Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट, पर्क्स एरियर को लेकर CITU ने साइन से किया इन्कार, एनजेसीएस मीटिंग पर फंसा पेंच, बैठक में हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट, पर्क्स एरियर को लेकर CITU ने साइन से किया इन्कार, एनजेसीएस मीटिंग पर फंसा पेंच, बैठक में हंगामा

26/11/2024 (Last updated: 26/11/2024) 1 minute read
Breaking News: CITU refuses to sign regarding an additional increment, perks arrears, NJCS meeting stuck, ruckus in the meeting

प्रबंधन ने कहा सीटू हर बार सभी मीटिंग में बैठता है। लेकिन, जब साइन करने की बारी आती है तो पीछे हट जाता है।

  • 15 दिसंबर तक एनजेसीएस सब कमेटी और 15 जनवरी तक एनजेसीएस फुल बॉडी मीटिंग की बात में फंसा पेंच।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारतीय इस्पात प्राधिकरण-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों के मुद्दे को लेकर दिल्ली में हंगामेदार बैठक हो रही है। केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त के कार्यालय में बैठक में विवाद हो गया है। मीटिंग मिनट्स पर साइन करने से सीटू ने इन्कार कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ – गुरु घासीदास – तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व

सीटू के इन्कार करते ही सेल प्रबंधन भी बैकफुट पर आ गया है। फिलहाल, दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि बीच का कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा। फिलहाल, अगली खबर का इंतजार है।

सेल कर्मचारियों के बकाया एरियर, बोनस, निलंबन आदि विषयों को लेकर दिल्ली में बैठक हो रही है। इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। 15 दिसंबर तक एनजेसीएस सब कमेटी और 15 जनवरी तक एनजेसीएस फुल बॉडी मीटिंग की बात सामने आ रही थी।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी अधिकारियों की पत्नी पहुंचीं भिलाई स्टील प्लांट, ये क्या हो गया श्रीमान

लगभग यह तय भी हो चुका था। मीटिंग का मिनट्स तैयार हुआ, साइन करने की बारी आई तो सीटू ने इसे खारिज कर दिया। सीटू की तरफ से ललित मोहन मिश्र ने इसमें एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट, पर्क्स एरियर को भी जोड़ने की बात रखी, ताकि प्रबंधन इस पर चर्चा करे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप: सेक्टर एरिया में 23 नवंबर तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद, जानिए समय

सीटू का कहना है कि प्रबंधन बार-बार मुकर जा रहा है, इसलिए विषय लिखित में आना जरूरी है। इसको लेकर श्रम विभाग के अधिकारियों ने कुछ नाराजगी भी जाहिर की। कहा-एनजेसीएस मीटिंग में सारे मुद्दे पर चर्चा कीजिएगा।

ये खबर भी पढ़ें: जीवन प्रमाण पत्र: भारत में 77 लाख को चाहिए पेंशन, दिया जीवित होने का प्रमाण, पढ़िए डिटेल

मिनट्स में लिखा गया है कि एरियर, बोनस और एमओयू पर बैठक कीजिए। बावजूद, सीटू मानने को तैयार नहीं हो रहा था। इसी बीच सेल प्रबंधन की तरफ से ईडी स्तर के अधिकारी भी उठ गए और अलग से मीटिंग करने लगे। उच्चाधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

वहीं, प्रबंधन की तरफ से ये भी कहा गया कि सीटू हर बार सभी मीटिंग में बैठता है। लेकिन, जब साइन करने की बारी आती है तो पीछे हट जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारियों – अधिकारियों की जान खतरे में, CITU ने नो एंट्री टाइम बदलने का दिया लेटर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: गोवा में जुटे ईपीएस 95 पेंशनभोगी, 9 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन, 10-12 को दिल्ली रामलीला मैदान में अनशन
Next: सेल आइएसपी: श्रमायुक्त की मीटिंग का असर, बर्नपुर में 2 कर्मियों का निलंबन वापस, 3 का इंतजार

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.