Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप में 7 दिसंबर तक बिजली कटौती का आया शेड्यूल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में 7 दिसंबर तक बिजली कटौती का आया शेड्यूल

30/11/2024 (Last updated: 30/11/2024) 1 minute read
Schedule for power cut till December 7 in Bhilai Township
  • उल्लेखित तारीख को प्रातः 10.00 बजे से 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2024-2025 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस एवं अनुरक्षण कार्य संपादित किये जा रहे हैं।

ब्रेकडाउन को कम करने और सिस्टम की दक्षता बढ़ाने के लिए विद्युत सिस्टम के यथोचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

नवम्बर 2024 से मार्च 2025 के दौरान एचटी सिस्टम के निवारक रखरखाव के लिए टाउनशिप के विभिन्न स्थानों में योजनाबद्ध शटडाउन किया जाएगा। इस वार्षिक रखरखाव योजना के अंतर्गत सबस्टेशन, टैपिंग, डीपी और मेंटेनेंस, ओवरहालिंग, ओवर हेड लाइनों का मेंटेनेंस, जम्पर कसना, क्षतिग्रस्त पिन को बदलना, डिस्क इंसुलेटर और लाइटनिंग अरेस्टर, ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस आदि कार्य किये जाएंगे।
यह कार्य प्रतिदिन योजनानुसार पूर्ण किये जाते हैं। इस कार्य के तहत टाउनशिप में 02 दिसम्बर 2024 से 07 दिसम्बर 2024 के मध्य विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेंगी।

जानिए किस सेक्टर में कहां बिजली कटेगी

2 दिसम्बर 2024 को जेएलएन हॉस्पिटल के कुछ क्षेत्र, 03 दिसम्बर 2024 को खुर्सीपार जोन-2 व 3, 04 दिसम्बर 2024 को जेएलएन हॉस्पिटल के कुछ क्षेत्र, सेक्टर-6 व 9, रूआबांधा, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 05 दिसम्बर 2024 को टेलीफोन एक्सचेंज सेक्टर-05, सेक्टर-06 का एक तिहाई हिस्सा, सेक्टर-5, टीए बिल्डिंग, 06 दिसम्बर 2024 को सेक्टर-06 का एक तिहाई हिस्सा, सेक्टर-2 का आधा हिस्सा, बीएमडीसी व रसियन कॉम्पलेक्स तथा 07 दिसम्बर 2024 को मरोदा व रिसाली सेक्टर।

उल्लेखित तारीख को प्रातः 10.00 बजे से 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अतः भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अंतर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट से 86 कर्मचारी और 10 अधिकारी एक साथ रिटायर
Next: इस्को बर्नपुर ने जीता सेल क्रिकेट चैंपियनशिप का ख़िताब

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.