Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के 2 अधिकारी और 5 कर्मचारी को शिरोमणि अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के 2 अधिकारी और 5 कर्मचारी को शिरोमणि अवॉर्ड

09/11/2024 1 minute read
Shiromani Award to 2 officers and 5 employees of Bhilai Steel Plant

आरईडी विभाग में शिरोमणी पुरस्कार समारोह का आयोजन। राजेश कुमार सुमन एवं प्रकाश दास को पाली शिरोमणी पुरस्कार से नवाजा गया।

  • विजेताओं के जीवन साथी हेतु प्रोत्साहन स्वरूप प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के आरईडी विभाग (RED Department) में शिरोमणी पुरस्कार समारोह (Shiromani Award Ceremony) का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान से जुड़ा बड़ा अपडेट

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के ऐसे कार्मिक, जो अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों से ही सुरक्षा के सम्पूर्ण मापदंडों का पालन करते हुए कंपनी के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए अपने कार्य में नवीनता का प्रदर्शन करते है, उन्हें प्रबंधन द्वारा शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ न्यूज: अम्बेडकर अस्पताल रायपुर के न्यू ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन के समय भीषण आग, डाक्टरों का घुटा दम

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (आरईडी) प्रोसेनजीत दास ने कार्मिकों की प्रशंसा करते हुए कहा, कि यह पुरस्कार कमेटी द्वारा उत्कृष्ट कार्य के साथ-साथ सुरक्षा के पालन करने के लिए दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई सेंट्रल एवेन्यू पर भीषण सड़क हादसा, युवक-युवती जख्मी

उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आशा करते हैं कि आगे भी सभी विजेता ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे। साथ ही आरईडी विभाग के समय से पहले कार्य निष्पादन हेतु उच्च प्रबंधन ने उनकी प्रशंसा की है, जिसका श्रेय सभी कार्मिको को जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई सेंट्रल एवेन्यू पर भीषण सड़क हादसा, युवक-युवती जख्मी

राजेश कुमार सुमन एवं प्रकाश दास को पाली शिरोमणी पुरस्कार (Pali Shiromani Award) से नवाजा गया। कर्म शिरोमणी पुरस्कार (Karma Shiromani Award) से दीपक कुमार वर्मा, राहुल सरकार, मोहम्मद इमरान, पूरन दास बंजारे एवं सूरज लाल को सम्मानित किया गया। साथ ही विजेताओं के जीवन साथी हेतु प्रोत्साहन स्वरूप प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई सेंट्रल एवेन्यू पर भीषण सड़क हादसा, युवक-युवती जख्मी

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (आरईडी) आर गोपालाकृष्णन तथा उप महाप्रबंधक (आरईडी) सतीष कुमार अग्रवाल एवं आरईडी के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। जिन्होंने सभी विजेताओं के कार्य शैली व सुरक्षा के प्रति जागरूकता की प्रशंसा करते हुए बधाई दी और भविष्य में भी अच्छा कार्य करने की प्रेरणा दी। सभी कर्मचारियों को सुरक्षा एवं टीमवर्क को ध्यान में रखते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP Pensioners Association ने PM Modi से की सीधी डिमांड, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर EPFO की खुली पोल

कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) राजेश कुमार पाण्डेय व अति. श्रम कल्याण अधिकारी श्री चौत राम साहू द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सरकार को यकीन नहीं ईपीएस 95 पेंशनभोगियों के परिवार घोर गरीबी में जी रहे, अब ये जवाबी कार्रवाई

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मैत्रीबाग जू: 20 सांभर के बदले आए मगरमच्छ और बार्किंग डियर, जल्ट आएगा ऑस्ट्रिच
Next: राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बीएसपी की बालिका टीम ने जीता रजत पदक

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.