Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी कर्मचारियों-अधिकारियों की जान खतरे में, CITU ने नो एंट्री टाइम बदलने का दिया लेटर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कर्मचारियों-अधिकारियों की जान खतरे में, CITU ने नो एंट्री टाइम बदलने का दिया लेटर

18/11/2024 (Last updated: 18/11/2024) 1 minute read
Lives of BSP employees and officers in danger, CITU gives letter to change no entry time

दुर्घटना घटने के बाद भी प्रबंधन ने स्वयं से संज्ञान नहीं लिया। इसीलिए आज सीटू को पत्र देना पड़ा। प्रबंधन को कई सलाह दी गई है।

  • इस्पात भवन एवं मानव संसाधन विभाग का ड्यूटी टाइम बदलने के साथ ही नो एंट्री टाइम का भी स्वयं संज्ञान लेते हुए बदलाव किया जाना चाहिए था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में बायोमेट्रिक आधारित उपस्थिति दर्ज करने वाली व्यवस्था लागू होने के बाद यातायात व्यवस्था में भी सुधार करने की आवश्यकता है, क्योंकि अभी शाम को नो एंट्री टाइम 5.00 बजे से 6.00 बजे तक होता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र गैस हादसे पर ताज़ा अपडेट: पाइप में दिखा बड़ा छेद, 2 घंटे तक गैस रिसाव

इस संदर्भ में सोमवार को सीटू की टीम महाप्रबंधक (एचआर) विकास चंद्रा से मुलाकात कर कार्यपालक निदेशक (एचआर)  के नाम पत्र सौंपा। यूनियन ने कहा कि इस्पात भवन एवं मानव संसाधन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियों के ड्यूटी का समय बदल गया है, जिसके आधार पर नो एंट्री टाइम बदल जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: 14वें पीआरसीआई एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 में एनएमडीसी की जय-जयकार, चाणक्य समेत मिले 12 अवॉर्ड

नो एंट्री टाइम करें शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक

सचिव (गैर संकार्य जोन) लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने कहा-इस्पात भवन और मानव संसाधन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियों के लिए छुट्टी होते समय बायोमेट्रिक आधारित फेस रीडिंग करने का समय में बदलाव करते हुए 5.45 बजे किया गया है, जिससे इन विभागों में कार्यरत कर्मियों को फेस रीड करने के बाद सड़क पर पहुंचते ही नो एंट्री टाइम 6:00 बजे समाप्त हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: 14वें पीआरसीआई एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 में एनएमडीसी की जय-जयकार, चाणक्य समेत मिले 12 अवॉर्ड

और भारी वाहनों का प्रवेश शुरू हो जाता है। सड़क दुघर्टना होने की आशंका बढ़ जाती है। बदली परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस्पात भवन और एच आर विभाग से फेस रीडिंग (5.45 बजे) कर निकलने वाले कर्मियों-अधिकारियों के लिए जाम एवं दुर्घटनाओं से बचने हेतु शाम को नो एंट्री टाइम में बदलाव करते हुए शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे किया जाए, जिससे दुर्घटना होने की आशंका को शून्य किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: BSP गैस रिसाव हादसा: फर्नेस लाइट-अप पर रोक, एरिया सील, सेफ्टी आफिसर पर गिरेगी गाज, एक्शन में राज्य सरकार

14 अक्टूबर को हुई थी बड़ी दुर्घटना

14 अक्टूबर को भिलाई के नौ ट्रेड यूनियन के द्वारा एकदिवसीय धरना का कार्यक्रम इक्विपमेंट चौक अर्थात मंडेला चौक पर किया जा रहा था। शाम 5:45 बजे इस्पात भवन एवं मानव संसाधन विभाग के कर्मी घर जाने के लिए निकले, तब तक संयंत्र के कर्मी भी मेन गेट से निकल रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Crash: सेल, कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू, टाटा स्टील, अडानी के शेयर से भारी नुकसान

5:50 बजे नो एंट्री टाइम का उल्लंघन करते हुए पुलिस प्रशासन एवं औद्योगिक संबंध विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के आला अधिकारियों की मौजूदगी में ही एक ट्रक इक्विपमेंट चौक अर्थात मुर्गा चौक पर पहुंचा। संयंत्र से जा रहे एक कर्मी के कार के साथ भिड़ गया। इस दुर्घटना में कर्मी की तो जान बच गई। किंतु गाड़ी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने दी CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी, एयरपोर्ट, मेट्रो संग कमांडो के रूप में संभालेंगी VIP सुरक्षा

प्रबंधन को लेना चाहिए था स्वयं संज्ञान

सीटू के महासचिव जेपी त्रिवेदी ने कहा कि इस्पात भवन एवं मानव संसाधन विभाग (Human Resource Department) का ड्यूटी टाइम बदलने के साथ ही नो एंट्री टाइम का भी स्वयं संज्ञान लेते हुए बदलाव किया जाना चाहिए था। किंतु दुर्घटना घटने के बाद भी प्रबंधन ने स्वयं से संज्ञान नहीं लिया। इसीलिए आज सीटू को पत्र देना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 3 मजदूर आइसीयू में भर्ती

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL को ग्रेट प्लेस टू वर्क नहीं मानता BAKS, सर्वे में है फर्जीवाड़ा, रखिए कर्मचारियों के प्रश्न भी…
Next: जीवन प्रमाण पत्र: भारत में 77 लाख को चाहिए पेंशन, दिया जीवित होने का प्रमाण, पढ़िए डिटेल

Related Stories

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.