Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • यूनियन चुनाव 2024: राउरकेला स्टील प्लांट में इंटक-GGM गठबंधन को फिर मान्यता, 136 वोट से हारा BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

यूनियन चुनाव 2024: राउरकेला स्टील प्लांट में इंटक-GGM गठबंधन को फिर मान्यता, 136 वोट से हारा BMS

12/11/2024 (Last updated: 12/11/2024) 1 minute read
union-elections-2024-first-trend-from-rourkela-steel-plant

इस्पात विद्यालय सेक्टर 18 में वोटों की गिनती की जा रही है। चुनाव अधिकारी आरएलसी की निगरानी में मतगणना हो रही।

मतगणना स्थल के बाहर यूनियनों के समर्थकों की भीड़ जुटी है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र से जिस खबर का इंतजार किया जा रहा था, वह आ गई। मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा इंटक-जीजीएम गठबंधन को मिल गया है। भारी गहमा-गहमी के बीच रात में रिजल्ट घोषित कर दिया है। बीएमएस को 136 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इंटक को 4199, बीएमएस को 4063, सीटू को 162, आरएमएस को 208 वोट मिले।

चुनाव में 95 प्रतिशत कर्मचारियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 6:30 बजे वोटों की गिनती शुरू होनी थी, लेकिन मतणगना में देरी हुई। शुरुआती रुझान की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा न हो सका। चुनाव अधिकारी ने एक साथ वोटाें की गिनती कराई और अंत में रिजल्ट घोषित किया। इसकी खबर बाहर आने नहीं दी जा रही थी, जिसकी वजह से काफी उत्सुकता का माहौल बना रहा।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market: कहीं कंगाल न कर दे ये शेयर, अडानी, कोल इंडिया, सेल, टाटा की हालत नाजुक, 20 को शेयर बाजार बंद

इस्पात विद्यालय सेक्टर 18 में वोटों की गिनती की गई। चुनाव अधिकारी आरएलसी की निगरानी में टीम वोटों की गिनती हुई। सेल आरएसपी की 12 यूनियनों के प्रतिनिधि मतगणना स्थल पर मुस्तैद रहे। काउंटिंग में हर यूनियन के प्रतिनिधियों को बैठने का मौका दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: शायद मान्यता चुनाव नहीं चाहती हैं भिलाई स्टील प्लांट की अधिकांश यूनियनें

वहीं, मतगणना स्थल के बाहर यूनियनों की तरफ से कैंप लगाए गए थे। जहां कर्मचारियों का जमावड़ा था। 9437 कर्मचारियों में से 8949 ने वोट डाले गए। 11 बॉक्स में सभी मत पत्र बंद थे। 6 टेबल पर इसे खोलने के बाद बंडल बनाए गए थे। फिर बारी-बारी से सबकी गिनती की गई।

ये खबर भी पढ़ें: अमित जोश एनकाउंटर: भिलाई स्टील प्लांट के मकान पर कब्जा और वसूली का था धंधा, सेक्टर 6 अनफिट ब्लॉक था ठिकाना

राउरकेला की ये 12 यूनियनें

  1. आम मजदूर संगठन
  2. इस्पात लेबर यूनियन
  3. राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ-बीएमएस
  4. लौह मजदूर यूनियन
  5. नार्थ ओडिशा वर्कर्स यूनियन
  6. राउरकेला मजदूर सभा
  7. राउरकेला इस्पात कर्मचारी संघ
  8. राउरकेला श्रमिक पंचायत
  9. राउरकेला श्रमिकक संघ
  10. राउरकेला स्टील मजदूर यूनियन
  11. राउरकेला वर्कर्स यूनियन
  12. स्टील इम्प्लाइज ट्रेड यूनियन-सीटू

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र: बीएसपी स्कूलों के 235 बच्चों में बंटा 36.27 लाख
Next: Rourkela Steel Plant Union Election: लगातार दूसरी जीत पर इंटक बोला-सरकार, मंत्री और फंडिंग नहीं आया काम, कर्मचारी जीते, BMS ने ये कहा…

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.