Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • समय रहते खाली कर दीजिए भिलाई स्टील प्लांट के कब्जे वाले मकान, वरना होंगे अपमानित, सामान होगा जब्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

समय रहते खाली कर दीजिए भिलाई स्टील प्लांट के कब्जे वाले मकान, वरना होंगे अपमानित, सामान होगा जब्त

05/12/2024 1 minute read
Vacate the encroached house of Bhilai Steel Plant in time, otherwise you will be humiliated, goods will be confiscated

भिलाई टाउनशिप में अवैध आवास खाली कराए जा रहे हैं। कुल 22 आवासों के कब्जाधारियो को बेदखल कर आवासों को कब्जामुक्त कराया।

  • सेक्टर 05,  सड़क 06 के ब्लॉक-1 तथा 02 के अवैध कब्जाधारियो से आवास खाली कराया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department) ने कब्जेदारों के नाक में दम कर दिया है। नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग के दायित्वों में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के संम्पत्तियों (भूमि एवं आवासों) से कब्जाधरियों की बेदखली तथा कब्जा होने रोकने का कार्य प्रमुखता से किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के महिला-पुरुष कर्मचारी-अधिकारी आइए बैडमिंटन खेलने, मिलेगी ट्रॉफी

इसी क्रम में  प्रवर्तन अनुभाग द्वारा भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) के आवासों मे अवैध कब्जा करने वाले अवैध कब्जाधारियों के विरूध्द वृहत स्तर पर बेदखली कार्यवाही लगातर जारी है।  इसी क्रम में  गुरुवार को प्रवर्तन अनुभाग की टीम द्वारा सेक्टर 05  सड़क 06 के ब्लॉक-1 तथा 02 के अवैध कब्जाधारियो से आवास खाली कराया गया। इस दौरान कुल 22 आवासों के अवैध कब्जाधारियो को बेदखल कर आवासों को कब्जामुक्त कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plat में पतिजी क्या करते हैं काम, देखने पहुंचीं पत्नी जी

उपरोक्त आवासों को प्रबंधन द्वारा निवास हेतु अनफिट  घोषित किया गया है। इसमे निवास करना जोखिम भरा हो सकता है तथा जान माल के नुकसान की आशंका है।  प्रबंधन द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमे निवासरत लायसेंसी आबंटियों को दूसरे स्थान पर आवास आबंटित कर शिफ्ट कराया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के महिला-पुरुष कर्मचारी-अधिकारी आइए बैडमिंटन खेलने, मिलेगी ट्रॉफी

इन खाली आवासों में अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर, दो आवासों को आपस में भीतर से जोडकर बेतहाषा बिजली पानी का उपभोग किया जा रहा था।  इनमें कुछ लायसेंस आबंटियों को अन्यत्र आवास आबंटित होने के बाउजूद इस आवास को अनाधिकृत रूप से कब्जे में रखा गया था।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त की बैठक अब शून्य की स्थिति में, SAIL प्रबंधन साइन किए बगैर मीटिंग से बाहर, NJCS बैठक अधर में

इनमें कुछ कब्जाधारियों ने आवास के पीछे एक-दो अतिरिक्त कमरो का निर्माण भी किया था। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा इस सभी अवैध कब्जाधारियों को बेदखल कर दुबारा कब्जा होने  बचाने इन अनफिट आवासों के खिड़की दरवाजे इत्यादि को निकाला गया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल आइएसपी: श्रमायुक्त की मीटिंग का असर, बर्नपुर में 2 कर्मियों का निलंबन वापस, 3 का इंतजार

प्रवर्तन अनुभाग द्वारा  बुधवार को भी सेक्टर 06 एवेन्यू डी तथा अन्य सेक्टर्स से 15 आवासों के कब्जाधारियो से आवास खाली कराया गया था। इस तरह इन 02 दिनो में 37 आवासों को कब्जामुक्त कराया गया है। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा आगे भी संयंत्र के आवासों में निवासरत अवैध कब्जाधारियों के विरूध्द निरन्तर बेदखली की कार्यवाही जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट, पर्क्स एरियर को लेकर CITU ने साइन से किया इन्कार, एनजेसीएस मीटिंग पर फंसा पेंच, बैठक में हंगामा

विदित हो कि प्रवर्तन अनुभाग विशेष अभियान चलाकर विगत जुलाई माह में सेक्टर 6 के 611 अवैध कब्जाधारियो की बेदखली कार्यवाही की गयी थी।

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के आवासो में अवैध कब्जा कर निवासरत सभी कब्जाधारियों को आगाह किया है कि समय रहते वे अपना अन्यत्र इंतजाम कर संयंत्र के आवासों को स्वतः रिक्त कर दें। अन्यथा बेदखली की कार्यवाही से होने वाले अपमान एवं असुविधा के लिए वे स्वंय ही जिम्मेदार होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: SAIL कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बकाया एरियर, 15 दिसंबर तक NJCS सब कमेटी, 15 जनवरी तक एनजेसीएस फुल बॉडी मीटिंग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना 2027 तक 1 करोड़ सौर ऊर्जा स्थापना का लक्ष्य
Next: IIMM ने NIPM को 37 रनों से हराकर किया सेमी फाइनल में प्रवेश, जनमेश की बल्लेबाजी ने उड़ाया गर्दा

Related Stories

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.