Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: बार एंड राड मिल में सुरक्षा का पाठ ‘घर से घर तक’
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: बार एंड राड मिल में सुरक्षा का पाठ ‘घर से घर तक’

25/11/2024 1 minute read
Bhilai Steel Plant: Safety lesson ‘from home to home’ in Bar and Rod Mill

सुरक्षा पर संवाद हेतु 125 ठेका श्रमिकों को उनके परिवार के सदस्यों के साथ मानव संसाधन विकास केंद्र में आमंत्रित किया।

  • कार्यक्रम का मूल उद्देश्य बी.आर.एम में दिन-प्रतिदिन के काम में सुरक्षा के महत्व पर जोर देना और परिवारों को सुरक्षा उत्कृष्टता की यात्रा में शामिल करना है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के बार एवं रॉड मिल द्वारा एक अनूठी एवं अभिनव, सुरक्षा पहल “घर से घर तक” कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में बार एवं राड मिल के ठेका श्रमिकों के परिवार के उत्साहवर्धन एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु “घर से घर तक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप: सेक्टर एरिया में 23 नवंबर तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद, जानिए समय

इसके तहत विभाग ने सुरक्षा पर संवाद हेतु 125 ठेका श्रमिकों को उनके परिवार के सदस्यों के साथ मानव संसाधन विकास केंद्र (Human Resource Development Centre) में आमंत्रित किया।

ये खबर भी पढ़ें: जीवन प्रमाण पत्र: भारत में 77 लाख को चाहिए पेंशन, दिया जीवित होने का प्रमाण, पढ़िए डिटेल

घर से घर तक, पहल का उद्देश्य ठेका श्रमिकों को कार्यस्थल पर जोखिमों और खतरों के प्रति संवेदनशील बनाना है। बी.आर.एम अपने कर्मियों की सुरक्षा हेतु अनेक पहल कर रहा है और अपने सभी कार्मिकों को काम करने के सुरक्षित तरीके अपनाने के लिए, संवाद करने एवं प्रोत्साहित करने के नए तरीके अपना रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारियों – अधिकारियों की जान खतरे में, CITU ने नो एंट्री टाइम बदलने का दिया लेटर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष एवं मुख्यमहाप्रबंधक (बीआरएम) योगेश शास्त्री ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में इस्पात उद्योग में कार्य की प्रकृति और सुरक्षा के महत्व के बारे में प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारियों – अधिकारियों की जान खतरे में, CITU ने नो एंट्री टाइम बदलने का दिया लेटर

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य बी.आर.एम में दिन-प्रतिदिन के काम में सुरक्षा के महत्व पर जोर देना और परिवारों को सुरक्षा उत्कृष्टता की यात्रा में शामिल करना है। उन्होंने इस्पातकर्मी के जीवन को सुरक्षित, निश्चिंत एवं सहज बनाने मे उनके जीवनसाथी की प्रेरणादायी एवं सहभागिता की भूमिका को रेखांकित किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL को ग्रेट प्लेस टू वर्क नहीं मानता BAKS, सर्वे में है फर्जीवाड़ा, रखिए कर्मचारियों के प्रश्न भी

शास्त्री ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ठेका श्रमिकों की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ठेका श्रमिकों को कवर किए जाने तक ऐसे और सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर उपस्थित महाप्रबंधक (प्रचालन) सच्चिदानंद त्रिपाठी, महाप्रबंधक (विद्युत) आशीष, महाप्रबंधक (प्रचालन) शाश्वत मोहंती और वरिष्ठ प्रबंधक (यांत्रिक) अजय कुमार ने भी सत्र को संबोधित किया और घर और कार्यस्थल पर तथा आने-जाने के दौरान सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: 70 ओवन और हर दिन 93 पुशिंग की सौगात लेकर आई कोक ओवन बैटरी-2

कार्यक्रम के दौरान ठेका श्रमिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों ने आत्मविश्वास और स्पष्टता से अपनी बात रखी। सत्र की अध्यक्षता करते हुए योगेश शास्त्री ने उन्हें सुरक्षित रूप से कार्य संचालन हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: 25 लाख रिश्वत लेने पर East Coast Railway Visakhapatnam के DRM को CBI ने किया गिरफ्तार, 87 लाख कैश, 72 लाख के आभूषण बरामद

बी.आर.एम की जूली तथा कविता द्वारा फोटोग्राफ में चित्रित असुरक्षित स्थितियों और कृत्यों की पहचान पर एक सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें ठेका श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी @67: National Mineral Development Corporation का 67वां स्थापना दिवस, ये रहा खास

सुरक्षा प्रश्नोत्तरी के दौरान बीआरएम के विभागीय सुरक्षा अधिकारी श्री शकील अहमद ने कार्यस्थल पर जोखिमों और खतरों की बारे में विस्तार से जानकारी दी और सुरक्षा नियमों के उल्लंघनों के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम के समापन के पष्चात बीआरएम विभाग के सभी ठेका श्रमिकों हेतु रात्रि भोज का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ – गुरु घासीदास – तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व

कार्यक्रम के दौरान दिनेश्वरी, सुखवंती, झामिन, तोमेश्वरी, प्रीति, जिग्नेश, ममता, विद्या ,पल्लवी आदि को सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए आकर्षक पुरस्कार दिए गए।

बीआरएम के वरिष्ठ प्रबंधक सुनील कुमार सोनी ने कार्यक्रम का संचालन किया और अंत में कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) को उनके मार्गदर्शन तथा एचआरडीसी विभाग को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी अधिकारियों की पत्नी पहुंचीं भिलाई स्टील प्लांट, ये क्या हो गया श्रीमान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में टाइगर की आबादी बढ़ी, सरकार ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
Next: टीसीएस रूलर आईटी क्विज नेशनल फाइनल 2024 का विजेता बना बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10, पुरस्कार 1 लाख का

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.