Breaking News: अबूझमाड़ में नक्सलियों से मुठभेड़, जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट, सीएम ने ये कहा…

Breaking News: Encounter with Naxalites in Abujhmad, 5 Naxalites killed, CM said this…
  • मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर किया जा चुका है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। नक्सलियों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम का असर दिख रहा है। नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने घेराबंदी करके 5 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों का हौसला बढ़ाया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र गैस हादसे पर ताज़ा अपडेट: पाइप में दिखा बड़ा छेद, 2 घंटे तक गैस रिसाव

उत्तर अबूझमाड़ में शनिवार को हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलवादियों को ढेर करने में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को दी बधाई।

ये खबर भी पढ़ें: BSP गैस रिसाव हादसा: फर्नेस लाइट-अप पर रोक, एरिया सील, सेफ्टी आफिसर पर गिरेगी गाज, एक्शन में राज्य सरकार

Shramik Day

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने नक्सलवाद के उन्मूलन में लगातार बड़ी सफलता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: 14वें पीआरसीआई एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 में एनएमडीसी की जय-जयकार, चाणक्य समेत मिले 12 अवॉर्ड

उन्होंने कहा है कि मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर किया जा चुका है। आज हुई मुठभेड़ में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। हमारे दो जवान घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश मैंने दिए हैं।  उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहा हूं।

ये खबर भी पढ़ें: 14वें पीआरसीआई एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 में एनएमडीसी की जय-जयकार, चाणक्य समेत मिले 12 अवॉर्ड