Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मैत्रीबाग जू: 20 सांभर के बदले आए मगरमच्छ और बार्किंग डियर, जल्ट आएगा ऑस्ट्रिच
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मैत्रीबाग जू: 20 सांभर के बदले आए मगरमच्छ और बार्किंग डियर, जल्ट आएगा ऑस्ट्रिच

09/11/2024 (Last updated: 09/11/2024) 1 minute read
Maitribagh Zoo: Crocodile and barking deer came in exchange for 20 sambar

1 जोड़ी भालू, 2 ऑस्ट्रिच तथा 1 जोड़ी मोर को भिलाई लाने हेतु सेंट्रल जू ऑथोरिटी को प्रस्ताव भेजा गया है।

  • भिलाई के मैत्री बाग जू एवं बिलासपुर के कानन पेंडारी जू के मध्य किया गया।
  • वन्यप्राणी विनिमय के अंतर्गत मैत्री बाग में लाया गया मगरमच्छ और बार्किंग डियर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के उद्यानिकी विभाग के मैत्री बाग से अच्छी खबर है। यहां नए मेहमान लाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: वेदव्यास संगीत नृत्योत्सव 2024: राउरकेला के मंच पर भारतीय नृत्य कला की झलक

वन्यप्राणी विनिमय के अंतर्गत सेंट्रल जू ऑथोरिटी (Central Zoo Authority under Wildlife Exchange) द्वारा दो मगरमच्छ और चार बार्किंग डियर लाने की अनुमति प्राप्त हुई है। जिसके तहत 5 नवम्बर 2024 को मैत्री बाग में एक नर मगरमच्छ एवं दो नर और दो मादा बार्किंग डियर लाया गया। जिन्हें 06 नवम्बर 2024 को उनके केज में छोड़ा गया।

Maitribagh Zoo: Crocodile and barking deer came in exchange for 20 sambar
1 जोड़ी भालू, 2 ऑस्ट्रिच तथा 1 जोड़ी मोर को भिलाई लाने हेतु सेंट्रल जू ऑथोरिटी को प्रस्ताव भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: वेदव्यास संगीत नृत्योत्सव 2024: राउरकेला के मंच पर भारतीय नृत्य कला की झलक

यह वन्यप्राणी विनिमय, सेंट्रल जू ऑथोरिटी(Central Zoo Authority under Wildlife Exchange)  द्वारा प्राप्त अनुमति के अंतर्गत भिलाई के मैत्री बाग जू (Maitri Bagh Zoo) एवं बिलासपुर के कानन पेंडारी जू (Kanan Pendari Zoo) के मध्य किया गया। जिसके तहत 20 सांभर के बदले उपरोक्त वर्णित जानवरों को लाया गया। जिसमें शेष बचे एक मादा मगरमच्छ को कानन पेंडारी जू की टीम द्वारा, तब मैत्री बाग जू लाया जायेगा, जब इन 20 सांभरों को भिलाई से बिलासपुर ले जाया जाएगा। मैत्री बाग में इस मादा मगरमच्छ को इस महीने के अंत तक लाना अनुमानित है।

ये खबर भी पढ़ें: वेदव्यास संगीत नृत्योत्सव 2024: राउरकेला के मंच पर भारतीय नृत्य कला की झलक

साथ ही मैत्री बाग जू (Maitri Bagh Zoo) प्रबंधन द्वारा 1 जोड़ी भालू, 2 ऑस्ट्रिच तथा 1 जोड़ी मोर को भिलाई लाने हेतु सेंट्रल जू ऑथोरिटी(Central Zoo Authority) को प्रस्ताव भेजा गया है। यह सभी जानवर 20 सांभरों के विनिमय में ही शामिल है। वन्यजीव विशेषज्ञ, भिलाई मैत्री बाग प्रभारी एवं महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ एन के जैन ने यह जानकारी दी, कि सेंट्रल जू अथॉरिटी के मार्गदर्शन अनुसार ही इन वन्यप्राणी विनिमय की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र: नई इकाइयों ने अप्रैल-अक्टूबर 2024 में किया बेहतरीन प्रोडक्शन

लाए गए इस 10 वर्ष के नर मगरमच्छ की लम्बाई 8 से 9 फिट है, जो एक साल्ट/फ्रेश वाटर क्रोकोडाइल है। यह मस्क क्रोकोडाइल की तुलना में काफी लंबा और वजनी होता है। साल्ट/फ्रेश वाटर क्रोकोडाइल ज्यादातर पानी में रहना पसंद करते हैं और ठंड के मौसम में ग्रास्पिंग करने पानी से बाहर आकर धूप में बैठते हैं। कभी कभी यह काफी लंबे समय (3-4 घंटे) के लिए धूप में रहना पसंद करते हैं। इनकी औसत आयु 40-50 वर्ष की होती है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के प्लेट मिल ने रचा कीर्तिमान, कोचीन शिपयार्ड, भेल, रेलवे, हैवी प्रोजेक्ट को भेजा स्पेशल प्लेट

बार्किंग डियर, जो हिरणों की सबसे छोटी प्रजाति है, अपने आसपास शेर या तेंदुआ होने पर कुत्तों की तरह आवाज निकलकर अपने अन्य साथियों को सतर्क करते हैं। इनकी केनाइन टिथ काफी बड़े होते हैं, जिसके कारण कभी कभी ये आपसी लड़ाई में अपने साथियों को घायल भी कर देते हैं। मैत्री बाग में लाये गए बार्किंग डियर की आयु 5-6 वर्ष है। इनकी औसत आयु 10-12 वर्ष की होती है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: सीएम विष्णु देव साय और मोहन यादव ने बजाया ढोल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल प्रबंधन की बढ़ती जा रही मुसीबत, BAKS Bokaro ने अब खेला ये दांव
Next: भिलाई इस्पात संयंत्र के 2 अधिकारी और 5 कर्मचारी को शिरोमणि अवॉर्ड

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.