पादित स्टील में लगभग 20 प्रतिशत तक का योगदान है और राज्य की अर्थव्यवस्था में उद्योगों की भागीदारी 53.50 प्रतिशत है।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024: Chhattisgarh के प्रमुख नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, जानें बजट को किसने और कैसे देखा

मुख्यमंत्री ने इस्पात उद्योग (Steel Industry) से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण के वैश्विक चिंताओं पर भी प्रकाश डाला और कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने का दृष्टिकोण सामने रखा है। उन्होंने केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन की घोषणा की सराहना की और राज्य में सौर ऊर्जा और हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों का उल्लेख किया।

एक्सप्रेसवे, हाइवे, इंफास्ट्रक्चर, PM आवास, रेलवे प्रोजेक्ट से SAIL की होगी बंपर कमाई, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का आया बयान

शब्द में खूबसूरती के साथ सबकी जिम्मेदारी भी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीआईआई का यह समिट भारतीय इस्पात उद्योग को कार्बन रहित बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आज हम इस समिट में ग्रीन स्टील जैसे रोचक विषय पर बात कर रहे हैं। इस शब्द में खूबसूरती तो है ही, साथ ही साथ जिम्मेदारी भी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के 55 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा सस्ता लोन, बैंक ऑफ इंडिया, HDFC, ICICI, IDBI और PNB से MoU साइन

मिलजुलकर विकास की राह पर चलें

मुख्यमंत्री ने समिट में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से ग्रीन स्टील उत्पादन (Green Steel Production) की नई तकनीक को अपनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि हमारी एकजुटता से हम स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण का निर्माण करते हुए मिलजुलकर विकास करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बायोमेट्रिक मशीन की तोड़फोड़ पर BSP एक्शन में, आरोपी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

देश के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल थे

इस समिट में देश भर के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी उपस्थित थे, जिन्होंने ग्रीन स्टील उत्पादन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और नई तकनीकों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर सीआईआई के पदाधिकारी और उद्योगपति आशीष सराफ, सिद्धार्थ अग्रवाल, सुवेन्द्र बेहरा, संजय जैन, पीवी किरण अनंत उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 में ईपीएस 95 पेंशन का जिक्र तक नहीं, 7500 रुपए पेंशन अधर में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भोर में 4 बजे NIA ने कलादास डेहरिया के घर मारा था छापा, नगरीय निकाय जनवादी सफ़ाई कामगार यूनियन का बड़ा बयान, अडानी, चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल, हसदेव का जिक्र…
Next: Big Breaking: टैक्स नहीं है खनिजों पर रायल्टी, Supreme Court ने दिया राज्यों को खदानों पर बड़ा पॉवर, अब Tax लगाने का अधिकार

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.