Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट आवास: सब्जेक्ट टू वेकेशन के करंट से लाखों का झटका, अब दलाल ठोक रहे ताल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट आवास: सब्जेक्ट टू वेकेशन के करंट से लाखों का झटका, अब दलाल ठोक रहे ताल

09/01/2025 1 minute read
BSP Housing: Brokers active even after closure of subject to vacation

डिमांड इतनी थी कि कर्मचारी की धरती खिसक जाए। मामले पर कईयों ने ऊपर तक शिकायत की थी। परिणाम स्वरूप अति का हुआ अंत।

  • सेक्टर 2 का एक दलाल तो कहता है कि मुझे 50…दो आपके बिना लिस्ट में आए क्वार्टर करवा दूंगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पिछले दिनों भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में सब्जेक्ट-टू-वेकेशन सिस्टम (Subject to Vacation System) को अचानक से बंद कर दिया गया। और इसका करंट क्वार्टर दबा कर बैठे कर्मियों को जबरदस्त तरीके से लगा है। कोई अपने क्वार्टर के तीन लाख मांग रहा था। कोई चार लाख मांग रहा था। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि कई लोग कहते थे क्वार्टर सब्जेक्ट टू वेकेशन में दे रहे हो या बेच रहे हो।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में ग्रीनको रेटिंग सिस्टम शुरू, इसे अपनाकर कंपनियां कर चुकीं 3500 करोड़ की बचत

चाहे वह सेक्टर 10 के क्वार्टर हो या सेक्टर 1 के क्वार्टर। मेन रोड के क्वार्टर हो या सेंट्रल रिवेन्यू किनारे के क्वार्टर। लोग लोकेशन के नाम पर लाखों की डिमांड करने लगे थे। चार सीमेंट की चादर लगाकर दो कमरे क्या बना दिए डिमांड इतनी की कर्मी की धरती खिसक जाए। इस पूरे मामले पर कईयों ने ऊपर तक शिकायत की थी, जिसके परिणाम स्वरूप अति का हुआ अंत।

ये खबर भी पढ़ें: CG NEWS:  पुलिस में लागू होगी नई ट्रांसफर नीति, नशा कारोबार में जुड़ने वालों की संपत्ति होगी कुर्क

लेकिन अभी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं और दलाल भी कह रहे हैं थोड़ा इंतजार करो…। सेक्टर 2 का एक दलाल तो कहता है कि मुझे 50…दो आपके बिना लिस्ट में आए क्वार्टर करवा दूंगा। पता नहीं सच्चाई कितनी है या वाकई में उसकी सेटिंग टीए बिल्डिंग में है। लेकिन इतना जरूर है।

ये खबर भी पढ़ें: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे: GM तरुण प्रकाश निकले बिलासपुर-रायपुर खंड के निरीक्षण पर, CM-राज्यपाल से मिले

सब्जेक्ट टू वेकेशन के नाम पर जिस तरह से अवैध वसूली हो रही थी वह भी लाखों लाखों रुपए की। कर्मचारी यही आस लगाए थे कि बेहतर लोकेशन का एक क्वार्टर मिल जाए। कुछ और साल वहां गुजार लें।

ये खबर भी पढ़ें: नीतीश और नायडू की राह पर चलने को तड़प रहे ईपीएस 95 पेंशनभोगी

लेकिन रिटायरमेंट के बाद कुंडली मारकर बैठे थे और क्वार्टर की डिमांड लोकेशन का फायदा उठाकर सब्जेक्ट टू वोकेशन की आड़ में लाखों रुपए मांगने लगे। और कई जगह पर लोग दिए भी हैं। लेकिन कई लोग साल भर से इंतजार में है कि कोई तो मुर्गा मिलेगा। लेकिन अचानक से सब्जेक्ट टू वेकेशन बंद हुआ और इन सबको सांप सुंघ गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी से बड़ी खबर: सिंटर प्लांट-3 में आयरन ओर फाइन्स बंकर 5 की कमीशनिंग

लेकिन पिछले कुछ दिनों से इनकी छटपटाहट बढ़ गई। और अभी खोज रहे हैं उनके क्वार्टर को लाखों की जगह हजारों में देकर अपने खुद के मकान में चले जाएं, क्योंकि यह वही लोग हैं जिनमें से ज्यादातर लोगों के पास खुद के मकान है। लेकिन रिटायरमेंट के बाद यह चाह रहे थे इन्हें कोई बड़ा मुर्गा मिले और उनसे लाखों रुपए सब्जेक्ट टू वेकेशन की आड़ में हड़प लें।

ये खबर भी पढ़ें: BSP प्रबंधन पर ठेकेदारों के गंभीर आरोप, सेफ्टी के नाम पर मनमाना अर्थदंड, अपात्र होने का डर

सब्जेक्ट टू वेकेशन का दूसरा पहलू यह भी था कई लोगों के जिनको एकदम जरूरत थी बड़े क्वार्टर की, उन लोगों को कइयों ने बिना पैसे लिए भी क्वार्टर दिया। और दे भी रहे थे। बस कुछ लालची लोगों की वजह से यह पूरी स्कीम ही बंद हो गई और जिसका खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बीएसपी डीआईसी अनिर्बान दासगुप्ता होंगे ISP, DSP के कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में ग्रीनको रेटिंग सिस्टम शुरू, इसे अपनाकर कंपनियां कर चुकीं 3500 करोड़ की बचत
Next: तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत, 40 जख्मी, भीड़ से आप बच सकते हैं ऐसे

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.