Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IIMM ने NIPM को 37 रनों से हराकर किया सेमी फाइनल में प्रवेश, जनमेश की बल्लेबाजी ने उड़ाया गर्दा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIMM ने NIPM को 37 रनों से हराकर किया सेमी फाइनल में प्रवेश, जनमेश की बल्लेबाजी ने उड़ाया गर्दा

05/12/2024 1 minute read
IIMM defeated NIPM by 37 runs and entered the semi-finals, Janmesh's batting made waves

आईआईएमएम के आशीष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  • डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता।  

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता (Director Incharge Trophy Inter Alumni Tennis Ball Cricket Competition) से एक और खबर आ गई है। आईआईएमएम ने एनआईपीएम को 37 रनों से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: टीसीएस रूलर आईटी क्विज नेशनल फाइनल 2024 का विजेता बना बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10, पुरस्कार 1 लाख का

डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी (Director Incharge Trophy Inter Alumni Tennis Ball Cricket Competition) का तीसरा क्वाटर फाइनल मैच आईआईएमएम एवं एनआईपीएम की टीमों के मध्य खेला गया। आफिसर्स एसोसिएशन, भिलाई स्टील प्लांट के अध्यक्ष एवं सेफी चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा टास कराया गया, जिसमें एनआईपीएम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

ये खबर भी पढ़ें: टीसीएस रूलर आईटी क्विज नेशनल फाइनल 2024 का विजेता बना बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10, पुरस्कार 1 लाख का

अपने निर्धारित 15 ओवरों में आईआईएमएम की टीम ने 9 विकेट खोकर 126 रन का स्कोर खड़ा किया। जनमेश शुक्ला ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 28 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 03 आसमानी छक्के एवं 05 चौका शामिल थे। इसके जवाब में एनआईपीएम ने अपने निर्धारित ओवर में 07 विकेट खोकर मात्र 89 रन ही बना सकी।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: SAIL कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बकाया एरियर, 15 दिसंबर तक NJCS सब कमेटी, 15 जनवरी तक एनजेसीएस फुल बॉडी मीटिंग

इस तरह आईआईएमएम 37 रनों से मैच जीता। आईआईएमएम के आशीष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 9 रन देकर 03 महत्वपूर्ण विकेट लिए एवं उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए महासचिव परविन्दर सिंह द्वारा आशीष कुमार को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर रेमी थॉमस, ए के चौरसिया, डी के कश्यप, एवं पियूष सेन थे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट, पर्क्स एरियर को लेकर CITU ने साइन से किया इन्कार, एनजेसीएस मीटिंग पर फंसा पेंच, बैठक में हंगामा

इस मैच के एम्पायर, आनंद करलकर एवं राधेश्याम अमित हरपाल तथा स्कोरर विनोद देवघरे एवं संदीप वर्मा थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल एवं प्रीतपाल सिंह पिच क्यूरेटर आजाद अहमद थे। इन मैचों के दौरान ओए के जोनल प्रतिनिधि, डीपीएस बरार, पियूष सेन सहित ओए सदस्यगण उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: बार एंड राड मिल में सुरक्षा का पाठ ‘घर से घर तक’

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: समय रहते खाली कर दीजिए भिलाई स्टील प्लांट के कब्जे वाले मकान, वरना होंगे अपमानित, सामान होगा जब्त
Next: भिलाई स्टील प्लांट जल्द देगा बड़े आवासों को लाइसेंस पर

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.