Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एनएमडीसी @67: National Mineral Development Corporation का 67वां स्थापना दिवस, ये रहा खास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एनएमडीसी @67: National Mineral Development Corporation का 67वां स्थापना दिवस, ये रहा खास

18/11/2024 1 minute read
NMDC @67: 67th Foundation Day of National Mineral Development Corporation

इस्पात सचिव संदीप पौंड़्रिक ने मुख्य अतिथि के रुप में ‘सीएमडी एक्सीलेंस अवार्ड 2024’ समारोह में भी भाग लिया

  • भारत के प्रमुख लौह अयस्क उत्पादक के रूप में छह दशकों से अधिक की उत्कृष्टता का उत्सव।

सूचनाजी न्यूज, हैदराबाद।  एनएमडीसी (NMDC) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, जो 67 वर्षों की उत्कृष्टता की यात्रा को चिह्नित करता है। इस अवसर पर, इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड़्रिक, आईएएस, ने एनएमडीसी के मुख्यालय का दौरा किया  तथा  निगम की चल रही परियोजनाओं एवं  उपलब्धियों की समीक्षा की।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र गैस हादसे पर ताज़ा अपडेट: पाइप में दिखा बड़ा छेद, 2 घंटे तक गैस रिसाव

दौरे के क्रम में एनएमडीसी के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) अमिताभ मुखर्जी ने सचिव को कंपनी की नवीनतम प्रगति, प्रचालन दक्षता, सुस्थिर पहल तथा आगामी विकास योजनाओं की विस्‍तार से जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें: 14वें पीआरसीआई एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 में एनएमडीसी की जय-जयकार, चाणक्य समेत मिले 12 अवॉर्ड

इस्पात सचिव संदीप पौंड़्रिक ने मुख्य अतिथि के रुप में ‘सीएमडी एक्सीलेंस अवार्ड 2024 (CMD Excellence Award 2024)’ समारोह में भी भाग लिया, जो एनएमडीसी के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशेष तौर पर आयोजित था।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट गैस रिसाव पर प्रबंधन का आया बयान,पढ़िए डिटेल

इस समारोह की शोभा बने श्री अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार), और नेतृत्व टीम के वरिष्ठ सदस्य, जैसे विश्वनाथ सुरेश (निदेशक-वाणिज्यिक), विनय कुमार (निदेशक-तकनीकी) जॉयदीप दासगुप्ता (निदेशक-उत्पादन), बी विश्वनाथ, सीवीओ आदि।

ये खबर भी पढ़ें: BSP गैस रिसाव हादसा: फर्नेस लाइट-अप पर रोक, एरिया सील, सेफ्टी आफिसर पर गिरेगी गाज, एक्शन में राज्य सरकार

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों, सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों की उपस्थिति ने समारोह को और भी विशेष और भव्य बना दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Crash: सेल, कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू, टाटा स्टील, अडानी के शेयर से भारी नुकसान

जानिए सीएमडी एक्सीलेंस अवार्ड्स के बारे में

सीएमडी एक्सीलेंस अवार्ड्स विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए गए, जिनमें ‘खनिज रत्न (व्यक्तिगत एवं  समूह), एनएमडीसी रत्न (व्यक्तिगत एवं  समूह), ‘सीएमडी शील्ड फॉर बेस्ट डिपार्टमेंट – प्रोडक्शन एंड सेल्स तथा  ‘सीएमडी शील्ड फॉर बेस्ट डिपार्टमेंट – सपोर्ट’ शामिल हैं। इन पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 2023 में की गई थी, ताकि संगठन के सभी कर्मचारियों के प्रयासों को सम्मानित और सराहा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने दी CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी, एयरपोर्ट, मेट्रो संग कमांडो के रूप में संभालेंगी VIP सुरक्षा

एनएमडीसी परिवार को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) अमिताभ मुखर्जी ने अपने संबोधन में  कहा कि   “यह हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य का उत्सव मनाने का समय है। और आप पुरस्कार विजेता, हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने दी CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी, एयरपोर्ट, मेट्रो संग कमांडो के रूप में संभालेंगी VIP सुरक्षा

अगले 6 वर्षों में हमें उत्‍पादन में वह मुकाम हासिल करना होगा, जिसे प्राप्त करने में 66 वर्ष लगे – अप्रयुक्त खनिजों का दोहन, प्रदर्शन में वृद्धि और परिवर्तन को तेजी से अपनाना होगा। हमारा अतीत गौरवशाली है, हमारा भविष्य उत्साहजनक है। हमारी सफलताएँ मानक को ऊँचा करती हैं, और इसके साथ ही बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। हमें न देश को निराश करना है और न ही स्वयं को।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगी गिना रहे EPS 95 National Agitation Committee की असफलता के कारण, आप कितने सहमत

100 मिलियन टन का लक्ष्य

100 मिलियन टन का लक्ष्य हासिल करने और विविधता लाने के लक्ष्‍यों को, हमें अपनी मूलभूत स्थिरता तथा वैज्ञानिक उत्कृष्टता की मान्यताओं के प्रति सचेत रहना होगा। एनएमडीसी को मानव एवं पृथ्वी दोनों की सेवा करनी चाहिए। मैं इस्पात मंत्रालय को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूँ। इस नेतृत्व के अंतर्गत, हम लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने में कामयाब होंगे।”

ये खबर भी पढ़ें: मोदी जी, ईपीएफओ और मंत्रीजी कैसे कटेगी 1000 में जिंदगी, रो रहे पेंशनभोगी

सीएमडी एक्सीलेंस अवार्ड्स के विजेताओं को बधाई

संदीप पौंड़्रिक, सचिव, इस्तपात मंत्रालय ने कहा-“मैं एनएमडीसी को उसके 67वें स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देता हूं। खनन एक कठिन एवं  चुनौतीपूर्ण उद्योग है, और इसमें अधिकारी एवं कार्मिक  दोनों देश की प्रगति में योगदान देने के लिए अपने सर्वोत्तम प्रयास करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी जी, ईपीएफओ और मंत्रीजी कैसे कटेगी 1000 में जिंदगी, रो रहे पेंशनभोगी

मुझे उम्मीद है कि एनएमडीसी 2030 तक 100 मिलियन टन का लक्ष्य हासिल करेगा। सीएमडी एक्सीलेंस अवार्ड्स के विजेताओं तथा  एनएमडीसी के पूरे परिवार को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

एनएमडीसी भविष्योन्मुख नवाचार, स्थिरता एवं  प्रचालन उत्कृष्टता की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले 66 वर्षों में स्थापित एक मजबूत नींव के साथ, एनएमडीसी ‘विकसित भारत @2047’ के भारत के दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये खबर भी पढ़ें: OP Jindal University को मिले कई अवॉर्ड, नवीन जिंदल की मेहनत ला रही रंग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पेंशनर सम्मान महोत्सव दिल्ली में, जानिए क्या-क्या होगा इवेंट
Next: बीएसपी अधिकारियों की पत्नी जा पहुंचीं भिलाई स्टील प्लांट, ये क्या हो गया श्रीमान

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.