Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant Union Election: लगातार दूसरी जीत पर इंटक बोला-सरकार, मंत्री और फंडिंग नहीं आया काम, कर्मचारी जीते, BMS ने ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant Union Election: लगातार दूसरी जीत पर इंटक बोला-सरकार, मंत्री और फंडिंग नहीं आया काम, कर्मचारी जीते, BMS ने ये कहा…

13/11/2024 (Last updated: 13/11/2024) 1 minute read
rourkela-steel-plant-union-elections-intuc-said-government-ministers-and-funding-did-not-work-employees-won-bms-said-this

राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ-बीएमएस को हार का सामना करना पड़ा है। महज 136 वोटों से हार पर नेताओं में काफी कसक है।

इंटक का आरोप-बीएमएस के समर्थन में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री के साथ फंडिग थी।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के राउरकेला स्टील प्लांट में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है। यूनियन चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इंटक-जीजीएम गठबंधन को जीत नसीब हुई है। राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ-बीएमएस को हार का सामना करना पड़ा है। महज 136 वोटों से हार को लेकर यूनियन नेताओं को काफी कसक है।

राउरकेला इस्पात कारखाना श्रमिक संघ-बीएमएस के अध्यक्ष हिमांशु शेखर बल का कहना है कि रिजल्ट का सम्मान है। कर्मचारियों ने जो साथ दिया, उसके लिए धन्यवाद। हम चुनाव हारे हैं, हौसला नहीं। कर्मचारियों के बीच काम करते रहेंगे। हार का कारण क्या है, इसकी समीक्षा की जाएगी। यूनियन के पदाधिकारी इस पर मंथन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: शायद मान्यता चुनाव नहीं चाहती हैं भिलाई स्टील प्लांट की अधिकांश यूनियनें

लगातार दूसरी बार मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा हासिल करने वाले राउरकेला श्रमिक संघ-इंटक के महासचिव पीके बेहरा का भी बयान आ गया है। रिजल्ट के बाद पहला रिएक्शन है। उनका कहना है कि इंटक सिर्फ और सिर्फ कर्मचारियों के बल पर चुनावी मैदान में था।

ये खबर भी पढ़ें: अमित जोश एनकाउंटर: भिलाई स्टील प्लांट के मकान पर कब्जा और वसूली का था धंधा, सेक्टर 6 अनफिट ब्लॉक था ठिकाना

बीएमएस के समर्थन में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री के साथ फंडिग थी। कर्मचारियों ने इंटक को दोबार जीत दिलाई है, इसके लिए उनका और जीजीएम का दिल से धन्यवाद। यह वर्करों की जीत है।

कर्मचारियों ने अपनी ताकत दिखाई है। कर्मचारियों से जो वादा किया गया है, उसको पूरा करेंगे। आरएसपी प्रबंधन से कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को हल कराएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market: कहीं कंगाल न कर दे ये शेयर, अडानी, कोल इंडिया, सेल, टाटा की हालत नाजुक, 20 को शेयर बाजार बंद

राउरकेला चुनाव में इन्हें मिला वोट

  • 19 वोट: आम मजदूर संगठन
  • 08 वोट: इस्पात लेबर यूनियन
  • 4063 वोट: राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ-बीएमएस
  • 06: लौह मजदूर यूनियन
  • 03 वोट: नार्थ ओडिशा वर्कर्स यूनियन
  • 208 वोट: राउरकेला मजदूर सभा-एचएमएस
  • 109 वोट: राउरकेला इस्पात कर्मचारी संघ
  • 17 वोट: राउरकेला श्रमिक पंचायत
  • 4199 वोट: राउरकेला श्रमिक संघ
  • 35 वोट: राउरकेला स्टील मजदूर यूनियन
  • 59 वोट: राउरकेला वर्कर्स यूनियन
  • 162 वोट: स्टील इम्प्लाइज ट्रेड यूनियन-सीटू
  • 63 वोट: कैंसिल
  • 8951 वोट: कुल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: यूनियन चुनाव 2024: राउरकेला स्टील प्लांट में इंटक-GGM गठबंधन को फिर मान्यता, 136 वोट से हारा BMS
Next: मोदी जी, ईपीएफओ और मंत्रीजी कैसे कटेगी 1000 में जिंदगी, रो रहे पेंशनभोगी

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.