Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: भिलाई स्टील सुझाव योजना से एपेक्स अवार्ड, ये है डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: भिलाई स्टील सुझाव योजना से एपेक्स अवार्ड, ये है डिटेल

18/01/2025 1 minute read
SAIL BSP: Apex Award from Bhilai Steel Suggestion Scheme

21 टीमों ने सुझावों पर प्रस्तुतियाँ दीं, समस्याओं का विवरण दिया। योजना के क्रियान्वयन के बाद मूर्त और अमूर्त लाभों का विवरण दिया।

  • 30 सुझावों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिनका मूल्यांकन शीर्ष पुरस्कार समिति द्वारा किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग (आईईडी) द्वारा मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में सेल-बीएसपी (SAIL – BSP) की भिलाई स्टील सुझाव योजना के तहत एपेक्स अवार्ड के लिए प्रस्तुतियां आयोजित की गई।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी बीआरएम हादसे पर हड़कंप, प्लांट में उठी शराबबंदी की आवाज

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाप्रबंधक (आईईडी) नीरज वार्नर ने एपेक्स अवार्ड कमेटी (एएसी) के सदस्यों मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट्स) अनूप दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक (प्रबंधन सेवाएं) डीएल मोइत्रा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर, जोनल पुरस्कार समितियों (जेडएसी) के अध्यक्ष, प्रतिभागियों और उनके मेंटर का स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें: एनपीएस और ओपीएस को लेकर छत्तीसगढ़ के विभागों में हलचल, मत कीजिए ये गलती

उप महाप्रबंधक (आईईडी) चंद्रानन जैन ने वित्त वर्ष 2023-24 के सुझावों के मुख्य बिंदुओं पर प्रस्तुति दी और दर्शकों को सुझाव योजना से अवगत कराया। जोनल अवार्ड कमेटी ने शीर्ष पुरस्कार 2023-24 के लिए कुल 30 सुझावों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिनका मूल्यांकन शीर्ष पुरस्कार समिति द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: 265 जोड़े बंधे शादी के बंधन में, गिफ्ट मिला चांदनी का मंगलसूत्र, बीछिया, कपड़े, सूटकेश और घड़ी

कार्यक्रम में कुल 21 टीमों ने अपने सुझावों पर प्रस्तुतियाँ दीं, समस्याओं का विवरण दिया, योजना के क्रियान्वयन के बाद मूर्त और अमूर्त लाभों का विवरण दिया। मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट्स) अनूप दत्ता ने अपने संबोधन में उत्पादकता, सुरक्षा, लाभप्रदता और सस्टेनेबिलिटी में सुधार के लिए रचनात्मकता और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी करा रहा आईटीआई भवन निर्माण कार्य, ईडी ने किया भूमिपूजन

कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (आईईडी) चंद्रानन जैन ने किया। सहायक प्रबंधक (आईईडी) राजकुमार मीना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सहायक प्रबंधक (आईईडी) शिवांगी तिवारी व आरिफ खान, उप प्रबंधक (आईईडी) संजय सापटे व डीपीएस बरार तथा जूनियर मेने तथा कनिष्ठ प्रबंधक (आईईडी) विल्सन मैमन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के सभी ठेका श्रमिकों को मिले ऑनलाइन आईडी नंबर, रुकेगा फर्जीवाड़ा और शोषण

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री से मिल सकते हैं, लेकिन भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन से नहीं, यूनियन से कतरा रहा BSP
Next: महापौर नीरज पाल की सोच से बन रहा है आधुनिक खेल मैदान

Related Stories

Bhilai Steel Plant Rail Mill Toilet Spreading Disease CGMs and GMs Please Take Note
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रेल मिल का टॉयलेट फैला रहा बीमारी, शिकायत पर भी CGM-GM के कान पर जूं नहीं रेंग रही

Azmat ali 24/08/2026
Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Rail Mill Toilet Spreading Disease CGMs and GMs Please Take Note
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रेल मिल का टॉयलेट फैला रहा बीमारी, शिकायत पर भी CGM-GM के कान पर जूं नहीं रेंग रही

Azmat ali 24/08/2026
Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.