Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एनपीएस-यूपीएस के खिलाफ दफ्तरों से बाहर निकले कर्मचारी, EPS पर ये मांग, बीमा पेंशनर्स का धरना
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

एनपीएस-यूपीएस के खिलाफ दफ्तरों से बाहर निकले कर्मचारी, EPS पर ये मांग, बीमा पेंशनर्स का धरना

11/01/2025 1 minute read
Employees came out of offices against NPS-UPS, this demand on EPS, protest of insurance pensioners

एलआईसी में 1995 की पेंशन योजना को सभी के लिए लागू करने की मांग करते हुए एनपीएस एवं यूपीएस दोनों योजनाओं का कड़ा विरोध किया।

  • आल इंडिया इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन रायपुर मंडल का विरोध प्रदर्शन।
  • बीमा पेंशनर्स ने देशभर में 2 घंटा का धरना दिया।
  • परिवार पेंशन योजना में एकमुश्त 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी करें।
  • नई पेंशन योजना में सम्मिलित लोगों हेतु प्रबंधन का अंशदान 10 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करें।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। देश भर के पेंशनर सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। आल इंडिया इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन (All India Insurance Pensioners Association) के आह्वान पर बीमा पेंशनरों ने अपनी मांगो के संबंध में देश भर के एलआईसी कार्यालयों के समक्ष 2 घंटे का धरना दिया। केंद्रीय वित्तमंत्री के नाम प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: केवल पीएम मोदी के शब्दों के मायने हैं, भाजपा नेताओं के बयान का महत्व नहीं, पेंशनभोगी ने दिए सबूत

इस धरना कार्यक्रम को सेवारत कर्मचारियों के संगठन आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन ने समर्थन दिया तथा भोजनावकाश के दौरान सेवारत कर्मचारियों ने पेंशनर्स की माँगों पर त्वरित कार्यवाही की मांग करते हुए धरना में अपनी भागीदारी दर्ज की।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: EPS 95 पेंशन किसी तनाव से कम नहीं, पुरानी पेंशन करें बहाल

एलआईसी के रायपुर मंडल कार्यालय पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के महासचिव धर्मराज महापात्र ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से पेंशनर्स लगातार बदहाल होते जा रहे है। अत: पेंशन की बेहतरी के मुद्दे पर एल आई सी प्रबंधन के अलावा केंद्र सरकार से भी टकराना होगा।

Employees came out of offices against NPS-UPS, this demand on EPS, protest of insurance pensioners

ये खबर भी पढ़ें: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को वेतन के नाम पर सिर्फ मानदेय, न ग्रेच्युटी और न पेंशन

उन्होंने एलआईसी (LIC) में 1995 की पेंशन योजना को सभी के लिए लागू करने की मांग करते हुए एनपीएस एवं यूपीएस दोनों योजनाओं का कड़ा विरोध किया। उन्होंने एलआईसी पेंशनर्स के घर पर ही चिकित्सा प्राप्त करने की स्थिति में नगद मेडिक्लेम का लाभ प्रदान करने,प्रिवेंटिव हेल्थ चेक अप की सुविधा देने की मांग की।

Employees came out of offices against NPS-UPS, this demand on EPS, protest of insurance pensioners

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: मोदी जी…ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 भरपाई कीजिए वृद्धावस्था पेंशन से

सभी पेंशनर्स को एक समान दर से महंगाई भत्ता प्रदान करने, 1986 के पूर्व सेवानिवृत हुए पेंशनर्स की अनुग्रह राशि में वृद्धि करने, मेडिक्लेम योजना में सुधार करने, पूर्व सैनिकों एवं इंजीनियरो सहित सबको 1995 की पेंशन योजना में शामिल होने एक विकल्प प्रदान करने, सभी पेंशनर्स को बिना किसी भेदभाव के अनुग्रह राशि प्रदान करने एवं पेंशन को एक निश्चित अवधि में अद्यतन किये जाने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कोई ये सवाल क्यों नहीं करता…?

महापात्र ने आम बीमा के क्षेत्र में परिवार पेंशन योजना में एकमुश्त 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी तथा नई पेंशन योजना में सम्मिलित लोगों हेतु प्रबंधन का अंशदान 10 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किये जाने की माँग भी की। आज के सफल धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष का. श्रीकांत पेंढारकर ने की।

ये खबर भी पढ़ें: कार्यालय छोड़कर भागने वाले कर्मचारियों की सेवा होगी समाप्त, पेंशन हितग्राहियों का करें सत्यापन

धरना को पेंशनर्स एसोसिएशन (Pensioners Association) की ओर से बीके किन्हेकर, सुभाष सिंह, आम बीमा के पेंशनर्स की ओर से वीर अजीत कुमार शर्मा, सेंट्रल ज़ोन इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन (Central Zone Insurance Employees Association) के सहसचिव वी एस बघेल एवं रायपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन (Raipur Division Insurance Employees Union) के महासचिव सुरेंद्र शर्मा ने भी संबोधित करते हुए पेंशनर्स की माँगों पर प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Officers Association: अब सदस्यता शुल्क 200, रिटायरमेंट पर सम्मान राशि 10 हजार, संवरेगा प्रगति भवन

वक्ताओं ने राष्ट्रीयकृत बीमा उद्योग को बर्बाद किये जाने की केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए 19 जनवरी से एल आई सी राष्ट्रीयकरण दिवस पर “सशक्त भारत हेतु सशक्त एल आई सी” का अभियान आरंभ करने की घोषणा भी की। जोरदार नारेबाजी के साथ सभा की कार्यवाही समाप्त हुई।

ये खबर भी पढ़ें: Employee News: ई-श्रम पोर्टल अंग्रेजी, हिन्दी, कन्नड़ और मराठी के अलावा अब 22 भाषाओं में, सरकारी मदद लीजिए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में इसी माह शुरु होने जा रही चुनावी प्रक्रिया, CITU पड़ा है पीछे
Next: भिलाई स्टील प्लांट: सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और संगोष्ठी में मिला हादसों से बचने का मंत्र

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.