Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL के किरीबुरू आयरन ओर माइंस की क्यूसी टीम ने कोलंबो में जीता गोल्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के किरीबुरू आयरन ओर माइंस की क्यूसी टीम ने कोलंबो में जीता गोल्ड

12/11/2024 1 minute read
SAIL BSL's Kiriburu Iron Ore Mines QC team wins gold in Colombo

इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कन्ट्रोल सर्किल (आईसीक्यूसीसी-2024) में गोल्ड अवार्ड हासिल होने पर प्रबंधन ने टीम का हौसला बढ़ाया।

  • बोकारो नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की वर्ष 2024 -25 की पहली बैठक।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल (BSL) के किरीबुरू आयरन ओर माइंस की क्वालिटी सर्किल (Quality Circle of Kiriburu Iron Ore Mines) (क्यू सी) टीम उन्नति को कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कन्ट्रोल सर्किल (आईसीक्यूसीसी-2024) (International Convention on Quality Control Circle) में गोल्ड अवार्ड प्राप्त हुआ है। किरीबुरू आयरन ओर माइंस की क्यू सी टीम उन्नति को उनकी इस सफलता पर बीएसएल के वरीय अधिकारीयों ने बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें: 9436 कर्मचारी 12 को डालेंगे वोट, इंटक-बीएमएस में सीधी टक्कर, ये है राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ का घोषणा पत्र

इधर-बोकारो नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक का आयोजन

राजभाषा नीति को बढ़ावा देने के साथ उसके कार्यान्वयन में आने वाली मुश्किलों को दूर करने तथा राजभाषा के प्रगामी प्रयोग हेतु 12 नवंबर को बोकारो नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की वर्ष 2024 -25 की पहली बैठक बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बोकारो निवास के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में भारत सरकार के राजभाषा विभाग, उप निदेशक (कार्यान्वयन) पूर्वी क्षेत्र विचित्र सेन गुप्त सहित बीएसएल के अन्य अधिकारी तथा बोकारो नराकास के सदस्य संगठनों के प्रधान उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market: कहीं कंगाल न कर दे ये शेयर, अडानी, कोल इंडिया, सेल, टाटा की हालत नाजुक, 20 को शेयर बाजार बंद

बैठक की शुरुआत परम्परागत तरीके से अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई. तत्पश्चात् बीएसएल के महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) सी आर के सुधांशु ने सभी सदस्य संगठनों के प्रधान प्रतिनिधियों से परिचय कराया तथा अतिथियों का स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें: तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारी ने की आत्महत्या, साय सरकार का आदेश, जांच करेंगे संभाग आयुक्त

बीएसएल के सहायक महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) शशांक शेखर ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की स्थिति पर प्रकाश डाला।

सदस्य संगठन के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी को कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया तथा कहा कि सभी संस्थान अपने यहाँ होने वाली बैठकों के कार्यवृत्त को हिंदी भाषा में जारी करें तथा राजभाषा से सम्बंधित आँकड़े को सहीरूप में भरें।

ये खबर भी पढ़ें: शायद मान्यता चुनाव नहीं चाहती हैं भिलाई स्टील प्लांट की अधिकांश यूनियनें

उन्होंने कहा कि नवीनतम तकनीकों (New Technology), ई-टूल्स (E -Tools) इत्यादि के माध्यम से राजभाषा कार्यान्वयन की दिशा में मदद मिली है और इसे आगे भी गति देने की जरूरत है। उप निदेशक (कार्यान्वयन) पूर्वी क्षेत्र विचित्र सेन गुप्त ने भी बोकारो नराकास में राजभाषा कार्यान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें: अमित जोश एनकाउंटर: भिलाई स्टील प्लांट के मकान पर कब्जा और वसूली का था धंधा, सेक्टर 6 अनफिट ब्लॉक था ठिकाना

बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने राजभाषा के प्रचार-प्रसार को गति प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अंत में सहायक महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) शशांक शेखर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

ये खबर भी पढ़ें: बलौदाबाजार में खुलेगा बीएड महाविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर की होगी स्थापना, सीएम ने दी सौगात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बीएसएल के इस्पात भवन में क्रेच, किलकारी में बच्चों की धमाचौकड़ी
Next: Pension Fund Regulatory और विकास प्राधिकरण की ताजा खबर

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.