Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: कन्वर्टर शॉप एसएमएस-2 में ऑटो-कपलर सिस्टम का उद्घाटन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: कन्वर्टर शॉप एसएमएस-2 में ऑटो-कपलर सिस्टम का उद्घाटन

28/11/2024 1 minute read
Bhilai Steel Plant: Inauguration of Auto-Coupler System in Converter Shop SMS-2

ऑटो कपलर को इन-हाउस संसाधनों के माध्यम से कनवर्टर ‘ए‘ और लेडल नंबर 28 की स्टील कार में फिट किया गया है।

  • मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एसके घोषाल और एसएमएस-2 के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण इस उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL -Bhilai Steel Plant) के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (Steel Melting Shop – 2) ने ऑपरेशन कार्य प्रणाली में सुरक्षा संबंधी सुधारों को बेहतर करने के लिए ऑटो कपलर सिस्टम लगाने की योजना बनाई है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट, पर्क्स एरियर को लेकर CITU ने साइन से किया इन्कार, एनजेसीएस मीटिंग पर फंसा पेंच, बैठक में हंगामा

ऑटो कपलर को इन-हाउस संसाधनों के माध्यम से कनवर्टर ‘ए‘ और लेडल नंबर 28 की स्टील कार में फिट किया गया है और सफलतापूर्वक परीक्षण किए गए हैं। एसएमएस-2 के कन्वर्टर ‘ए’ में नव स्थापित ऑटो-कपलर सिस्टम का उद्घाटन, भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: SAIL कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बकाया एरियर, 15 दिसंबर तक NJCS सब कमेटी, 15 जनवरी तक एनजेसीएस फुल बॉडी मीटिंग

इस अवसर पर इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक प्रभारी (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार और कार्यपालक निदेशक (प्रचालन) राकेश कुमार उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: बार एंड राड मिल में सुरक्षा का पाठ ‘घर से घर तक’

साथ ही मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एसके घोषाल और एसएमएस-2 के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण इस उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस परियोजना को मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एसके घोषाल के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जिसमें महाप्रबंधक (कनवर्टर, मैकेनिकल) श्री के राजकुमार, महाप्रबंधक (कनवर्टर, मैकेनिकल) एसके मलिक, महाप्रबंधक (कनवर्टर, ऑपरेशन) राजीव श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (कनवर्टर, इलेक्ट्रिकल) सिजॉय जैकब, उपमहाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) कमलेश्वर शर्मा शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: टीसीएस रूलर आईटी क्विज नेशनल फाइनल 2024 का विजेता बना बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10, पुरस्कार 1 लाख का

वर्तमान में स्टील लेडल्स में पर्जिंग होज को जोड़ने और अलग करने के लिए मैन्युअल हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है, जो कि एक जोखिमपूर्ण प्रक्रिया है। ऑटो-कपलर सिस्टम की स्थापना से न केवल मैनुअल हस्तक्षेप खत्म होगा बल्कि समय की बचत होगी और प्रक्रिया से सुरक्षा संबंधी खतरा भी खत्म होगा। इस उपलब्धि के लिए, सयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता और कार्यपालक निदेशकों ने एसएमएस-2 के साथ-साथ सभी सहयोगी विभागों को भी बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: भारत में टाइगर की आबादी बढ़ी, सरकार ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट

स्टील बनाने और लेडल के माध्यम से परिवहन की प्रक्रिया में, टैपिंग के दौरान फेरो-एलॉय के मिश्रण की तकनीकी आवश्यकता होती है। लिक्विड स्टील को कंटीन्यूअस कास्टिंग के लिए भेजे जाने से पहले उस मिश्रण को समरूप (होमोजेनाइजेश्ड) बनाना पड़ता है। इस दौरान थर्मल स्ट्रेटिफिकेशन के प्रभाव को भी ध्यान रखा जाता है। स्टील लेडल की ऑनलाइन पर्जिंग, इन्हीं प्रक्रियाओं से सम्बंधित विषयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल भिलाई इस्पात संयंत्र: मैत्री बाग में मना 39वां कब-बुलबुल उत्सव, बच्चों ने की मस्ती

स्टील की लेडलों को नीचे की ओर पर्जिंग प्लग के साथ लगाया जाता है, जो लिक्विड स्टील में निष्क्रिय गैसों को इंजेक्ट करने की अनुमति देते हैं। जिससे स्टील बनाने की प्रक्रिया में, तापमान और रसायनिक क्रिया हेतु उचित समरूपता (होमोजेनाइजेशन) की महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: ILO की भारत रोज़गार रिपोर्ट 2024: भारत में युवा बेरोज़गारी दर वैश्विक स्तर से कम, EPFO रिपोर्ट में ये

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहली छमाही के रिजल्ट पर बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज आए कार्मिकों के सामने, सवालों की झड़ी, पढ़िए डिटेल
Next: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र में महा कवि सम्मेलन 1 दिसंबर को

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.