Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP गैस रिसाव हादसा: फर्नेस लाइट-अप पर रोक, एरिया सील, सेफ्टी आफिसर पर गिरेगी गाज, एक्शन में राज्य सरकार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP गैस रिसाव हादसा: फर्नेस लाइट-अप पर रोक, एरिया सील, सेफ्टी आफिसर पर गिरेगी गाज, एक्शन में राज्य सरकार

13/11/2024 1 minute read
BSP Gas Leak Accident: Furnace light-up banned, area sealed, state government takes action

राज्य सरकार की ओर से डाक्टर रविंद्र नाथ से बात हुई है। एक मजदूर की हालत नाजुक है। पल्स बढ़ा हुआ है, बीपी नॉर्मल है।

  • स्टोव हीटिंग का कार्य जारी है। यहां काम करने वाले मजदूर खाना खाने के बाद यहीं आराम कर रहे थे, हादसे की चपेट में आए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट (SAIL – Bhilai Steel Plant) में गैस रिसाव से हड़कंप मचा हुआ है। 3 मजदूर आइसीयू में हैं। एक मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक होश में नहीं आया था। पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। राज्य सरकार भी एक्शन के मूड में आ गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market: कहीं कंगाल न कर दे ये शेयर, अडानी, कोल इंडिया, सेल, टाटा की हालत नाजुक, 20 को शेयर बाजार बंद

सेल बीएसपी (SAIL BSP) के ब्लास्ट फर्नेस-6 के स्टोव नंबर 18 के पास गैस रिसाव की चपेट में 3 मजदूर बुधवार को आए। खाना खाने के बाद आराम कर रहे मजदूरों को पहले सांस लेने में बेचैनी हुई। उल्टी होने लगी। हालत खराब होते ही सेक्टर 9 हॉस्पिटल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: 9436 कर्मचारी 12 को डालेंगे वोट, इंटक-बीएमएस में सीधी टक्कर, ये है राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ का घोषणा पत्र

हादसे की खबर लगते ही डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी आशुतोष पांडेय एक्शन में आ गए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से ब्लास्ट फर्नेस-6 के स्टोव एरिया को सील करने का आदेश दिया। साथ ही लाइटअप की तैयारियों को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: अमित जोश एनकाउंटर पर ताज़ा अपडेट: फरारी में शरण देने वालों को दबोचेगी पुलिस, हर माह होगी बदमाशों की परेड

गैस लाइन को बंद कर दिया गया है। ईएमडी की टीम गैस रिसाव के कारणों को जानने में जुटी है। जांच-पड़ताल की जा रही है। इस क्षेत्र में आवाजाही को बंद किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: अमित जोश एनकाउंटर पर ताज़ा अपडेट: फरारी में शरण देने वालों को दबोचेगी पुलिस, हर माह होगी बदमाशों की परेड

150 पीपीएम गैस थी…

खबर यह भी आ रही है कि हादसे के समय 150 पीपीएम गैस थी। 50 पीपीएम तक को सामान्य माना जाता है। इससे अधिक होने पर जानलेवा होती है। हादसे के वक्त 150 पीपीएम गैस की खबर ने हड़कंप मचा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के 2 अधिकारी और 5 कर्मचारी को शिरोमणि अवॉर्ड

साथ ही बीएसपी के सेफ्टी डिपार्टमेंट (Safety Department) पर भी सवाल उठ गया है। सेफ्टी का इतना पाठ पढ़ाने के बावजूद गैस प्रभावित एरिया में मजदूरों को क्यों रुकने दिया गया। रेस्ट रूम में क्यों नहीं भेजा गया। सेफ्टी आफिसर कहां थे। कहीं न कहीं लापरवाही का मामला सामने आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: मैत्रीबाग जू: 20 सांभर के बदले आए मगरमच्छ और बार्किंग डियर, जल्ट आएगा ऑस्ट्रिच

हादसे से जुड़ी ये खबर भी

-ब्लास्ट फर्नेस-6 के कैपिटल रिपेयर का काम एक साल से चल रहा था। दीपावली से पहले खत्म हुआ है। लाइट-अप की तैयारियां की जा रही थी।

-स्टोव हीटिंग का कार्य जारी है। यहां काम करने वाले मजदूर खाना खाने के बाद यहीं आराम कर रहे थे, हादसे की चपेट में आए।

ये खबर भी पढ़ें: राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बीएसपी की बालिका टीम ने जीता रजत पदक

-राज्य सरकार की ओर से डाक्टर रविंद्र नाथ से बात हुई है। जानकारी दी गई है कि एक मजदूर की हालत नाजुक है। पल्स बढ़ा हुआ है, बीपी नॉर्मल है। पूरी तरह से होश में मजदूर नहीं आया है।

-डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से लाइट अप का कार्यक्रम बंद कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 27 कर्मचारी-अधिकारी को ‘सेल शाबाश’ पुरस्कार

-गैस प्रभावित एरिया को सील कर दिया गया है। गैस लाइन को बंद किया गया है।

-प्रभावित क्षेत्र के डेढ़ सौ मीटर तक सील किया गया है। ईएमडी की टीम जांच कर रही है।

-गुरुवार सुबह राज्य सरकार की टीम बीएसपी का दौरा करेगी। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो में क्रिकेट टूर्नामेंट, भिलाई स्टील प्लांट की टीम का ट्रायल 11 को

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Stock Market Crash: सेल, कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू, टाटा स्टील, अडानी के शेयर से भारी नुकसान
Next: भिलाई स्टील प्लांट गैस रिसाव पर प्रबंधन का आया बयान,पढ़िए डिटेल

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.