Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला यूनियन चुनाव: इंटक का दावा-दोबारा आ रहे, बीएमएस बोला-परिवर्तन तय
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला यूनियन चुनाव: इंटक का दावा-दोबारा आ रहे, बीएमएस बोला-परिवर्तन तय

11/11/2024 1 minute read
Rourkela Union Elections 2024: INTUC claims - coming again, BMS says - change decided

पिछले चुनाव में इंटक को 5200, राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ को 3878 वोट मिला था। दोनों यूनियनो ने पूरी ताकत झोंक दी है।

  • सेल आरएसपी के 9436 कर्मचारी 11 बूथों पर वोट डालेंगे। 12 यूनियनें चुनावी मैदान में है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र (SAIL Rourkela Steel Plant) के कर्मचारी मान्यता प्राप्त यूनियन चुनने के लिए मंगलवार को वोट डालेंगे। सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि रात 9 या 10 बजे तक रिजल्ट तय हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: अमित जोश एनकाउंटर: भिलाई स्टील प्लांट के मकान पर कब्जा और वसूली का था धंधा, सेक्टर 6 अनफिट ब्लॉक था ठिकाना

सेल आरएसपी (SAIL RSP) के 9436 कर्मचारी 11 बूथों पर वोट डालेंगे। 12 यूनियनें चुनावी मैदान में है। पिछले चुनाव में इंटक को 5200, राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ को 3878 वोट मिला था। वहीं, सीटू को 160, एचएमएस को 670 वोट और एटक को  42 वोट मिले w3थे।

ये खबर भी पढ़ें: शायद मान्यता चुनाव नहीं चाहती हैं भिलाई स्टील प्लांट की अधिकांश यूनियनें

इंटक से संबंद्ध राउरकेला श्रमिक संघ-आरएसएस (Rourkela Shramik Sangh-RSS) के महासचिव पीके बेहरा का दावा है कि एक बार फिर इंटक मान्यता में आएगी। बीएमएस के लोग दावा कर रहे हैं कि केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार है। इसलिए सारे मसले हल जाएंगे। लेकिन, कर्मचारियों के सवालों का कोई जवाब नहीं मिल रहा हे कि 39 माह का बकाया एरियर क्यों नहीं दिलाया। एफोर्डेबिलिटी क्लॉज (Affordability Clause) क्यों लगाया। कर्मचारी तय कर चुके हैं कि किसको वोट देने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारी ने की आत्महत्या, साय सरकार का आदेश, जांच करेंगे संभाग आयुक्त

महासचिव ने कहा-इंटक के कार्यकाल में हेल्थ एलाउंस (Health Allowance) कर्मचारियों के लिए लागू कराया गया, जो किसी अन्य प्लांट में नहीं कराया गया। बड़ा अचीवमेंट है। 39 माह के एरियर के लिए लड़ते रहेंगे। यूनियन चुनाव में जिस तरह से बीएमएस ने राजनीतिकरण किया है, उससे कर्मचारी भड़के हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market: कहीं कंगाल न कर दे ये शेयर, अडानी, कोल इंडिया, सेल, टाटा की हालत नाजुक, 20 को शेयर बाजार बंद

इधर-राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ-बीएमएस (Rourkela Steel Plant Employees Union-BMS) के अध्यक्ष हिमांशु शेखर बल का दावा है कि इस बार परिवर्तन की लहर है। कर्मचारी इंटक गठबंधन को सबक सिखाने जा रहे हैं। हम लोगों की एकतरफा जीत होने जा रही है। कर्मचारियों के लिए हम लोग जमीन पर लड़ रहे हैं। कानूनी लड़ाई का भी सहारा लिए हैं। कर्मचारियों की नजरों के सामने सबकुछ है।

ये खबर भी पढ़ें: 9436 कर्मचारी 12 को डालेंगे वोट, इंटक-बीएमएस में सीधी टक्कर, ये है राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ का घोषणा पत्र

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: छत्तीतसगढ़ में वन्यजीवों के अवैध शिकार पर बड़ा एक्शन, रेंजर निलंबित
Next: राउरकेला स्टील प्लांट: यूनियन चुनाव में सुबह-सुबह पड़ गए 35% वोट, इंटक-BMS की किस्मत दांव पर

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.